हरियाणा जल शक्ति सदस्यता अभियान 2019 से जुड़ें

0
1762

Haryana Jal Shakti Abhiyan हरियाणा जल शक्ति सदस्यता अभियान 2019:-

हरियाणा जल शक्ति अभियान (Haryana Jal Shakti Abhiyan) को राज्य में नवगठित जल शक्ति मंत्रालय के तहत शुरू किया गया है | हरियाणा जल शक्ति सदस्यता अभियान 2019 (Haryana Jal Shakti Abhiyan Membership 2019) के तहत राज्य के नागरिकों के बीच जल संरक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर ने दिनांक 6 अगस्त 2019 को जलशक्ति सदस्यता अभियान आरंभ किया है |

जल शक्ति अभियान सदस्यता पाने के लिए राज्य का कोई भी निवासी अब लोग 10 अंकों के मोबाइल नंबर 8222000200 पर मिस्ड कॉल दे कर अभियान का सदस्य बन सकता है | सभी इच्छुक लोग जल संरक्षण अभियान के लिए मिस्ड कॉल सदस्यता के लिए आवेदन कर सकते हैं |

Haryana Jal Shakti Abhiyan 2019 का उद्देश्य:-

हरियाणा जल शक्ति अभियान 2019 के माध्यम से राज्य सरकार नागरिकों को पानी बचाने के महत्व गंभीरता के बारे में जागरूक करने का प्रयास करेगी | इसके साथ ही जल संरक्षण के महत्वपूर्ण तरीकों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा | अभियान के अंतर्गत सदस्यों को यह भी बताया जाएगा कि वर्षा जल संरक्षण से, गिरते भूजल स्तर को उसके मूल स्तर पर वापस लाया जा सकता है |

हरियाणा जल शक्ति सदस्यता अभियान 2019 (Haryana Jal Shakti Abhiyan Membership 2019) का मुख्य प्रयास यह है कि लोगों को जल का दुरुपयोग करने से रोकें तथा लोगों को जागरूक कर भविष्य के लिए अपने आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ जल उपलब्ध करा सके |

Also Read:- जल शक्ति मंत्रालय ने जल शक्ति अभियान की शुरुआत की

Haryana जल शक्ति सदस्यता अभियान 2019 का कार्यान्वयन:-

हरियाणा जल शक्ति अभियान 2019 (Haryana Jal Shakti Abhiyan Membership 2019) के लक्ष्य को योजनाबद्ध तरीके से निर्धारित किया जाएगा | इन योजनाओं को जल भंडारण, हरित क्षेत्र के विस्तार और शहरों में जागरूकता अभियान के लिए लागू किया जाएगा | राज्य सरकार नगरपालिका स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करेगा और निगरानी टीम प्रक्रिया का सुचारू संचालन सुनिश्चित करेगी |

Haryana Jal Shakti Abhiyan

हरियाणा राज्य सरकार वर्षा जल संचयन व्यवस्था पर भी ध्यान केंद्रित करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि ये व्यवस्था सरकारी भवनों, सार्वजनिक भवनों, वाणिज्यिक-औद्योगिक भवनों में की जाए |

Haryana जल शक्ति सदस्यता अभियान 2019 के लिए पंजीकरण कैसे करें :-

  • यदि आप हरियाणा जल संरक्षण अभियान पंजीकरण करना चाहते हैं तो अपने मोबाइल से 10 अंकों के मोबाइल नंबर 8222000200 पर मिस्ड कॉल दे |
  • इसके बाद आपको अपने मोबाइल पर हरियाणाजल शक्ति सदस्यता अभियान कार्यालय की तरफ से सदस्यता रजिस्ट्रेशन नंबर तथा सदस्यता का प्रमाण मैसेज प्राप्त होगा |
  • मैसेज “Jal Shakti Abhiyan se judne kay liye apka swagat aur abhinandan.www.facebook.com/JalShaktiAbhiyanHR/ Your Membership No:JS*******Regards: Govt. Of Haryana” कुछ इस तरह होगा |
  • राज्य का कोई भी नागरिक हरियाणा जल संरक्षण सदस्यता अभियान के लिए पंजीकरण करा सकता है |

Also Read:- हरियाणा पौधागिरी अभियान के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?

हरियाणा जल शक्ति सदस्यता अभियान 2019 के लिए नारा देने की प्रतियोगिता भी शुरू की जाएगी | प्रतियोगिता में भाग लेने वाला प्रतिभागी भारत का नागरिक होना चाहिए | नारा जल संरक्षण / संचय के विषय से संबंधित होना चाहिए | नारा हिंदी में होना चाहिए और 20 शब्दों तक सीमित होना चाहिए | 10,000 रुपये का नकद पुरस्कार 5 विजेताओं के बीच समान रूप से वितरित किया जाएगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here