महाराष्ट्र अटल सौर कृषि पंप योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?

0
2547

महाराष्ट्र अटल सौर कृषि पंप योजना:-

महाराष्ट्र सरकार ने https://www.mahadiscom.in/solar/ पर
अटल सौर कृषि पंप योजना 2019 (Atal Solar Krishi Pump Yojana 2019) के लिए आवेदन आमंत्रित किया है | सभी इच्छुक किसान सौर पंप (solar pump) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं और महाराष्ट्र सौर पंप योजना 2019 (Maharashtra Solar Pump Yojana 2019) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अटल सौर कृषी पंप योजना (Atal Saur Krushi Pump Yojana) आवेदन पत्र भर सकते हैं |

किसानों के लिए शुरू की गई अटल सौर कृषी पंप योजना (Atal Solar Krushi Pump Yojana) को लागू करने के लिए महावितरण (Mahadiscom) को नोडल एजेंसी बनाया गया है | अटल सौर कृषी पंप योजना (Atal Solar Krushi Pump Yojana) के तहत, महाराष्ट्र सरकार ने किसानों को 1,00,000 पानी के पंप प्रदान करने का निर्णय लिया है |

इन ऑफ ग्रिड सौर ऊर्जा से चलने वाले कृषि पम्पों को चरणबद्ध तरीके से महाराष्ट्र मुख्मंत्री सोलर पंप योजना के तहत तैनात किया जाएगा | जनवरी 2019 से शुरू होने वाली महाराष्ट्र अटल सौर कृषी पंप योजना (Atal Solar Krushi Pump Yojana ) के तहत अगले 3 वर्षों में किसानों को 1 लाख सौर जल पंप वितरित करने का लक्ष्य है |

महाराष्ट्र सरकार 31 जनवरी 2019 से पहले मुख्मंत्री सौर पंप योजना के लाभार्थियों की सूची की घोषणा कर देगी और फरवरी 2019 के पहले सप्ताह में इन्हें स्थापित करना शुरू कर देगी |

महाराष्ट्र अटल सौर कृषि पंप योजना की पंजीकरण प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को महाराष्ट्र मुख्मंत्री सोलर पंप योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://www.mahadiscom.in/solar/ पर जाना होगा |
  • इसके पश्चात Homepage पर, Header में स्थित “New Applications” अनुभाग पर scroll करें और फिर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें |
  • यहां किसान आवेदक अपना और स्थान का विवरण, निकटतम उपभोक्ता विवरण, सिंचाई के स्रोत के प्रकार दर्ज कर सकते हैं, फिर दस्तावेजों को अपलोड कर सकते हैं और महाराष्ट्र सोलर पंप ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए “Submit Request” बटन पर क्लिक करना होगा |

सभी आवेदक महाराष्ट्र मुख्मंत्री सौर पंप योजना (Maharashtra Mukhyamantri Solar Pump Yojana) के लिए किए गए अपने आवेदन की स्थिति की ऑनलाइन जाँच करने के लिए “Track Appliation Status” पर भी क्लिक कर सकते हैं |

महाराष्ट्र अटल सौर कृषि पंप योजना का उद्देश्य:-

  • कृषि पंप के लिए दिन के समय बिजली की उपलब्धता प्रदान करना |
  • सिंचाई क्षेत्र से बिजली सब्सिडी के बोझ को अलग करना |
  • वाणिज्यिक और औद्योगिक बिजली उपभोक्ताओं पर cross सब्सिडी के बोझ को कम करना |
  • प्रदूषण को कम करने के लिए डीजल पंपों को प्रतिस्थापित करना |

उन सभी किसानों को जिनके पास 5 एकड़ से कम खेत है उन्हें 3 HP वाला और जिन किसानों के पास बड़े खेत हैं उन्हें HP का पंप प्रदान किया जाएगा | अटल सोलर पंप योजना के पहले चरण में, महाराष्ट्र सरकार द्वारा 25,000 सौर जल पंप जबकि दुसरे चरण में, 50,000 सौर जल पंप वितरित किए जाएंगे | तीसरे चरण में, सरकार किसानों को 25,000 सौर पंप वितरित करेगी |

अटल सौर कृषि पंप योजना की पात्रता मानदंड के लिए Click Here

अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे | अगर आपको  कोई Problem आ रही हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में पूछ सकते है | EnterHindi Team आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को follow करे FacebookTwitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here