गुरु पूर्णिमा पर गुरुओं और प्रियजनों को भेजें शुभकामना संदेश

0
2242
Guru Purnima Quotes 2020
Guru Purnima Quotes 2020 Hindi, Images

Guru Purnima Quotes 2020, गुरु पूर्णिमा 2020:-

Guru Purnima Quotes 2020– इस साल गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima), 5 जुलाई को है | इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते हैं क्योंकि इस दिन वेद व्यास जी का जन्म हुआ था | गुरु पूर्णिमा वह दिन है जब पहले गुरु का जन्म हुआ था | हमारे देश में गुरुओं का स्थान सबसे ऊंचा है | एक गुरू ही अपने शिष्य को अंधकार से निकालकर और उसे सही मार्ग पर लाता है | गुरु के मार्गदर्शन के बिना शिष्य कभी सफल नहीं हो सकता | इसी वजह से अपने गुरुओं को सम्मान देने के लिए गुरू पूर्णिमा मनाया जाता है | आज हम आपके लिए कुछ ऐसे मैसेज लेकर आए हैं जिसे आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेज कर उन्हें गुरु पूर्णिमा की बधाई दे सकते हैं |

नारदपुराण के अनुसार गुरु पूर्णिमा पर ज्ञान और जीवन की सही दिशा बताने वाले गुरु के प्रति अपनी आस्था प्रगट की जाती है | गुरु पूर्णिमा के पर्व को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है | इस दिन महाभारत और चारों वेदों की रचना करने वाले वेद व्यास की पूजा करने की परंपरा है | यह पर्व अपने आराध्य गुरु को श्रद्धा अर्पित करने का महापर्व है | गुरुब्रह्मा गुरुर्विष्णु: गुरुदेव महेश्वर: , गुरु साक्षात्परब्रह्म तस्मैश्री गुरुवे नम: अर्थात गुरु ही ब्रह्मा है, गुरु ही विष्णु है और गुरु ही भगवान शंकर है | गुरु ही साक्षात परब्रह्म है | ऐसे गुरु को मैं प्रणाम करता हूं | गुरु पूर्णिमा के मौके पर अपने गुरु और प्रियजनों को भेजें गुरु पूर्णिमा शुभकामना संदेश |

गुरु पूर्णिमा शुभकामना संदेश:-

धरती कहती, अंबर कहते, बस यही तराना

गुरु आप ही वो पावन नूर हैं जिनसे रौशन हुआ जमाना

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं!

जिसके प्रति मन में सम्मान होता है

जिसकी डांट में भी एक अद्भुत ज्ञान होता है,

जन्म देता है कई महान शख्सियतों को,

वो गुरु तो सबसे महान होता है।

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं

हीरे की तरह तराशा गुरु ने

जीवन को आसान बनाया गुरु ने

अंदर विश्वास जगाकर तुम भी

अपने आप को धनवान करो

गुरु पूर्णिमा की बधाई!

शिल्पी छैनी से करे, सपनों को साकार!

अनगढ़ पत्थर से रचे, मनचाहा आकार!!

माटी रख कर चाक पर, घड़ा घड़े कुम्हार!

श्रेष्ठ गुरु मिल जाय तो, शिष्य पाय संस्कार!!

क्या दूं गुरु-दक्षिणा

मन ही मन मैं सोचूं

चुका न पाऊं ऋण मैं तेरा

अगर जीवन भी अपना दे दूं

Happy Guru Purnima

गुरु का आशीर्वाद मिले, गुरु का सान्निध्य मिले

जीवन में उन्नति हो एक बार उनका साथ मिले

भगवान से सीधे मिलाते हैं केवल अपने गुरु

गुरु पूर्णिमा पर करें गुरु का संपूर्ण सम्मान

गुरु की महिमा न्यारी, गुरु का प्रभाव ऊंचा

बिना गुरु नहीं मिलता ज्ञान, करों न काम नीचा

गुरु के साथ रहकर जीवन की ऊर्जाएं निकलेंगी

जब गुरु से दूर जाओगे तो यही काम आएंगी

गुरु परमात्मा से मिलाने के लिए माध्यम बनते हैं। इसलिए गुरु का कभी भी अपमान नहीं करना चाहिए। गुरु का अपमान करने से परमात्मा नाराज होते हैं। और गुरु का श्राम लगता है।

गुरु की पूजा और आशीर्वाद से जो मार्गदर्शन मिलता है, वह गलत राह भटकने से रोकता है। साथ ही मस्तिष्क को भी खोलता है।

मार्ग वही सही है, जो गुरु दिखाते हैं। गुरु लालच के वशीभूत होकर नहीं, बल्कि अपने दिव्य ज्ञान और अनुभव से उचित-अनुचित का विचार करके बताते हैं।

गुरु जीवन को निखारता है, जीवन को आनंदमय बनाता है, आनंद का बौछार करता है और दृष्टि स्पष्ट करता है। ऐसे गुरु सदैव पूजनीय हैं।

गुरु की सेवा करने से ज्ञान, आशीर्वाद और जीवन में मार्गदर्शन प्राप्त होता है। गुरु अपने दिव्य ज्ञान से शिष्य को सही राह पर चलने की प्रेरणा देते हैं। इससे वह जीवन के संकटो से बचता है।

हीरे की तरह तराशा गुरु ने, जीवन को आसान बनाया गुरु ने, तुमने ही जीवन को राह दिखाई, तभी जीवन में सफलता आई। Happy Guru Purnima

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here