दिल्ली सरकार की “मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना 2019” के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

1
1777

दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना:-

दिल्ली सरकार ने https://edistrict.delhigovt.nic.in/ पर “मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना(Mukhyamantri Teerth Yatra Yojana)” के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं | इस तीर्थ यात्रा योजना, के तहत दिल्ली सरकार प्रति वर्ष लगभग 77,000 वरिष्ठ नागरिकों की तीर्थयात्रा करवाएगी | दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरने की प्रक्रिया जून 2019 से शुरू है |

दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र e-district portal की आधिकारिक वेबसाइट https://edistrict.delhigovt.nic.in/ के माध्यम से भरे जा सकते हैं | दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए SDM कार्यालय का काउंटर, तीर्थ विकास समिति का कार्यालय और MLA कार्यालय, सुविधा काउंटर के रूप में कार्य करेंगे |

इच्छुक उम्मीदवार अब वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2019-20 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पहली तीर्थ यात्रा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं |

दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को e-district portal की आधिकारिक वेबसाइट https://edistrict.delhigovt.nic.in/ पर जाना होगा |
  • इसके पश्चात आवेदकों को Homepage पर CITIZEN’S CORNER के अंतर्गत New User लिंक पर क्लिक करना होगा |
  • इसके पश्चात आपके सामने नागरिक पंजीकरण फॉर्म आएगा |
Citizen Registration Form
  • इसके पश्चात आवेदकों को दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का पूरा पंजीकरण फॉर्म खोलने के लिए ID Proof के रूप में Document Type और Document No. दर्ज करना होगा |
Complete Citizen Registration Form
  • वरिष्ठ नागरिक निःशुल्क तीर्थ यात्रा योजना पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आवेदकों को यहाँ पूरी जानकारी सही-2 दर्ज करनी होगी |

दिल्ली मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के लिए Travel Package:-

Route Duration
दिल्ली-मथुरा-वृंदावन-आगरा-फतेहपुर सिकरी-दिल्ली 4 दिन
दिल्ली-अजमेर-पुष्कर-दिल्ली 4 दिन
दिल्ली-अमृतसर- बाघा बॉर्डर-आनंदपुर साहिब- दिल्ली 5 दिन
दिल्ली-हरिद्वार-ऋषिकेश-नीलकंठ-दिल्ली 4 दिन
दिल्ली-वैष्णव देवी-जम्मू-दिल्ली 5 दिन

दिल्ली सरकार प्रति वर्ष लगभग 77,000 तीर्थयात्रियों की तीर्थयात्रा की के पूरे खर्चे का वहन करेगी | 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के सभी वरिष्ठ नागरिक मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना (Mukhyamantri Teerth Yatra Yojana) के लिए पात्र होंगे | 

इस मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत हर विधायी विधानसभा क्षेत्र से 1,100 वरिष्ठ नागरिक लाभान्वित होंगे | यह तीर्थ यात्रा 3 दिन और 2 रातों की होगी साथ ही सभी चयनित नागरिकों को 1 लाख का बीमा कवरेज भी मिलेगा |

अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे | अगर आपको अपने account को बंद करने में कोई Problem आरही हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में पूछ सकते है | EnterHindi Team आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को follow करे Facebook , Twitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here