मध्यप्रदेश पंचायत दर्पण पोर्टल: जानें लाभ, उद्देश्य, विशेषताएं, सैलरी स्लिप, कार्य सूची, ई भुगतान स्थिति देखने की प्रक्रिया

1
1553
MP Panchayat Darpan
MP Panchayat Darpan App and Portal

मध्यप्रदेश पंचायत दर्पण पोर्टल:-

सरकार द्वारा डिजिटलीकरण का अभियान तेजी से चलाया जा रहा है | इस अभियान के अंतर्गत सभी पंचायतों की जानकारी भी डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही है | इसी उद्देश्य से मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मध्यप्रदेश पंचायत दर्पण पोर्टल आरंभ किया गया है | इस पोर्टल के माध्यम से ग्राम पंचायतों से संबंधित सभी जानकारी देखी जा सकती है | इस मध्यप्रदेश पंचायत दर्पण पोर्टल पर आप अपने गांव के विकास से संबंधित जानकारी भी देख सकते हैं तथा गांव में चलाई जा रही परियोजनाओं की जानकारी भी मध्यप्रदेश पंचायत दर्पण पोर्टल के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है |

इस पोर्टल के माध्यम से अब पंचायत से संबंधित किसी भी जानकारी को प्राप्त करने के लिए आपको किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी | आप घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से मध्यप्रदेश पंचायत दर्पण पोर्टल के माध्यम से पंचायत से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर पाएंगे | इस पोर्टल के माध्यम से आप ई भुगतान स्तिथि, कार्य सूची, सैलरी स्लिप से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं | मध्यप्रदेश पंचायत दर्पण पोर्टल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्यप्रदेश के द्वारा संचालित किया जाता है |

मध्यप्रदेश पंचायत दर्पण पोर्टल का उद्देश्य:-

मध्यप्रदेश पंचायत दर्पण पोर्टल का मुख्य उद्देश्य मध्य प्रदेश की पंचायतों से संबंधित सभी जानकारी डिजिटल माध्यम से नागरिकों को प्रदान करना है | इस पोर्टल के माध्यम से आप सभी ग्राम पंचायत, जिला पंचायत आदि से संबंधित जानकारियां घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं | इस पोर्टल के माध्यम से आपके समय और पैसे दोनों की बचत होगी तथा प्रणाली में पारदर्शिता आएगी | मध्यप्रदेश पंचायत दर्पण पोर्टल के माध्यम से आप गांव के विकास से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं | इस पोर्टल पर आपको पंचायत का पूरा ब्यौरा प्राप्त होगा |

मध्यप्रदेश पंचायत दर्पण पोर्टल के लाभ तथा विशेषताएं:-

  • मध्यप्रदेश पंचायत दर्पण पोर्टल को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किया गया है |
  • इस पोर्टल को डिजिटल अभियान के अंतर्गत आरंभ किया गया है |
  • मध्यप्रदेश पंचायत दर्पण पोर्टल पर पंचायत का पूरा ब्यौरा उपलब्ध होता है |
  • इस पोर्टल के माध्यम से गांव के विकास से संबंधित जानकारी भी ट्रैक की जा सकती है |
  • मध्यप्रदेश पंचायत दर्पण पोर्टल पर गांव में संचालित की जा रही परियोजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध है |
  • अब पंचायत से संबंधित किसी भी जानकारी को प्राप्त करने के लिए आपको किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी |
  • आप घर बैठे मध्यप्रदेश पंचायत दर्पण पोर्टल के माध्यम से पंचायत से संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे |
  • इस पोर्टल के माध्यम से समय और पैसे दोनों की बचत होगी |
  • मध्यप्रदेश पंचायत दर्पण पोर्टल के माध्यम से प्रणाली में पारदर्शिता आएगी |
  • इस पोर्टल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित किया जाता है |

पंचायतों में संचालित की जा रही योजनाओं की सूची:-

  • बैकवर्ड रीजन ग्रांट फंड
  • मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना
  • ई कक्ष निर्माण हेतु प्राप्त राशि
  • पंचायत भवन निर्माण हेतु प्राप्त राशि
  • गौण खनिज
  • पंच परमेश्वर योजना
  • पंचायत सशक्तिकरण एवं जवाबदेही प्रोत्साहन पुरस्कार योजना
  • परफॉर्मेंस ग्रांट
  • प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना
  • प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
  • राष्ट्रीय गौरव ग्रामसभा पुरस्कार
  • RGPSA पंचायत भवन मरम्मत
  • स्टाम्प शुल्क
  • राज्य वित्त आयोग-जनपद पंचायत स्तर
  • राज्य वित्त आयोग-जिला पंचायत स्तर
  • ग्राम सभाओं का शुद्धीकरण एवं सामाजिक अंकेक्षण
  • सुहाग आराधन प्रोत्साहन योजना
  • तरल एवं फोर्स अपशिष्ट प्रबंधन
  • मनरेगा
  • एकीकृत जलग्रहण क्षेत्र मिशन
  • मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम किचन शेड निर्माण
  • निर्मल ग्राम पंचायत पुरस्कार की राशि
  • सामुदायिक शौचालय योजना
  • व्यक्तिगत शौचालय योजना
  • शाला शौचालय योजना |

MP Panchayat Darpan Mobile App डाउनलोड करने की प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आपको MP पंचायत दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट http://www.prd.mp.g, v.in/Default.aspx पर जाना होगा |
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
  • होम पेज पर आपको Panchayat Darpan Mobile App के लिंक पर क्लिक करना होगा |
मध्यप्रदेश पंचायत दर्पण पोर्टल
  • इसके पश्चात आपको Download के लिंक पर क्लिक करना होगा |
  • अब आपको Install Now के बटन पर क्लिक करना होगा |
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा जिसमें आपको install के बटन पर क्लिक करना होगा |
मध्यप्रदेश पंचायत दर्पण पोर्टल
  • जैसे ही आप install के बटन पर क्लिक करेंगे MP Panchayat Darpan Mobile App आपके मोबाइल फोन में डाउनलोड हो जाएगा |

जिला पंचायत की वेबसाइट देखने की प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आपको MP पंचायत दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट http://www.prd.mp.gov.in/Default.aspx पर जाना होगा |
  • अब आपके सामने Homepage खुल कर आएगा |
  • Homepage पर आपको जिला पंचायत की वेबसाइट लिंक पर क्लिक करना होगा |
  • अब आपको अपने जिले पंचायत का चयन करना होगा |
  • इसके पश्चात आपको जिला पंचायत की वेबसाइट/डैशबोर्ड देखे के लिंक पर क्लिक करना होगा |
  • जिला पंचायत की वेबसाइट आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी |

जनपद पंचायत की वेबसाइट देखने की प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आपको MP पंचायत दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट http://www.prd.mp.gov.in/Default.aspx पर जाना होगा |
  • अब आपके सामने Homepage खुल कर आएगा |
  • Homepage पर आपको जनपद पंचायत की वेबसाइट लिंक पर क्लिक करना होगा |
  • इसके बाद आपको अपने जिले पंचायत तथा जनपद का चयन करना होगा |
  • अब आपको जनपद पंचायत की वेबसाइट/डैशबोर्ड देखे के लिंक पर क्लिक करना होगा |
  • जनपद पंचायत की वेबसाइट आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी |

ग्राम पंचायत की वेबसाइट देखने की प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आपको MP पंचायत दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट http://www.prd.mp.gov.in/Default.aspx पर जाना होगा |
  • अब आपके सामने Homepage खुल कर आएगा |
  • Homepage पर आपको ग्राम पंचायत की वेबसाइट लिंक पर क्लिक करना होगा |
  • इसके पश्चात आपको अपना जिला पंचायत, जनपद तथा ग्राम पंचायत का चयन करना होगा |
  • अब आपको ग्राम पंचायत की वेबसाइट/डैशबोर्ड देखे के लिंक पर क्लिक करना होगा |
  • ग्राम पंचायत की वेबसाइट आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी |

ई भुगतान आदेश की स्थिति देखने की प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आपको MP पंचायत दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट http://www.prd.mp.gov.in/Default.aspx पर जाना होगा |
  • अब आपके सामने Homepage खुल कर आएगा |
  • Homepage पर आपको ई भुगतान आदेश की स्थिति देखें लिंक पर क्लिक करना होगा |
  • इसके पश्चात आपके सामने एक डायलॉग बॉक्स खुल कर आएगा |
  • आपको इसमें अपनी सर्च कैटेगरी का चयन करना होगा जो कि कुछ इस प्रकार है |
    • ग्राम पंचायत ई भुगतान
    • जिला/ जनपद पंचायत ई भुगतान (एकल खाता)
    • जिला/ जनपद पंचायत ई भुगतान (राज्य स्तरीय एकल खाता)
  • अब आपको ई भुगतान आदेश क्रमांक प्रविष्ट दर्ज करना होगा |
  • इसके बाद आपको ई भुगतान आदेश की स्थिति देखे के लिंक पर क्लिक करना होगा |
  • संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी |

निर्माण कार्यों की जानकारी मैप पर देखने की प्रक्रिया:

  • अब आपको अपना जिला, जनपद, ग्राम पंचायत तथा कार्य के प्रकार का चयन करना होगा |
  • इसके बाद आपको कार्य देखे गए लिंक पर क्लिक करना होगा |
  • निर्माण कार्य की जानकारी आप की कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी |

ग्राम पंचायत तथा ग्राम की सूची देखने की प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आपको MP पंचायत दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट http://www.prd.mp.gov.in/Default.aspx पर जाना होगा |
  • अब आपके सामने Homepage खुल कर आएगा |
  • होम पेज पर आपको पंचायत एवं जनप्रतिनिधि के अंतर्गत ग्राम पंचायत और ग्राम के लिंक पर क्लिक करना होगा |
  • इसके पश्चात आपको अपने जिले तथा जनपद का चयन करना होगा |
  • अब आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा |
  • इसके बाद आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा |
  • ग्राम पंचायत तथा ग्राम की सूची आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी |

क्लस्टर और ग्राम पंचायत रजिस्ट्रेशन रिपोर्ट देखने की प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आपको MP पंचायत दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट http://www.prd.mp.gov.in/Default.aspx पर जाना होगा |
  • अब आपके सामने Homepage खुल कर आएगा |
  • होम पेज पर आपको क्लस्टर और ग्राम पंचायत के लिंक पर क्लिक करना होगा।इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमें आपको अपने जिले का चयन करना होगा तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा |
  • अब आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा |
  • संबंधित जानकारी आप की कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी |

जिलेवार जिला पंचायत के जनप्रतिनिधियों की जानकारी देखने की प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आपको MP पंचायत दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट http://www.prd.mp.gov.in/Default.aspx पर जाना होगा |
  • अब आपके सामने Homepage खुल कर आएगा |
  • होम पेज पर आपको जिला पंचायत जनप्रतिनिधि के लिंक पर क्लिक करना होगा |
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा |
  • अब आपको जानकारी देखे के बटन पर क्लिक करना होगा |
  • संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी |

जिलेवार जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधियों की जानकारी देखने की प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आपको MP पंचायत दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट http://www.prd.mp.gov.in/Default.aspx पर जाना होगा |
  • अब आपके सामने Homepage खुल कर आएगा |
  • होम पेज पर आपको जनपद पंचायत जनप्रतिनिधि के लिंक पर क्लिक करना होगा |
  • अब आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा |
  • इसके पश्चात आपको जानकारी देखे के बटन पर क्लिक करना होगा |
  • संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी |

जिलेवार ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों की जानकारी देखने की प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आपको MP पंचायत दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट http://www.prd.mp.gov.in/Default.aspx पर जाना होगा |
  • अब आपके सामने Homepage खुल कर आएगा |
  • होम पेज पर आपको ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधि के लिंक पर क्लिक करना होगा |
  • अब आपको कैप्चा कोड दर्ज करना होगा |
  • इसके पश्चात आपको जानकारी देखे के बटन पर क्लिक करना होगा |
  • संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी |

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here