MP E-Uparjan Slot Booking 2022-23: समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने हेतु स्लॉट बुकिंग के लिए किसान कोड कैसे प्राप्त करे|

0
21944
MP E- Uparjan Slot Booking

MP E-Uparjan Slot Booking 2022-23- मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा MP Euparjan portal को किसानों की सुविधा के लिए तैयार किया गया है। MP Euparjan portal की मदद से किसान आसानी से खरीफ-रबी फसलों को समर्थन मूल्य पर बेच सकते हैं। प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीददारी शुरू हो गई है।

मध्यप्रदेश के जो भी किसान MP E-Uparjan Slot Booking 2022-23, MP Euparjan portal पर रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं, वे गेहूं की बिक्री के लिए ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन माध्यम से स्लॉट बुकिंग करवा सकते हैं। किसान अपनी पसंदीदा दिनांक को चुनकर नजदीकी खरीदी केंद्र पर अपनी गेहूं की फसल को निर्धारित स्लॉट के अनुसार बेच सकता है। enterhindi.com में आप सभी किसान भाईओ का स्वागत है |

मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने हेतु स्लॉट बुकिंग के लिए किसान कोड कैसे प्राप्त करे, जानने के लिए हमारे आर्टिकल को अंत तक पढ़े | और साथ ही यह भी जानिए समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए क्या-क्या नए नियम निर्धारित किए गए हैं।

MP E- Uparjan Slot Booking 2022-23: मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान बेचने हेतु स्लॉट बुकिंग कैसे करें? जाने यहाँ पर

2022 – 23 समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने हेतु स्लॉट बुकिंग : MP E-Uparjan Slot Booking 2022-23

सत्र 2022 -23 में किसनों को समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करना होगा। 23 मार्च से सभी किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

वहीँ 28 मार्च से व कई स्थानों पर 1 अप्रैल से गेहूं की खरीददारी शुरू हो जाएगी। हर केन्द्र पर प्रतिदिन की तौल क्षमता निर्धारित की गई है, उसके अनुसार तौलकांटे पर्याप्त संख्या में लगाये गये हैं।

राज्य के किसान ई-उपार्जन पोर्टल की मदद से मोबाईल/एमपीऑनलाईन/कॉमनसर्विस सेंटर/ग्राम पंचायत/लोकसेवा केन्द्र/इंटरनेट कैफे/निर्धारित गेहूं खरीदी से स्लॉट बुकिंग कर पाएंगे।

यह भी पढ़े :

  1. MP E- Uparjan Slot Booking 2022-23: मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने हेतु स्लॉट बुकिंग कैसे करें? जाने यहाँ पर
  2. MP E-Uparjan 2022: कैसे पता करें कि समर्थन मूल्य पर विक्रय की गई फसल का पैसा किस बैंक खाते में आएगा?
  3. MP E-Uparjan Update 2022: अब किसानो को खरीदी केंद्र में गेहूं बेचने से पहले स्लॉट बुक करना होगा, जानिए कैसे करें स्लॉट बुक

MP E-Uparjan Slot Booking 2022-23, समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने हेतु स्लॉट बुकिंग के लिए किसान कोड कैसे प्राप्त करे:

स्टेप 1. स्लॉट बुक करने के लिए सर्वप्रथमआपको MP E Uparjan की ऑफिसियल वेबसाइट http://mpeuparjan.nic.in/mpeuparjan/Home.aspx पर जाना होगा।

MP E-Uparjan Slot Booking 2022-23

स्टेप 2. ऑफिसियल वेबसाइट http://mpeuparjan.nic.in/mpeuparjan/Home.aspx ओपन हो जाने के बाद आप को रबी 2022 -23 वाले टैब पर क्लिक करना है|

MP E-Uparjan Slot Booking 2022-23

स्टेप 3.रबी 2022 -23 वाले टैब पर क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा|

MP E- Uparjan Slot Booking 2022

स्टेप 4. रबी 2022 -23 के होम पेज ओपन हो जाने के बाद  किसान पंजीयन / आवेदन सर्च वाले टैब पर क्लिक करना होगा |

MP E-Uparjan Slot Booking 2022-23

स्टेप 5.  किसान पंजीयन / आवेदन सर्च वाले टैब पर क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा| इस पेज पर आप को अपने जिले का चयन करना होगा और साथ ही किसान कोड/मोबाइल न./समग्र न. प्रविष्ठ करना होगा |

स्टेप 6. किसान कोड/मोबाइल न./समग्र न. प्रविष्ठ करने के बाद चित्र में दिखाई दे रहे शब्द को प्रविष्ट करके किसान सर्च करे बटन पर क्लिक करे | अब आप के सामने किसान पंजीयन / आवेदन से सम्बंधित जानकरी दिखाई देने लगेगी

स्टेप 7. अब आप को किसान का किसान कोड (Farmer ID ) प्राप्त करने के लिए आवेदन पर्ची प्रिंट करने के लिए क्लिक करे लिंक पर क्लिक करना होगा |

स्टेप 8. आवेदन पर्ची प्रिंट करने के लिए क्लिक करे लिंक पर क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आप को किसान की किसान कोड (Farmer ID ) प्राप्त हो जाएगी |

MP E-Uparjan Slot Booking 2022-23

इस प्रकार से आप किसान का किसान कोड (Farmer ID ) प्राप्त कर सकते हैं |

यह भी पढ़े :

  1. MP E- Uparjan Slot Booking 2022-23: मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने हेतु स्लॉट बुकिंग कैसे करें? जाने यहाँ पर
  2. MP E-Uparjan 2022: कैसे पता करें कि समर्थन मूल्य पर विक्रय की गई फसल का पैसा किस बैंक खाते में आएगा?
  3. MP E-Uparjan Update 2022: अब किसानो को खरीदी केंद्र में गेहूं बेचने से पहले स्लॉट बुक करना होगा, जानिए कैसे करें स्लॉट बुक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here