सरकार ने Bharat Ke Veer एप लांच किया अब आप भी कर सकते हैं शहीदों की मदद !

0
3467
Bharat Ke Veer

Bharat Ke Veer :- 

Bharat Ke Veer एक नई Mobile App और bharatkeveer.gov.in केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया एक नया वेब पोर्टल है जिसके माध्यम से केंद्र सरकार सामान्य जनता के द्वारा देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा में तैनात केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल और अर्ध सैनिक बलों के जवानों के परिजनों को आर्थिक मदद प्रदान करेगी | देश का कोई भी नागरिक जो शहीदों के परिवारों का समर्थन करना चाहते हैं भारत के वीर वेब पोर्टल या का उपयोग करके ऑनलाइन शहीदों के परिवारों की आर्थिक मदद कर सकते हैं |

Bharat Ke Veer App और Web Portal को गृह मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया है ताकि वे उन जवानों को अपनी श्रद्धांजलि दे सकें जिन्होंने अपने देश और देश के नागरिकों की रक्षा के लिए अपना जीवन न्यौक्षावर कर दिया |

Bharat Ke Veer App का उद्देश्य :- 

Bharat Ke Veer पोर्टल का मुख्य उद्देश्य सामान्य जनता को शहीदों के परिवारों को सीधे शहीद के बैंक खातों में ऑनलाइन पैसे भेजकर या भारत के वीर कोष को पैसे भेजकर आर्थिक सहायता प्रदान करना है | Bharat Ke Veer पोर्टल में शामिल शहीद प्रमुख सेनाओं के निम्नलिखित सशस्त्र बलों में से होंगे :-

  1. Assam Rifiles
  2. Border Security Force (BSF)
  3. Central Industrial Security Force (CISF)
  4. Central Reserve Police Force (CRPF)
  5. Indo – Tibetan Border Police Force (ITBP)
  6. National Disaster Response Force (NDRF – India)
  7. National Security Guards (NSG)
  8. Sashastra Seema Bal (SSB)

Bharat Ke Veer पोर्टल पर ऑनलाइन सहायता कैसे करें :-

  • ऑनलाइन दान / योगदान करने के लिए, आपको सबसे पहले Bharat Ke Veer Portal bharatkeveer.gov.in पर जाना होगा |
  • फिर आपको Home Page पर  “Enter” बटन पर क्लिक करना होगा |

  • यदि आप किसी व्यक्तिगत खाते में योगदान करना चाहते हैं, तो आपको menu में “Bravehearts” लिंक पर क्लिक करना होगा | और यदि आप Bharat Ke Veer कोष में योगदान करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए चित्र में दिखाए अनुसार मेनू में “Bharat Ke Veer” लिंक पर क्लिक करना होगा |

  • “Bravehearts” लिंक पर क्लिक कर, सैनिकों की प्रदर्शित सूची से सैनिकों को चुन सकते हैं या किसी सैनिक को खोज सकते हैं और इच्छित योगदान कर सकते हैं |

  • यदि आप “Bharat Ke Veer” कोष में योगदान करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए फॉर्म में दिए गए विवरण और योगदान की राशि भर कर सबमिट करें |

अंशदान के बाद, कोई भी अंशदाता अपनी Email Id और Phone Number दर्ज करके उनके योगदान का प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकता है  |

Download Certificate Click Here

Bharat Ke Veer Portal के माध्यम से दान की गई राशि  उन केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल / केंद्रीय पैरा मिलिटरी सैनिकों के परिजनों के खाते में जमा किया जाएगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here