उत्तरप्रदेश भूलेख जमाबंदी नक़ल ,खसरा खतौनी ऑनलाइन कैसे देखे?

0
5415
Uttar pradesh land record

उत्तरप्रदेश भूमि अभिलेख (Uttar Pradesh land record):-

उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल उत्तरप्रदेश सरकार ने कम्पूटरीकृत मोड में ऑनलाइन भूमि अभिलेख (खसरा / खतौनी / नक्शा भू-अभिलेख / भूलेख) प्रदान करना शुरू कर दिया है | अब राज्य के नागरिक कंप्यूटर के माध्यम से अपने भूमि रिकॉर्ड की प्रतिलिपि प्राप्त कर सकते हैं | इसके लिए आवेदक http://upbhulekh.gov.in/public/public_ror/Public_ROR.jsp पर जा सकते हैं | यहाँ सभी प्रकार के मानचित्र उपलब्ध कराए गए हैं |

अक्सर देखा गया है की लोगों को अपने खेत की खतौनी और अन्य भू अभिलेख की प्रति / नक़ल प्राप्त करने के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है | उन्हें कई बार सरकारी कार्यालयों और पटवारी के चक्कर भी लगाने पड़ते हैं | लेकिन अब नागरिक इन अभिलेखों की प्रतिलिपि अपने नजदीकी CSC Centers में जा कर प्राप्त कर सकते हैं |

इससे अनावश्यक सरकारी कार्यालयों और पटवारी के चक्कर लगाने की आवश्यकता खत्म हो जाएगी अब लोगों को भुलेख प्राप्त करने के लिए केवल नक्शा(मानचित्र) पर अपने जिले का चयन करना होगा और अपना खाता नंबर या खसरा नंबर दर्ज करना होगा | लोगों को अपनी जमाबंदी नकल (प्रतिलिपि)/ Jamabandi NAKAL(copy) खोजने के लिए, उत्तरप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट http://upbhulekh.gov.in/public/public_ror/Public_ROR.jsp पर जाना होगा |

उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल उपलब्ध होने के फायदे:-

  • इससे नागरिकों को सरकारी भूलेख कार्यालय और पटवारी के पास बार बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होती है |
  • अब नागरिक घर बैठे अपने खेत खसरा खतौनी आदि के रिकॉर्ड देख सकते हैं और नक़ल प्राप्त कर सकते हैं |
  • इससे बिचौलियों और दलालों पर रोक लगाने और भ्रष्टाचार को कम करने में मदद मिलेगी |
  • इससे नागरिकों को केवल अपना खाता नंबर या खसरा खतौनी नंबर दर्ज करना होगा और आपको सारी जानकारी मिल जाएगी |

Also read:-

उत्तरप्रदेश भूलेख जमाबंदी नक़ल ,खसरा खतौनी के लिए आवेदन प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट http://upbhulekh.gov.in/public/public_ror/Public_ROR.jsp पर जाना होगा |
  • इसके पश्चात Homepage पर “खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल देखें” पर क्लिक करें |
  • इसके पश्चात Captcha दर्ज कर Submit बटन पर क्लिक करें |
  • उपरोक्त बटन पर क्लिक करने पर आपके सामने एक नया होगा जहाँ आपको अपने जनपद, तहसील और गांव के नाम का चयन करना होगा |
  • इसके पश्चात आपके सामने 4 विकल्प आएंगे इनमे से आप किसी भी एक विकल्प का चयन कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |
  • उपरोक्त विकल्प का चयन करने के पश्चात आवश्यक विवरण दर्ज करें |
  • इसके पश्चात उद्धरण देखें बटन पर क्लिक करें |

आपके सामने आपके खाता खतौनी की असत्यापित प्रति ऑनलाइन आ जाएगी | इस असत्यापित प्रति को सत्यापित करने के लिए अपने निकटतम जन सुविधा केंद्र पर जाएं और अधिकारी से सत्यापित प्रति पाने के लिए 30/- रुपये दें |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here