उत्तरप्रदेश जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

0
1360

उत्तरप्रदेश जन्म प्रमाण पत्र

जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है जो एक बच्चे के अस्तित्व का एक आधिकारिक और एक स्थायी रिकॉर्ड है | किसी के पास जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) होने से वह भारत सरकार द्वारा इसके नागरिकों को प्रदान की जाने वाली बहुत सारी सेवाओं का लाभ उठा सकता है | यह सभी प्रयोजनों के लिए किसी के जन्‍म की तारीख और तथ्‍य को प्रमाणित करता है |

जन्‍म प्रमाणपत्र बहुत ही महत्‍वपूर्ण पहचान का दस्‍तावेज हैं उदाहरण के लिए, यदि आप नए मतदाता कार्ड या राशन कार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आमतौर पर जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है | राज्य के जिन परिवार में बच्चे का जन्म अभी हुआ है उस बच्चे के माता -पिता को निर्धारित प्रपत्र भरकर जन्‍म होने के 21 दिन के भीतर संबंधित स्‍थानीय प्राधिकारी के पास जन्‍म का पंजीकरण किया जाना है |

राज्य का कोई भी व्यक्ति अपने शिशु के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी ई डिस्ट्रिक्ट की आधिकारिक वेबसाइट http://e-nagarsewaup.gov.in/ulbapps/ पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |

उत्तरप्रदेश जन्म प्रमाण पत्र के लाभ:-

  • स्कूल में दाखिला लेने के लिए बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र आवश्यक है |
  • पासपोर्ट बनवाने के लिए आपको जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता है |
  • सरकारी नौकरी में जाने के लिए आपको जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता है |
  • कोई भी स्कॉलरशिप प्राप्त करने के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता है |

उत्तरप्रदेश जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज:-

  • आवेदक को उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए |
  • आधार कार्ड
  • अस्पताल प्रमाण पत्र
  • Voter Id Card
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट साइज फोटो |

उत्तरप्रदेश जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रक्रिया:-

ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया :-

अस्पताल के माध्यम से जहां बच्चे का जन्म हुआ:-

आवेदक द्वारा प्रस्तुत की गई जानकारी के आधार पर अस्पताल संचालक, जहां बच्चा पैदा हुआ था, पंजीकरण फॉर्म भर देगा | आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र जमा करने पर, आवेदक के मोबाइल पर एक SMS भेजा जाएगा |

नगर निगम सेवा केंद्र के माध्यम से:-

प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने वाले आवेदक को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ नगर निगम सेवा केंद्र पर जाना होगा | नगर निगम संचालक आवेदक द्वारा प्रदान की गई जानकारी के आधार पर आवेदन पत्र भरेंगे | आवेदन जमा करने पर, आवेदक को अपने मोबाइल पर एक SMS प्राप्त होता है |

ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया :-

नागरिक सेवा केंद्र (CSC) के माध्यम से:-

CSC अधिकृत साइबर कैफे हैं जो नगर निगम के ऑपरेटर का कार्य करते हैं | वे नागरिकों को उनके द्वारा प्रदान की गई जानकारी के आधार पर पंजीकरण फॉर्म भरने में सहायता करते हैं | संचालकों को कार्य करने के लिए आवश्यक सभी forms, दिशानिर्देशों के साथ प्रदान किए जाते हैं |

आवेदन जमा करने के बाद, आवेदक के मोबाइल पर एक SMS भेजा जाता है | CSCs द्वारा उस नागरिक से भुगतान एकत्र करने के लिए एक अलग खाता रखा जाता है जिसे बाद में नगर निगम को प्रस्तुत किया जाता है |

Also Read:

Note: जब प्रमाण पत्र बन जाता है और साइट पर उपलब्ध हो जाता है तो नागरिक जन्म प्रमाण पत्र या तो site से या CSC से या नागर निगम सेवा केंद्र से प्राप्त कर सकते हैं |

e-Nagarsewa वेबसाइट के माध्यम से:-

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए e-Nagarsewa वेबसाइट http://e-nagarsewaup.gov.in/ulbapps/ पर जाएं |
  • इसके पश्चात Homepage पर Login to Avail Citizen Services अनुभाग के अंतर्गत मौजूद Proceed to Login लिंक पर क्लिक करें |
उत्तरप्रदेश जन्म प्रमाण पत्र
  • यदि आप पहले से पंजीकृत है तो मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालें या फिर नया पंजीकरण पर क्लिक करें |
उत्तरप्रदेश जन्म प्रमाण पत्र
  • पंजीकरण के लिए आपके सामने एक पेज खुलेगा वहां समस्त जानकारी दर्ज करें |
उत्तरप्रदेश जन्म प्रमाण पत्र up birth certificate
  • पंजीकरण पूरा होने के बाद एक Login Id (पंजीकृत मोबाइल नंबर) और एक Auto-Generated Password नागरिक को पंजीकृत मोबाइल पर भेजा जाएगा |
  • Login करें और आवेदन करने के लिए Dashboard screen पर लिंक जन्म प्रमाण पत्र पर क्लिक करें |

अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे | अगर आपको  कोई Problem आ रही हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में पूछ सकते है | EnterHindi Team आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को follow करे FacebookTwitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

EnterHindi की खबरों को फेसबुक पर पाने के लिए लाइक करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here