महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री होंगे उद्धव ठाकरे जानें इस सूची में और कौन कौन हैं शामिल

0
709
महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री

महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री:-

महाराष्ट्र में आज से ठाकरे राज शुरू हो रहा है | | ऐसा पहली बार हो रहा है जब ठाकरे परिवार का कोई सदस्य मुख्यमंत्री बन रहा है, ऐसे में शिवसेना की ओर से पूरी कोशिश की जा रही है कि इस शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाया जाए |

यही कारण है कि कई बड़े नेताओं को न्योता भेजा जा रहा है | इसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्री और विपक्षी नेता भी शामिल हैं | उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करके कार्यक्रम में आने का न्योता दिया | इससे पहले उन्होंने प्रधानमंत्री को आमंत्रण पत्र भी भेजा था |

NCP के शरद पवार और कांग्रेस के साथ मिलकर उद्धव ठाकरे ने नंबर गेम में बाजी मार ली और खुद को फ्रंट फुट का खिलाड़ी समझने वाली बीजेपी को बड़ा झटका दे दिया | शिवसेना-कांग्रेस-NCP ने मिलकर ‘महाराष्ट्र विकास अघाड़ी‘ बनाया है |

महाराष्ट्र के 19वें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे हिंदू राष्ट्रवादी शिवसेना पार्टी के प्रमुख और शिवसेना पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे के बेटे हैं | वह 2002 से चुनाव अभियान में शामिल हैं | वह दैनिक Hindu Marathi News पर भी नजर रखते थे | शिवसेना महाराष्ट्र में एक लोकप्रिय राजनीतिक पार्टी है |

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्रियों की सूची:-

महाराष्ट्र अलग राज्य के तौर पर 1960 में वजूद में आया | इससे पहले इसे बॉम्‍बे प्रदेश के नाम से जाना जाता था, जिसके तहत महाराष्ट्र और गुजरात दोनों राज्य इसका हिस्सा हुआ करते थे | बॉम्बे प्रदेश के दौरान दो मुख्यमंत्री हुए | पहले मुख्यमंत्री थे मोरारजी देसाई जो 1950 में राज्य के मुख्यमंत्री बने | उनका कार्यकाल 31 अक्टूबर 1956 तक रहा |

इसी दौरान राज्य के पुर्नागठन की मांग उठने लगी | इसके बाद बॉम्बे प्रदेश के रहते हुए यशवंत चव्हाण मुख्यमंत्री बने, जो कुछ-कुछ समय के लिए दो बार मुख्यमंत्री बने | इसके बाद 1960 में महाराष्ट्र और गुजरात दो अलग-अलग राज्य बन गए |

  • 1960 में यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने, जिनका कार्यकाल 19 नवंबर 1962 तक रहा |
  • 1962 में मारोतराव कन्नमवार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने, जिनका कार्यकाल 24 नवंबर 1963 तक रहा |
  • 1963 में आर. के. सावंत महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने, जिनका कार्यकाल 4 दिसंबर 1963 तक रहा |
  • यशवंतराव तीन बार 1963, 1967 और 1972 मुख्यमंत्री बने, जिनका कार्यकाल 1974 तक रहा |
  • शंकरराव चव्हाण तीन बार 1975,1977 और 1986 में मुख्यमंत्री बने |
  • वसंतदादा पाटिल ने दो बार 1978 और 1983 में मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली थी |
  • शरद पवार ने चार बार 1978, 1988, 1990 और 1993 में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली |
  • 9 जून 1980 में अब्दुल रहमान अंतुले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने, जिनका कार्यकाल 12 जनवरी 1982 तक रहा |
  • 21 जनवरी 1982 में बाबा साहेब भोसले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने, जिनका कार्यकाल 1 फरवरी 1983 तक रहा |
  • 3 जून 1985 में शिवाजीराव पाटिल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने, जिनका कार्यकाल 6 मार्च 1986 तक रहा |
  • 1991 में सुधाकरराव नाईक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने, जिनका कार्यकाल 1993 तक रहा |
  • 14 मार्च 1995 में मनोहर जोशी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने, जिनका कार्यकाल 31 जनवरी 1999 तक रहा |
  • 1 फरवरी 1999 में नारायण राणे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने, जिनका कार्यकाल 17 अक्टूबर 1999 तक रहा |
  • विलासराव देशमुख ने दो बार 1999 और 2004 में मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली थी |
  • 18 फरवरी 2003 में सुशील कुमार शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने, जिनका कार्यकाल 30 अक्टूबर 2004 तक रहा |
  • अशोक चव्हाण दो बार मुख्यमंत्री बने, पहली बार 2009 में और दूसरी बार 2010 में मुख्यमंत्री बने |
  • 11 नवंबर 2004 में पृथ्वीराज चव्हाण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने, जिनका कार्यकाल 26 सितंबर 2014 तक रहा |
  • देवेंद्र फडणवीस दो बार मुख्यमंत्री बने, 2014 में पांच साल तक रहे और 2019 में 4 दिन के लिए मुख्यमंत्री बने |
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की फेहरिश्त में अब उद्धव ठाकरे का नाम भी जुड़ने जा रहा है | जो 28 नवंबर 2019 में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here