मध्यप्रदेश भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन कैसे प्राप्त करें

0
4375

Madhya Pradesh land record online मध्यप्रदेश भूमि रिकॉर्ड:-

मध्यप्रदेश सरकार ने कम्पूटरीकृत मोड में ऑनलाइन भूमि अभिलेख (खसरा / खतौनी / नक्शा भू-अभिलेख / भूलेख) प्रदान करना शुरू कर दिया है | अब राज्य के नागरिक कंप्यूटर के माध्यम से अपने भूमि रिकॉर्ड की प्रतिलिपि प्राप्त कर सकते हैं | (madhya pradesh land record online) इसके लिए आवेदक
http://landrecords.mp.gov.in/newweb/ पर जा सकते हैं | यहाँ सभी प्रकार के मानचित्र उपलब्ध कराए गए हैं |

अक्सर देखा गया है की लोगों को अपने खेत की खतौनी और अन्य भू अभिलेख की प्रति / नक़ल प्राप्त करने के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है | उन्हें कई बार सरकारी कार्यालयों और पटवारी के चक्कर भी लगाने पड़ते हैं | लेकिन अब नागरिक इन अभिलेखों की प्रतिलिपि अपने नजदीकी CSC Centers में जा कर प्राप्त कर सकते हैं |

इससे अनावश्यक सरकारी कार्यालयों और पटवारी के चक्कर लगाने की आवश्यकता खत्म हो जाएगी अब लोगों को भुलेख प्राप्त करने के लिए केवल नक्शा(मानचित्र) पर अपने जिले का चयन करना होगा और अपना खाता नंबर या खसरा नंबर दर्ज करना होगा | लोगों को अपनी जमाबंदी नकल (प्रतिलिपि)/ Jamabandi NAKAL(copy) खोजने के लिए, मध्यप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट http://landrecords.mp.gov.in/newweb/ पर जाना होगा |

मध्यप्रदेश भूमि रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध होने के फायदे:-

  • इससे नागरिकों को सरकारी भूलेख कार्यालय और पटवारी के पास बार बार चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होती है |
  • अब नागरिक घर बैठे अपने खेत खसरा खतौनी आदि के रिकॉर्ड देख सकते हैं और नक़ल प्राप्त कर सकते हैं |
  • इससे बिचौलियों और दलालों पर रोक लगाने और भ्रष्टाचार को कम करने में मदद मिलेगी |
  • इससे नागरिकों को केवल अपना खाता नंबर या खसरा खतौनी नंबर दर्ज करना होगा और आपको सारी जानकारी मिल जाएगी |

ऑनलाइन मध्यप्रदेश भूमि रिकॉर्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट http://mpbhulekh.gov.in/Login.do पर जाना होगा |
  • इसके पश्चात Homepage पर Header में स्थित Free Services tab पर क्लिक करें |
  • इसके पश्चात खसरा / बी-1 / नक्शा-प्रतिलिपि विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • खसरा / खतौनी विवरण देखने के लिए जिला, तहसील, रा.नि.मं, पटवारी हल्का और गांव का चयन करना होगा |
  • इसके पश्चात आपको भू स्वामी या खसरा संख्या विकल्प में से किसी एक को चुनना होगा |
  • इसके पश्चात security code दर्ज कर विवरण देखें विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • इसके पश्चात खसरा बी-1 नक्शा पर क्लिक करके नक़ल निकाल सकते हैं | प्रतिलिपि कुछ इस तरह दिखेगी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here