राष्ट्रीय महिला आयोग की नई वेबसाइट में महिलायें अपनी शिकायतें ऑनलाइन कैसे register करें ?

1
2542

राष्ट्रीय महिला आयोग की नई वेबसाइट:-

नई design की हुई राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की वेबसाइट  को  http://ncw.nic.in/ के रूप में live किया गया है | राष्ट्रीय महिला आयोग भारत सरकार की एक संवैधानिक निकाय है जो सरकार को महिलाओं को प्रभावित करने वाले नीतिगत मामले पर अपनी सलाह देती है | अब सभी परेशान महिलायें राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की नई वेबसाइट में अपनी शिकायत दर्ज कर सकती हैं |

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW)

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने 12 दिसंबर 2018 को इस नई वेबसाइट की घोषणा की | राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) का यह नया web portal महिलाओं के स्तर को ऊपर उठाने और उन्हें उनके अधिकार प्रदान करने के लिए लगातार अपना योगदान प्रदान करेगा |

राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) को भारतीय संविधान के प्रावधान के तहत में जनवरी 1992 में establish किया गया था जैसा कि महिलाओं के अधिनियम के लिए 1990 के राष्ट्रीय आयोग में परिभाषित किया गया था |

शिकायत ऑनलाइन register करने की प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट http://ncw.nic.in/ पर जाना होगा |
  • इसके पश्चात homepage पर Register Complaint बटन पर क्लिक करना होगा जिसके पश्चात एक नया page open होगा | यहाँ आवेदक को “Online Complaint Registration”  लिंक पर क्लिक करना होगा |
  • इसके पश्चात एक नया page open होगा | यहाँ आवेदक को “Click here for registration of Complaint” बटन पर क्लिक करना होगा |
  • अंत में “Submit” बटन पर क्लिक करके complaint registration process को पूरा किया जा सकता है |
  • इसके अलावा आवेदक Login कर आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं |

महिला आवेदकों को ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने से पहले अनुदेश पढ़ना चाहिए | 
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) का उद्देश्य भारत में महिलाओं के अधिकारों को दर्शाना है और उनके मुद्दों और चिंता में उन्हें आवाज प्रदान करना है |

मुख्य मुद्दों में दहेज़, राजनीति, धर्म, कार्य में महिलाओं को सामान अधिकार, श्रम के लिए महिलाओं का सामान शोषण, महिलाओं के खिलाफ राजनीतिक दुर्व्यवहार शामिल है |
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) नियमित रूप से राष्ट्र महिला नामक newsletter को हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित करती है |

अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे | अगर आपको अपने account को बंद करने में कोई Problem आरही हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में पूछ सकते है | EnterHindi Team आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को follow करे Facebook , Twitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here