ई-श्रम कार्ड क्या है ? श्रमिक पंजीकरण कैसे करें, यहां जानिए सबकुछ

1
1315
e-Shram Card Bhatta
e-Shram Card Bhatta

E Shram Card-

असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए सरकार ने इसी साल ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत की | दरअसल सरकार का मुख्य मकसद ऐसे लोगों के बारे में जानकारी हासिल करना था, जो असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे हैं | साथ ही उन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है | वहीं प्रदेश सरकार द्वारा ऐसे लोगों के लिए ई-श्रम कार्ड योजना लागू की गई है |

ई-श्रम कार्ड के तहत श्रमिक आसानी से इन सरकारी योजनाओं तक पहुंचते हुए इनका लाभ उठा सकते हैं | लेकिन एक सवाल जो लगातार लोगों के जेहन में बना हुआ है कि, आखिर कौन-कौन इस योजना का फायदा ले सकते हैं | ई-श्रम कार्ड सरकार की ओर से जारी किए जाने वाला एक ऐसा स्पेशल कार्ड है, जिसका फायदा असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को मिलेगा |

लेकिन इस योजना का लाभ उठाने के लिए असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को ई-श्रम (e-shram)की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाकर पंजीकरण करवाना होगा | जिसके बाद आपको ई-श्रम कार्ड मिल जाएगा. समय-समय पर सरकार द्वारा कई योजनाएं शुरू की जाती है, लेकिन कई लोग इसका फायदा नहीं उठा पाते होंगे | लेकिन अब ऐसा नहीं होगा, आप बिना भागदौड़ के ई-श्रम कार्ड के लाभ उठा सकते हैं |

श्रमिक कार्ड पंजीकरण नया अपडेट:- E Shram Card

अब सरकार ने मनरेगा मज़दूरों को दोहरा लाभ देने का निर्णय किया है | आप को बता दें की अब जितने भी मज़दूर रोजगार हेतु पंजीकृत हैं , उन सभी का पंजीकरण अब श्रम विभाग में भी कराया जाएगा | जो मज़दूर 80 से 100 दिनों काम करते हैं उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा | यही नहीं इन सभी मज़दूरों को विभाग द्वारा जारी की गयी विभिन्न योजनाओं का भी लाभ दिया जाएगा | आजकल इस हेतु सभी पात्र मनरेगा के अंतर्गत पंजीकृत लोगों का डाटा तैयार किया जा रहा है | मज़दूर स्वयं भी अपना पंजीकरण इसके लिए कर सकते हैं | उन्ह पंजीकरण के लिए कॉमन सर्विस सेंटर जाना होगा | जहाँ से वो अपना पंजीकरण आसानी से करा सकते हैं |

दस्तावेज व पात्रता:- E Shram Card

  • श्रमिक के पास आधार कार्ड होना चाहिए |
  • बैंक अकाउंट नंबर
  • मोबाइल नंबर
  • उम्मीदवार श्रमिक की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए |
  • राशन कार्ड
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • परिवार के सभी सदस्यों का का आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • श्रमिक प्रमाण पत्र
  • परिवार के एक ही सदस्य का श्रमिक कार्ड बनेगा |
  • जिन श्रमिकों ने 12 महीने में 90 दिन श्रमिक के रूप में कार्य किया है वे इस योजना में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है |

श्रमिक मजदूर कार्ड के लाभ:-

  • श्रमिक मजदूर कार्ड योजना का लाभ पुरे देश के श्रमिकों को मिलेगा |
  • हर राज्य सरकार द्वारा श्रमिक कार्ड के रजिस्ट्रेशन के लिए राज्य के अनुसार आधिकारिक वेबसाइट जारी की गयी है |
  • यदि उम्मीदवार के पास श्रमिक कार्ड होगा तो उससे आपको 2 रूपये गेंहू प्राप्त होंगे |
  • श्रम विभाग से जुड़ी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए नागरिकों को श्रम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है जिसके तहत उन्हें लेबर कार्ड प्राप्त होगा |
  • लेबर कार्ड से उम्मीदवार को सरकार द्वारा चलाई गयी योजनाओ जैसे छात्रवृति, प्रसूति के दौरान होने वाला खर्चा, शुभ शक्ति योजना, आवास योजना, गंभीर बीमारियो का इलाज आदि योजनाओ का लाभ दिया जायेगा | (आपको बता दे श्रमिक योजना का लाभ लेने के लिए आपके राज्य के द्वारा इसके लिए अलग अलग नियम बनाये गए है आप सरकार द्वारा निर्धारित ही योजनाओ का लाभ ले सकते हैं। )
  • यह कार्ड श्रमिक नागरिकों को राज्य एवं केंद्र सरकार के द्वारा संचालित सभी सरकारी स्कीमों का लाभ वितरण करेगा |
  • श्रम विभाग से जुड़ी एवं अन्य प्रकार की सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मजदुर नागरिक श्रमिक कार्ड से प्राप्त कर सकते है |
  • प्रत्येक राज्य के सभी श्रमिक नागरिक अपने राज्य के श्रम विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट से घर बैठे मजदूर कार्ड के लिए आवेदन कर सकते है |

श्रमिक कार्ड के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकते है:-

  • कुआ खोदने वाले
  • लेखाकर का काम करने वाले
  • छप्पर छानेवाले
  • कारपेंटर का कार्य करने वाले
  • राजमिस्त्री
  • सड़क निर्माण करने वाले
  • लोहार
  • बिल्डिंग का कार्य करने वाले
  • निर्माण स्थल पर चौकीदारी करने वाले
  • हतोड़ा चलाने वाले
  • मोची
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • बांध  प्रबंधक ,भवन निर्माण के अधीन कार्य करने वाले
  • ईंट भट्टों पर ईंट का निर्माण करने वाले
  • प्लम्बर
  • इलेक्ट्रिक वाले
  • पुताई करने वाले
  • चट्टान तोड़ने वाले
  • सीमेंट ,पत्थर ढोने का काम करने वाले
  • चुना बनाने का काम करने वाले
  • खिड़की ग्रिल एवं दरवाज़ों की गढ़ाई और स्थापना करने वाले |

मजदूर कार्ड का उद्देश्य:-

जैसे की आप सब जानते ही है की भारत एक जनसंख्या वाला बहुत बढ़ा देश है जिसमे बहुत से नागरिक ऐसे है जो मजदूरी करके अपनी रोजी रोटी कमाते है | और अपना चूल्हा जलाते है | लेकिन सरकार द्वारा जितनी भी गरीब मजदूरों के लिए योजनाए चलाई जाती थी ये लोग उन योजनाओ का लाभ नहीं उठा पाते थे और योजनाओ से मिलने वाले लाभ से वंचित रह जाते थे | जिससे की ये लोग अपनी आर्थिक स्थिति नहीं सुधार पाते थे | सरकार ने ऐसी समस्या को देखते हुए मजदूर कार्ड बनाने के आदेश दिया | जिससे की श्रमिकों को सारी सेवाएं उपलब्ध कराई जाये | ताकि वो अपनी आर्थिक व्यवस्था को सही कर सके |

ई-श्रम कार्ड के लिए ऐसे करें आवेदन:-

  • ई-श्रम कार्ड के ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको सबसे पहले ई-श्रम पोर्टल की ऑफिशियल वेबसाइट (eshram.gov.in) पर जाना होगा |
  • इसके बाद आपको होम पेज पर जाकर रजिस्टर ऑन ई-श्रम (Register on E-shram)के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  • जैसे ही आप रजिस्टर ऑन ई-श्रम के विकल्प को चुनेंगे, आपके सामने न्यू पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जायेगा |
  • अब आपको इस पेज पर अपना आधार कार्ड से लिंक्ड मोबाइल नंबर, कैप्चा कोर्ड, ईपीएफओ और ईएसआईसी मेंबर स्टेटस दर्ज करना है |
  • इतना प्रोसेस होने के बाद आपको आगे बढ़ते हुए मोबाइल नंबर पर ओटीपी (OTP)भेजने के विकल्प को चुनना होगा |
  • जैसे ही आप ओटीपी भेजने के ऑप्शन को चुनेंगे, आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा, जिसे आपको ओटीपी बॉक्स में टाइप करना है |
  • ओटीपी टाइप करने के बाद आपको रजिस्टर के विकल्प पर क्लिक करना है, इस तरह से आप ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्टर कर सकेंगे |
  • इतना होने के बाद, आवेदन फॉर्म को पूरा भरें (जिसमें नाम, एड्रेस, सैलरी, उम्र, आपसे जुड़ी बाकि जानकारी दर्ज करनी होगी)
  • जैसे ही पूरा फॉर्म भर जाए, आपको इसके साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी अपलोड करने होंगे और आखिर में अपने फॉर्म को सब्मिट बटन पर क्लिक करते हुए जमा कर दें |

नोट – आपको बता दे की सरकार द्वारा हर राज्य के लिए अलग -अलग वेबसाइट लांच कर दी गयी है | हम आपको नीचे कुछ राज्य के आवेदन करने की प्रक्रिया साझा कर रहे है |

E Shram Card

उत्तर प्रदेश श्रमिक पंजीकरण ऑनलाइन आवेदन कैसे करे:-

  • हम यूपी वासियो के श्रमिकों को बताएंगे की आप किस प्रकार श्रमिक योजना में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हो | आप हमारे दी हुयी प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हो –
  • सबसे पहले आप उत्तर प्रदेश की श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ |
  • उसके बाद आपके सामने एक होम पेज खुल जायेगा |
  • फिर इस पेज पर आपको अधिनियम प्रणाली का लिंक दिखाई देगा | आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा |
  • उसके बाद आपके सामने लेबर एक्ट मैनेजमेंट सिस्टम की वेबसाइट खुल जाएगी | आपको अपनी भाषा का चयन करना होगा और इसके बाद आपको दिए गए निर्देशों को ध्यान पूर्वक पढ़ना होगा पोर्टल के उपयोग करने के लिए पोर्टल की सदस्यता प्राप्त करनी होगी |
  • अगर आप नए यूजर हो तो आपको रजिस्टर नाउ पर क्लिक करना होगा और न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करे उसके बाद अपना यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा |
  • इसके बाद आपको अपना यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन कर ले | एक्ट का चयन करके आपको पंजीकरण पर क्लिक करना होगा |
  • क्लिक करने के बाद अगले पेज पर दिए गए निर्देश पढ़ने होंगे और I Have Read All Instruction Carefully पर टिक करके  I Agree पर क्लिक करना होगा |

मज़दूर कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन दूसरा स्टेप्स श्रमिक पंजीकरण कैसे करें:-

  •  I Agree पर क्लिक करते ही आपके सामने आवेदन फॉर्म आ जायेगा आपको फॉर्म में दर्ज सारी जानकारी भरनी होगी | उसके बाद फॉर्म को सेव कर दे | और सुरक्षित आवेदन फॉर्म देख सकते है | और साथ ही जरुरी दस्तावेज भी संलग्न कर ले। और आप भुगतान इत्यादि कर सकते है |
  • इसके बाद आप दस्तावेज अपलोड करने के लिए Upload Attachment के बटन पर क्लिक कर सकते है | उसके बाद आप choose File में जाकर अपलोड अटेचमेंट को सेलेक्ट करे और ओपन कर दे उसके बाद पेमेंट बटन पर जाकर आवेदन संख्या दर्ज करके भुगतान के प्रकार का चयन कर सकते है | आप भुगतान 2 प्रकार से कर सकते है 1 चालान, 2 ऑनलाइन | चालान विकल्प को चयन करके आप चालान फॉर्म को डाउनलोड कर सकते है और ऑनलाइन चयन करते है तो आप प्रोसेड पेमेंट कर सकते है |
  • ऑनलाइन सेलेक्ट करने के बाद आप आप राजकोष की वेबसाइट पर आजायेंगे | यहां आपको pay without Registration के लिंक पर क्लिक करे उसके बाद डिवीजन के कॉलम से संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय का नाम दर्ज करे और सेलेक्ट ट्रेजरी के माध्यम से जनपद की ट्रेजरी को चुने फिर डेपोसिटोर नाम में फर्म का नाम डाले इसके बाद पश्चात् ध्यान से अधिनियम के हेड का चयन शुल्क निर्धारित करे |
  • शुल्क भुगतान के पश्चात तारीख, बैंक का नंबर,चालान नंबर भरकर सब्मिट कर दे | अब आपका आवेदन पूरा हो चूका है |

राजस्थान मजदूर कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे ?

  • सबसे पहले उम्मीदवार राजस्थान जन सुचना पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट jansoochna.rajasthan.gov.in पर जाएँ |
  • आपकी स्क्रीन पर होम पेज खुल जायेगा और आप एप्लिकेशन फॉर्म डाउनलोड लिंक पर क्लिक करे |
  • फॉर्म डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार फॉर्म में पूछी गयी सारी जानकारी दर्ज करे |
  • इसके बाद उम्मीदवार फॉर्म का प्रिंट निकालकर अपने नजदीकी श्रम विभाग या अधिकारी द्वारा जारी किये गए कार्यालय में जमा कर दे |
  • उम्मीदवार ध्यान दे आपको फॉर्म जमा करने की तिथि व् समय दिया जायेगा | आप दिए गए समय पर ही आवेदन फॉर्म जमा करे |

Frequently Asked Questions:-

मै श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन करना चाहता हूँ लेकिन मेरे पास घर में लैपटॉप या कम्प्यूटर नहीं है तो मै कैसे इस योजना के लिए आवेदन कर सकता हूँ ?

आप अपने निकट जन सेवा केंद्र जाकर आवेदन कर सकते हैं |

क्या लेबर कार्ड के माध्यम से श्रमिक नागरिक केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित सभी श्रमिक योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है ?

हाँ श्रम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत सभी श्रमिक नागरिकों को लेबर कार्ड के माध्यम से सरकार के द्वारा संचालित सभी श्रमिक योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होता है |

मजदूर कार्ड के लिए आयु का मानदंड क्या है ?

मजदुर कार्ड के लिए केवल 18 से 60 वर्ष के उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं |

श्रमिक नागरिकों के जीवन में लेबर कार्ड का क्या महत्व है ?

लेबर कार्ड श्रमिक नागरिकों के जीवन में उनकी पहचान को प्रमणित करने का एक वैध दस्तावेज है जिसके आधार पर वह सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते है |

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here