Earth Day 2022: 22 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है अर्थ डे? जानिए यहाँ पर..

0
455
Earth Day 2022

World Earth Day 2022: दुनियाभर के देश हर साल 22 अप्रैल को अर्थ डे या पृथ्वी दिवस मनाते हैं. पृथ्वी और इसके वातावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से लोगों को जागरूक करने के लिए पृथ्वी दिवस मनाया जाता है

पृथ्वी सभी जीवों के लिए जीवनदायिनी है। जीवन जीने के लिए जिन प्राकृतिक संसाधनों की जरूरत एक पेड़, एक जानवर या फिर एक इंसान को होती है, पृथ्वी वह सब हमें प्रदान करती है। हालांकि वक्त के साथ सभी जरूरी प्राकृतिक संसाधनों का दोहन इस कदर हो रहा है कि समय से पहले की सभी संसाधन खत्म हो सकते हैं। ऐसे में मनुष्य के लिए पृथ्वी पर जीवित रहना मुश्किल हो जाएगा। इसी मुश्किल को हल करने के लिए प्रकृति प्रदत्त चीजों का संरक्षण करने की आवश्यकता है। इस आवश्यकता के बारे में सभी को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 22 अप्रैल को ‘पृथ्वी दिवस’ मनाया जाता है। 

अर्थ डे का महत्व :

साल 1970 से हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है. इस दिन को जैव विविधता के नुकसान, बढ़ते प्रदूषण जैसे पर्यावरणीय मुद्दों को उजागर करने के लिए मनाया जाता है. इस दिन अर्थ डे ऑर्गेनाइजेशन (पूर्व में अर्थ डे नेटवर्क) द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. इसमें 193 देशों के 1 बिलियन से अधिक लोग शामिल हैं|

22 अप्रैल को मनाया जाता है पृथ्वी दिवस :

पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल को हर साल मनाया जाता है। भारत समेत लगभग 195 से ज्यादा देश पृथ्वी दिवस मनाते हैं।

पृथ्वी दिवस का इतिहास :

अर्थ डे को मनाने की शुरुआत 1970 में हुई थी। सबसे पहले अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन ने पर्यावरण की शिक्षा के तौर पर इस दिन की शुरुआत की थी। एक साल पहले 1969 में कैलिफोर्निया के सांता बारबरा में तेल रिसाव की वजह से त्रासदी हो गई थी। इस हादसे में कई लोग आहत हुए और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करने का फैसला किया। इसके बाद नेल्सन के आह्वान पर 22 अप्रैल को लगभग दो करोड़ अमेरिकियों ने पृथ्वी दिवस के पहले आयोजन में हिस्सा लिया था।

विश्व पृथ्वी दिवस 2022 की थीम :

इस साल विश्व पृथ्वी दिवस 2022 की थीम है ‘Invest in our planet’ (हमारे ग्रह में निवेश करें) है. यह थीम हमें हमारे स्वास्थ्य, हमारे परिवारों, हमारी आजीविका की रक्षा करने के लिए एकजुट होकर इस ग्रह में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करती है, क्योंकि हरा-भरा भविष्य एक समृद्ध भविष्य है. पिछले साल विश्व पृथ्वी दिवस 2021 की थीम ‘हमारी पृथ्वी को पुनर्स्थापित करें‘ (Restore Our Earth) थी, तो वहीं 2020 का विषय क्लाइमेट एक्शन (Climate Action) था

‘अर्थ डे’ शब्द कहां से आया?

पृथ्वी दिवस या अर्थ डे शब्द को सबसे पहले जूलियन कोनिग दुनिया के सामने लाए थे। उनका जन्मदिन 22 अप्रैल को होता था। इसलिए पर्यावरण संरक्षण से जुड़े आंदोलन की शुरुआत 22 अप्रैल को अपने जन्मदिन के दिन करते हुए उन्हें इसे अर्थ डे नाम दिया। उनका मानना था कि अर्थ डे और बर्थडे एक अच्छा ताल मिलाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here