महाराष्ट्र भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन कैसे प्राप्त करें?

3
9367
Maharashtra land records

महाराष्ट्र भूमि रिकॉर्ड (Maharashtra Land Record):-

महाराष्ट्र सरकार ने कम्पूटरीकृत मोड में ऑनलाइन भूमि अभिलेख (Maharashtra land records) (खसरा / खतौनी / नक्शा भू-अभिलेख / भूलेख) प्रदान करना शुरू कर दिया है | अब राज्य के नागरिक कंप्यूटर के माध्यम से अपने भूमि रिकॉर्ड की प्रतिलिपि प्राप्त कर सकते हैं | इसके लिए आवेदक https://mahabhulekh.maharashtra.gov.in/ पर जा सकते हैं | यहाँ सभी प्रकार के मानचित्र उपलब्ध कराए गए हैं |

अक्सर देखा गया है की लोगों को अपने खेत की खतौनी और अन्य भू अभिलेख की प्रति / नक़ल प्राप्त करने के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है | उन्हें कई बार सरकारी कार्यालयों और पटवारी के चक्कर भी लगाने पड़ते हैं | लेकिन अब नागरिक इन अभिलेखों की प्रतिलिपि अपने नजदीकी CSC Centers में जा कर प्राप्त कर सकते हैं |

इससे अनावश्यक सरकारी कार्यालयों और पटवारी के चक्कर लगाने की आवश्यकता खत्म हो जाएगी अब लोगों को भुलेख प्राप्त करने के लिए केवल नक्शा(मानचित्र) पर अपने जिले का चयन करना होगा और अपना खाता नंबर या खसरा नंबर दर्ज करना होगा | लोगों को अपनी जमाबंदी नकल (प्रतिलिपि)/ Jamabandi NAKAL(copy) खोजने के लिए, महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट https://mahabhulekh.maharashtra.gov.in/ पर जाना होगा |

महाराष्ट्र भूमि रिकॉर्ड ( Maharashtra Land Record )ऑनलाइन उपलब्ध होने के फायदे:-

  • इससे नागरिकों को सरकारी भूलेख कार्यालय और पटवारी के पास बार बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होती है |
  • अब नागरिक घर बैठे अपने खेत खसरा खतौनी आदि के रिकॉर्ड देख सकते हैं और नक़ल प्राप्त कर सकते हैं |
  • इससे बिचौलियों और दलालों पर रोक लगाने और भ्रष्टाचार को कम करने में मदद मिलेगी |
  • इससे नागरिकों को केवल अपना खाता नंबर या खसरा खतौनी नंबर दर्ज करना होगा और आपको सारी जानकारी मिल जाएगी |

Also read:-

ऑनलाइन महाराष्ट्र भूमि रिकॉर्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया (Maharashtra land records):-

  • यहां आप 6 विभागों (अमरावती, औरंगाबाद, कोंकण, नागपूर, नाशिक, पुणे) में से किसी एक को चुन सकते हैं |
  • इसके पश्चात अगले पृष्ठ में ७/१२ व ८अ में से एक विकल्प को चुनना होगा |
  • अगले विकल्प में आपको जिला तालुका चुनना होगा |
  • इसके पश्चात सर्वे नंबर / गाठ नंबर, सर्वेक्षण संख्या / समूह संख्या , पहला, अंतिम और पूरा नाम दर्ज करके जानकारी ले सकते हैं |
  • सभी विवरण भरने के बाद आपको Captcha Code दिखाई देगा |
  • Captcha Code को दर्ज करें और Verify Captcha and Display 7/12 पर क्लिक करें |

आपके सामने आपके खाता खतौनी की असत्यापित प्रति ऑनलाइन आ जाएगी | इस असत्यापित प्रति को सत्यापित करने के लिए अपने निकटतम जन सुविधा केंद्र पर जाएं और अधिकारी से सत्यापित प्रति पाने के लिए 30/- रुपये दें |

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here