झारखंड जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

0
1465

Jharkhand Cast Certificate झारखंड जाति प्रमाण पत्र:-

जाति प्रमाण पत्र आज एक ऐसे दस्तावेज बन चुका है | जिसका उपयोग लगभग सभी सरकारी योजनाओं में किया जाता है | विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं में इसका उपयोग करके आप कई प्रकार की सुविधाओं को प्राप्त कर सकते हैं | जाति प्रमाण पत्र के आधार पर आपको कई प्रकार की छूट भी प्रदान की जाती हैं | इसके विपरीत यदि आपके पास जाति प्रमाण पत्र नहीं है तो आप सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं और छूट को प्राप्त नहीं कर सकते हैं |

झारखंड राज्य सरकार ने प्रदेश के नागरिकों के लिए घर बैठे जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने की सुविधाएं उपलब्ध करा रखी है | ताकि राज्य के किसी भी नागरिक को अपना समय नष्ट ना करना पड़े और किसी ऑफिस के चक्कर ना काटने पड़े | अब विभिन्न प्रकार की सुविधाएं प्रदेश के नागरिक घर बैठे ही प्राप्त कर सकते हैं | बस इसके लिए आपके पास इंटरनेट की सुविधा होनी चाहिए मेरी दोस्तों आपके पास इंटरनेट की सुविधा है तो आप 10 मिनट में अपना झारखंड जाति प्रमाण पत्र आवेदन करके डाउनलोड कर सकते हैं |

पहले जाति प्रमाण पत्र जैसे प्रमाण पत्र बनाने के लिए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था | बार-बार ऑफिस के चक्कर काटने पड़ते थे | और तब जाकर कहीं आप अपना झारखंड जाति प्रमाण पत्र बना पाते थे | इस पूरे कार्य में कभी-कभी महीनों भी दौड़ना पड़ जाता था | लेकिन आज प्रदेश सरकार ने इन सभी कार्यों को ऑनलाइन कर दिया है | और आप  घर बैठे 10 मिनट में ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं | और 1 हफ्ते के अंदर अपना झारखंड जाति प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं |

योजना का नामझारखंड जाति प्रमाण पत्र
इसके द्वारा शुरू की गयीझारखण्ड सरकार
लाभार्थीSC/ST/OBC जाति के लोग
उद्देश्यऑनलाइन माध्यम से जाति प्रमाण पत्र
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटhttp://jharsewa.jharkhand.gov.in/

Also Read: Jharkhand Petrol Subsidy Scheme: झारखण्ड में राशन कार्ड रखने वालों को मिलेगा सस्ता पेट्रोल

झारखंड जाति प्रमाण पत्र बनाने का उद्देश्य क्या है:-

जाति प्रमाण पत्र के बनाने के लिए सरकार द्वारा नागरिकों के लिए ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा जारी की है जिसके माध्यम से इच्छुक उम्मीदवार घर पर बैठ कर ही जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकें | सभी उम्मीदवार ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों माध्यम से Jati Praman Patra के लिए आवेदन कर सकते हैं | जाति प्रमाण पत्र का प्रयोग राज्य के नागरिक सरकारी योजनाओं का लाभ, फीस में छूट, दस्तावेजों को बनाने व स्कूल/ कॉलेजों में एडमिशन के लिए करते हैं |

जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता:-

  • जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता आपको सबसे अधिक अपनी जाति प्रमाण करने के लिए पड़ती है |
  • यदि आप झारखंड सरकार से चलाई गयी योजनाओं में आवेदन करना चाहते हैं तो आपको SC, ST तथा OBC वर्ग से होने पर जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता मुख्य रूप से पड़ती है |
  • सरकारी नौकरी में या अन्य जगह आरक्षण पाने के लिए भी आपको जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है |
  • विद्यालयों में भी एडमिशन करते समय आपको इसकी आवश्यकता पड़ सकती है |

Also Read: Jharkhand NREGA Job Card List 2021-22 में कैसे देखें अपना नाम

झारखंड जाति प्रमाण पत्र से मिलने वाले लाभ:-

  • झारखंड जाति प्रमाण पत्र के माध्यम से राज्य के नागरिक सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं |
  • इस प्रमाण पत्र का प्रयोग दस्तावेजों के रूप में भी किया जाता है | जैसे- स्कूल, कॉलेजों में एडमिशन के लिए, छात्रवृति का लाभ लेने के लिए, आदि |
  • Jharkhand Jati Praman Patra के माध्यम से आयु सीमा में भी छूट मिलती है |
  • सरकारी नौकरियों में आरक्षण प्रदान होता है |
  • स्कूल/कॉलेजों में फीस के लिए छूट दी जाति है |
  • आरक्षित सीटों के आवेदन के लिए जाति प्रमाण पत्र आवश्यक है |
  • आरक्षित कोटे के तहत केंद्र तथा विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा जारी की जाने वाली नौकरियों के आवेदन के लिए जाति प्रमाण पत्र आवश्यक है |
  • झारखण्ड जाति प्रमाण पत्र का उपयोग आप छात्रवृति प्राप्त करने के लिए भी कर सकते है
  • झारखंड जाति प्रमाण पत्र को बनाने के लिए आपको कहीं जाने की आवश्यकता यानि कार्यालयों के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है |

झारखंड जाति प्रमाण पत्र (Jharkhand Cast Certificate) के लिए आवश्यक दस्तावेज:-

  • आवेदक झारखण्ड का स्थायी निवासी होना चाहिए |
  • आरक्षित वर्ग के लिए आवेदक का नाम झारखंड सरकार द्वारा जारी एससी / एसटी, एसईबीसी और ओबीसी सूची में होना चाहिए |
  • आवेदक का आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • स्वप्रमाणित घोषणा पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मतदाता पहचान पत्र की फोटो कॉपी
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो |

Also Read: Jharkhand Labour Card: श्रमिक कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

झारखंड जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:-

  • सबसे पहले आपको झारखंड राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट http://jharsewa.jharkhand.gov.in/ पर जाना होगा |
  • वेबसाइट पर पहुंचने के पश्चात आपको सबसे पहले अपने आपको रजिस्टर करना होगा |
  • रजिस्टर करने के लिए आप Register Yourself लिंक पर क्लिक कर सकते हैं |
Register Yourself page
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा |
  • जिसमें आपको कुछ आवश्यक जानकारियों को भरना होगा | इन सभी जानकारी को भरने के पश्चात आपके मोबाइल नंबर पर एक one time password आएगा |
  • आपको इस  फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम, ई मेल आईडी, पासवर्ड, स्टेट, कैप्चा कोड आदि भरनी होंगी | सभी जानकारी भरने के बाद आपको Submit के बटन पर क्लिक करना होगा |
  • सफल रजिस्ट्रेशन के बाद आपको लॉगिन करना होगा | लॉगिन करने के लिए आपको होम पेज पर जाना होगा | होम पेज पर जाने के बाद आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  • इसके बाद आपको लॉगिन फॉर्म में Login ID , Password और Captcha Code डालकर LOG IN बटन पर क्लिक करना होगा |
  • अब आपके सामने उपलब्ध ऑनलाइन सेवाओं की सूची प्रदर्शित की जाएगी | इसमें आप जाति प्रमाण पत्र का चयन करें इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा, यहाँ आपको चरणों के अनुरूप विवरण प्रस्तुत करना होगा |
  • व्यक्तिगत विवरण
  • जाति का विवरण
  • प्राधिकरण विवरण
  • संबंध विवरण
  • पते का विवरण
  • अतिरिक्त जानकारिया
  • सभी जानकारी उपलब्ध कराने के बाद आप दी गई जानकारी की जाँच कर कॅप्टचा कोड भरते हुए सबमिट पर क्लिक कर दे | अंतिम चरण में आपको आवेदन क्रमांक प्राप्त होगा जिसकी सहायता से आप प्रमाण पत्र की स्थिति जाँच सकते है |

Also Read: Jharkhand Krishi Ashirwad Yojana Beneficiary List

झारखंड जाति प्रमाण पत्र के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया:-

  • सबसे पहले आपको अपने सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ अपने नजदीकी तहसील कार्यालय में जाना होगा |
  • तहसील कार्यालय में जाने के बाद यहाँ आपको सम्बंधित प्राधिकारी से आवेदन पत्र प्राप्त करना होगा | आप आधिकारिक वेबसाइट से भी आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते है |
  • इसके बाद आपको आवेदन पत्र में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम, पता, जाति, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा | सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको अपने सभी दस्तावेजों को आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना होगा | इसके बाद आपको अपना आवेदन फॉर्म वही पर जमा करना होगा |
  • इसके बाद आपको एक पावर्ती पर्ची दी जाएगी जिसकी सहायता से आप आवेदन की स्थिति जाँच सकते है |
  • अब संबंधित अधिकारियों द्वारा आपके आवेदन की पुष्टि होने के बाद आपको कुछ दिनों में जाति प्रमाण पत्र बना कर दे दिया जायेगा |

Frequently Asked Questions (FAQ’s):-

जाति प्रमाण पत्र बनने में कितना समय लगता है?

अगर किसी भी व्यक्ति को तत्काल जातिप्रमाण बनवाना है तो उसे 2 दिन का समय लगेगा और यदि सामान्य सेवा में यह 10 के समय में बनकर तैयार हो जाता है, बता दें की तत्काल सेवा में किसी भी तरह की राशि नहीं ली जाएगी |

जाति प्रमाण पत्र क्या होता है?

जातिप्रमाण पत्र एक सरकारी डॉक्युमनेट है इसका उपयोग हर सरकारी काम या गैर सरकारी कामो में किया जाता है केंद्र तथा राज्य सरकार द्वारा जारी की गयी योजाओं का लाभ लेने के लिए भी जातिप्रमाण पत्र माँगा जाता है |

जाति प्रमाण पत्र किन लोगो के लिए उपयोगी है?

SC/ST/OBC जाति से सम्बन्ध रखने वाले लोगो लिए यह बहुत उपयोगी है जिससे इन लोगो को कई सुविधाएं प्राप्त होती है |

जाति प्रमाण पत्र किस किस माध्यम से बन सकता है?

जाति प्रमाण पत्र आप ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से बनवा सकते है | हमने आपको अपने आर्टिकल में दोनों तरीकों से आवेदन करने की प्रक्रिया ऊपर बता दी है, जिसके लिए आर्टिकल को ऊपर पढ़े |

जाति प्रमाण पत्र की वैलिडिटी कितने समय तक होती है

अगर आप ऑनलाइन माध्यम से इसे बनवाते है तो इसकी वैलिडिटी 2 साल तक रहती है | 2 वर्षों के पश्चात आप को अपना जाती प्रमाण पत्र को रीन्यू करवाना होगा |

हेल्पलाइन नंबर

हेल्पलाइन नंबर: 0651-2401581, 2401040
ईमेल ID: support.edistrict@jharkhandmail.gov.in

Also Read:झारखण्ड राशन कार्ड की पात्रता सूचि में अपना नाम कैसे…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here