Khelo India Youth Games 2019 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?

11
4067

Khelo India Youth Games 2019:-

केंद्र सरकार ने https://kheloindia.gov.in/ पर Khelo India Youth Games 2019 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आमंत्रित किए हैं | Khelo India Programme की अपार सफलता के बाद जमीनी स्तर से देश भर के खिलाड़ियों को ढूंढने के कार्य ने एक बड़ा रूप ले लिया है | आधिकारिक वेबसाइट https://kheloindia.gov.in/ पर Khelo India Youth Games 2019 के लिए पंजीकरण फॉर्म और आवेदन प्रक्रिया उपलब्ध है |

Khelo India Youth Games 2019, Khelo India Programme को दूसरे संस्करण के रूप में माना जा रहा है | Khelo India School Games के दुसरे भाग में सरकार ने इसके क्षेत्र का विस्तार किया था | अब खिलाड़ी 2 श्रेणियों Under 17 और Under 21 में भाग ले सकते हैं |

Khelo India Youth Games 2019 से जुडी मुख्य जानकारी यह है कि इस राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता का आयोजन नई दिल्ली की जगह पुणे में 9 जनवरी 2019 से 20 जनवरी 2019 के मध्य किया जाएगा |

Khelo India Youth Games 2019 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आवेदकों को आधिकारिक वेबसाइट https://kheloindia.gov.in/ पर जाना होगा |
  • इसके पश्चात Homepage पर मौजूद “CLICK HERE TO REGISTER FOR KHELO INDIA YOUTH GAMES-2019” लिंक पर क्लिक करना होगा |
Registration Portal
  • उपरोक्त लिंक पर क्लिक करने पर आपके सामने KHELO INDIA-Registration Portal खुलेगा |
New User Registration
  • यहाँ आवेदक Khelo India Youth Games 2019 में नए user registration के लिए Athelete, Coach, Manager और Technical Official की श्रेणियों में से किसी एक का चयन कर सकते हैं | पहले से पंजीकृत आवेदक KYIG 2019 में सीधे login कर सकते हैं |
  • आवेदक द्वारा Athelete श्रेणी का चयन करने पर एक नया KYIG 2019 पंजीकरण पेज खुलेगा जहाँ आवेदक यह पता कर सकते हैं कि आवेदक पहले से पंजीकृत है या नहीं |
KYIG 2019 Registration Page
  • यहाँ आवेदक को जानकारी दर्ज कर पता करना होगा कि वह पहले से पंजीकृत है या नहीं अगर है तो वह सीधे login कर सकता है, यदि नहीं तो user registration के लिए आगे बढ़ सकते हैं और Khelo India Youth Games Athelete Registration Form भर सकते हैं |
  • यहाँ आवेदक 7 चरणों की पंजीकरण प्रक्रिया में सटीक जानकारी दर्ज कर अपनी profile बना सकते हैं | अंत में submit बटन पर क्लिक करके पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है और login किया जा सकता है |

पिछले वर्ष की तरह खेलों को Star Sports channel में live प्रसारित किया जाएगा | प्रतिदिन 8 घंटे 9 discipline को live प्रसारित किया जाएगा |

Khelo India Youth Games से जुडी मुख्य बातें:-

खेलों के विकास के लिए केंद्र सरकार Khelo India national programme के तहत देश में एक ecosystem बनाना चाहती है | Khelo India Youth Games 2019 युवा खिलाड़ियों के लिए international platform सुनिश्चित करेगा | जहाँ खिलाड़ी अपना sporting talent दिखा सकेंगे | युवा खिलाड़ियों की पहचान करना और उन्हें समर्थन देना है क्योंकि युवा उम्र में खिलाड़ियों को corporate से कोई scholarship नहीं मिलती है |

पिछले वर्ष केंद्र सरकार ने Khelo India Program के तहत 1500 खिलाड़ियों का चयन किया था इनमें से प्रत्येक को 5 लाख रुपये की राशि और प्रशिक्षण प्रदान किया गया था | 
Khelo India Program का प्राथमिक उद्देश्य युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर जैसे CWG, Asian Games और Youth Olympics में प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम बनाना है | 
पिछले वर्ष लगभग 3000 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था पर इस वर्ष यह संख्या 9000 के करीब पहुँचने की उम्मीद है |

 

11 COMMENTS

  1. Sir khelo India Youth Game ke Trail kab hogi Hum n form tu bra diya hai per y ni pata chal rha ke Trail kab hogi Hum n form tu bra diya hai per y ni pata chal rha ke Trail kab hogi

  2. sir khelo India khelo m throwball games nahi hai kya? yaha pure India m kitne aise khiladi hai Jo is throwball games se 10 saalo se Jude huye hai par is khel ka koi bhi govt ki taraf se sahayata nhi mil pati sports cota nahi milta or na hi train trikat m consation milta hai

  3. sir agar bina coach ke khelane chahe to nhi khel sakte sir me kabaddi me bahut expartt hu i am raider sir please ab me kya kru aap hi btaiye ki bina coach ke form kaise fill kru

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here