मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना

1
4406

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना (Mukhyamantri Krishak Samridhi Yojana):-

मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री कृषि समृद्धि योजना (Mukhyamantri Krishak Samridhi Yojana) के तहत किसानों को फसलों की बिक्री पर प्रोत्साहन राशि देने का निर्णय लिया है | उन सभी किसानों को जो 15 मार्च से 26 मई 2018 के मध्य अपने गेहूं की फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से नीचे / ऊपर बेचते हैं, उन किसानों को 265/- रुपये प्रति क्विंटल की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी |

इसके अलावा, 10 अप्रैल से 9 जून 2018 के मध्य किसी भी कीमत पर चना, मसूर और सरसो की बिक्री करने वाले सभी किसानों को 100/- रुपये प्रति क्विंटल की प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान किए जाएंगे |

मुख्यमंत्री कृषि समृद्धि योजना (Mukhyamantri Krishak Samridhi Yojana) के तहत गेहूं की फसलों की बिक्री के लिए 265/- रुपये प्रति क्विंटल की प्रोत्साहन राशि पंजीकृत किसानों के खाते में 10 जून 2018 तक जमा कर दिए जाएंगे | इसके अलावा, चना, मसूर और सरसों के लिए 100/- रुपये प्रति क्विंटल की प्रोत्साहन राशि भी जून के महीने में ही सीधे किसान के खाते में जमा कर दिए जाएंगे |

उन सभी किसानों को जिन्होंने खेतों में गेहूं, चना, मसूर, सरसों के उत्पादन में इतनी मेहनत की है, उन्हें राज्य सरकार द्वारा यह अतिरिक्त पुरस्कार प्रदान किया जायेगा | मध्य प्रदेश के किसानों की आत्महत्याओं की संख्या को कम करने और उनके जीवन स्तर को सुधारने के लिए मध्यप्रदेश सरकार द्वारा उठाया गया यह एक प्रमुख कदम है |

Mukhyamantri Krishak Samridhi Yojana के तहत किसानों के लिए प्रोत्साहन राशि:-

    • गेहूं की फसलों की बिक्री पर प्रोत्साहन राशि – उन सभी किसानों को जो कि 15 मार्च 2018 से 26 मई 2018 के मध्य किसी भी मंडी में गेहूं की फसलों की बिक्री करते हैं, उन सभी को 265/- रुपये प्रति क्विंटल प्रदान किया जाएगा | यह राशि 10 जून 2018 तक किसानों के खाते में जमा कर दिए जाएंगे | इसके लिए, किसानों को मंडी में 26 मई 2018 से पहले निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे :-
      • उपार्जन पंजीकरण रसीद |
      • आधार कार्ड (Aadhaar Card) की प्रतिलिपि |
      • बिक्री गेहूं की रसीद जिसमें गेहूं की मात्रा शामिल हो, जो कि एक किसान बेचीं है |
    • चना, मसूर और सरसों की बिक्री पर प्रोत्साहन राशि –  उन सभी किसानों को जो कि 10 अप्रैल 2018 से 9 जून 2018 के मध्य किसी भी कीमत पर चना, मसूर और सरसो की बिक्री करने वाले सभी किसानों को 100/- रुपये प्रति क्विंटल की प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान किए जाएंगे | यह राशि 2018 के जून महीने में किसानों के बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी | इसके लिए, किसानों को 9 जून 2018 से पहले मंडी में निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने होंगे:-
      • उपार्जन पंजीकरण रसीद |
      • आधार कार्ड (Aadhaar Card) की प्रतिलिपि |
      • बिक्री चना, मसूर और सरसो की रसीद जिसमें चना, मसूर और सरसो की मात्रा शामिल हो, जो कि एक किसान बेचीं है |

मध्य प्रदेश सरकार के इस कदम से किसानों को लाभ मिलेगा | जो किसान अपने कृषि उत्पादों की बिक्री कर चुके हैं, वे अब अपनी फसलों की उचित कीमतें प्राप्त कर सकते है | यह प्रोत्साहन राशि अगले वित्त वर्ष में बड़ी मात्रा में फसलों के उत्पादन के लिए किसानों को प्रोत्साहित करेगी | इसके अलावा, यह योजना किसानों के जीवन स्तर को बढ़ाने के साथ साथ राज्य में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगी |

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा किसानों के शुरू की गई अन्य योजनाएं:-

  1. किसान सहकारी ऋण मित्र योजना (Krishak Sahakari Rin Mitra Yojana) के लिए Click Here
  2. कृषि ऋण समाधान योजना (Krishi Rin Samadhan Yojana)
  3. भवान्तर भुगतान योजना के लिए Click Here

 

 

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here