Haryana e-Seva App के बारे में जानें

1
6053
Haryana e-Seva App

Haryana e-Seva App :-

हरियाणा सरकार ने Android phone उपभोक्ताओं के लिए e-Seva App शुरू की है और यह Google Play Store में उपलब्ध है | e-Seva App हरियाणा सरकार की एक पहल है जो सभी सरकारी सेवाओं और कल्याणकारी योजनाओं की सारी जानकारी प्रदान करेगी | e-Seva App हरियाणा सरकार के कई विभागों द्वारा चलाई जा रही प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में सारी जानकारी प्रदान करेगी |

e-Seva App में हरियाणा सरकार के 30 विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे 250+ कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी शामिल है | App, सभी योजनाओं और सेवाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जैसे एप्लिकेशन प्रोसेसिंग, आवश्यक दस्तावेज और अपेक्षित शुल्क करता है |

Haryana e-Seva App download कैसे करें :-

नीचे दी गई link पर जाकर e-Seva App को आपके Desktop या mobile device में download  किया जा सकता है |

Haryana e-Seva App

आप अपने Android mobile phone पर Google Play Store में जाकर “Haryana e-Seva” को खोज कर भी डाउनलोड कर सकते हैं |

आने वाले दिनों में कुछ और अन्य विभागों की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी App में जोड़ दी जाएगी | यह App उन लोगों के लिए मददगार साबित होगी जो सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी लेने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाते रहते हैं |

e-Seva App लोगों को CM Window में अपनी शिकायत का status देखने की भी अनुमति देगा | और साथ ही वे हरियाणा सरकार की योजनाओं / कार्यक्रमों के बारे में अपनी राय / सुझाव भी साझा करने में सक्षम होंगे |

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here