Mother’s Day 2021: लॉकडाउन में घर में ऐसे मनाएं Mother’s Day

0
1088
घर में ऐसे मनाएं Mother's Day 2021

घर में ऐसे मनाएं Mother’s Day 2021:

घर में ऐसे मनाएं Mother’s Day– विश्व भर में 9 मई 2021 को Mother’s Day मनाया जाएगा | यह दिन मां को समर्पित है | इस दिन मां के योगदान और मातृत्व को नमन करने का भी दिन है | भारत समेत कई देशों में मई के दूसरे रविवार को Mother’s Day के रूप में मनाया जाता है | अपनी हर तकलीफें एक ओर करके बच्चों की हर खुशी के ध्यान रखने वाली मां के साथ ये खास दिन बिताएं | ऐसे में Mother’s Day लोगों को अपनी भावनाओं को जाहिर करने का मौका जरूर दे देता है | Mother’s Day पर हर संतान अपनी मां को तरह तरह के उपहार व surprise देकर विश करते हैं और आर्शीवाद लेते हैं | कई देशों में Mother’s Day अलग-अलग तारीख पर भी मनाया जाता है |

Mother’s Day का इतिहास:-

दुनिया भर में Mother’s Day को लोकप्रिय बनाने और उसको मनाने की परंपरा शुरू करने का श्रेय अमेरिका की Anna Jarvis को जाता है | Anna का जन्म अमेरिका के West Virginia में हुआ था | उनका मां अन्ना रीस जारविस 2 दशकों तक एक चर्च में संडे स्कूल टीचर रहीं | एक दिन की बात है उनकी मां संडे स्कूल सेशन के दौरान बाइबिल में मां पर एक पाठ के बारे में बता रही थीं | उस समय जारविस 12 साल की थीं | पाठ के दौरान उनकी मां ने एक इच्छा का इजहार किया | उन्होंने अपनी मां को कहते सुना, एक दिन आएगा जब कई मां और मातृत्व को मनाने के लिए एक दिन समर्पित करेगा | उस समय तक सिर्फ पुरुषों को समर्पित दिन होते थे जिनको मनाया जाता था | महिलाओं के लिए कोई दिन नहीं होता था |

घर में ऐसे मनाएं Mother's Day 2020

जब Anna की मां का निधन हो गया तो उसके दो सालों बाद, Anna और उनकी दोस्तों ने एक अभियान चलाया | उन्होंने Mother’s Day की राष्ट्रीय छुट्टी के लिए लोगों का समर्थन हासिल किया | उन्होंने देखा था कि आमतौर पर बच्चे अपनी मां के योगदान को भुला देते हैं | वह चाहती थीं कि जब मां जिंदा हो तो बच्चे उनका सम्मान करें और उनके योगदानों की सराहना करें | उनको उम्मीद थी कि जब इस दिन को Mother’s Day के तौर पर मनाया जाएगा तो मां और पूरे परिवार का आपस में संबंध मजबूत होगा | 8 मई, 1914 को संयुक्त राज्य अमेरिका की संसद ने मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे घोषित किया | अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति वूड्रो विल्सन ने इस दिन को राष्ट्रीय अवकाश भी घोषित किया |

लॉकडाउन में घर में ऐसे मनाएं Mother’s Day:-

कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लॉकडाउन घोषित है | देश में लॉकडाउन का तीसरा चरण चल रहा है | ऐसे में लोग घरों में रहकर कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ रहे हैं | 10 मई को घर में रहकर मां के साथ इस दिन को यादगार बनाएं | यह पूरा दिन मां के नाम समर्पित करें और घर के सभी लोग इस दिन को जश्न के तौर पर मनाएं | कुछ लोगों ने तो इसकी तैयारी भी की है | लोगों ने अभी से केक के लिए भी ऑडर कर दिया है | लॉकडाउन में मदर्स डे को एक यादगार दिन के तौर पर मनाने के लिए लोगों ने खास तरह से घरों के भीतर रहकर तैयारियां की हैं |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here