e-Sanjeevani OPD के लिए पंजीकरण कैसे करें?

0
2563
e-Sanjeevani OPD पंजीकरण कैसे करें
e-Sanjeevani OPD पंजीकरण कैसे करें

e-Sanjeevani OPD पंजीकरण कैसे करें?:-

e-Sanjeevani OPD पंजीकरण कैसे करें– Lockdown के चलते सामान्य लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं लेने में कई दिक्कतों का सामना करना पड रहा है | कोरोना संक्रमण के चलते लोगों में अस्पताल जाने में एक झिझक भी है, व्यवाहारिक रूप से अभी अस्पतालों में भीड लगाना उचित भी नहीं है | e-Sanjeevani OPD स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय दूरसंचार सेवा द्वारा देश के नागरिकों के लिए पेश की जाने वाली अपनी ऑनलाइन सेवा है |

राष्ट्रीय दूरसंचार सेवा का उद्देश्य मरीजों को उनके घरों में स्वास्थ्य सेवा प्रदान करना है | एक अस्पताल में एक डॉक्टर और एक मरीज के बीच सुरक्षित और संरचित वीडियो आधारित clinical ​​परामर्श उनके घर की परिधि में सक्षम किए जा रहे हैं | लोगों को घर बैठे स्वास्थ्य सेवाएं चिकित्सीय परामर्श एवं उपचार ई-संजीवनी मे माध्यम से उपलब्ध होंगी | e-SanjeevaniOPD – Stay Home OPD को सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ़ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) मोहाली द्वारा विकसित किया गया है |

e-Sanjeevani OPD की मुख्य विशेषताएं हैं:

इस नागरिक हितैषी वेब आधारित राष्ट्रीय दूर संचार सेवा (eSanjeevaniOPD) की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • Patient registration
  • Token Generation
  • Queue Management
  • Audio-Video Consultation with a Doctor
  • ePrescription
  • SMS/Email Notifications
  • Serviced by State’s Doctors
  • Free Service
  • Fully configurable (no. of daily slots, no. of doctors/clinics, waiting room slots, consultation time limit etc)

ऐसे मिलेगी डॉक्टर से सलाह:- e-Sanjeevani OPD पंजीकरण कैसे करें

जैसा कि ई-संजीवनी नाम से स्पष्ट है, यह स्वास्थ्य सेवाएं ऑनलाईन सेवाएं होंगी और इसके लिये मरीज को टेबलेट, लेपटॉप या डेस्कटॉप जिसमें वेब केमरा, स्पीकर, माईक एवं इंटरनेट हो, की आवश्यकता होगी, ताकि वह चिकित्सक से सीधा audio-visual संवाद स्थापित कर सके | ई-संजीवनी का ओपीडी समय प्रात- 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा |

e-Sanjeevani OPD के लिए पंजीकरण प्रक्रिया:-

  • उक्त उपकरणों की सहायता से मरीज को सर्वप्रथम ई-संजीवनी ओपीडी की वेबसाइट https://www.esanjeevaniopd.in/Home पर जाना होगा |
  • इसके पश्चात पर ‘Patient Registration’ पर अपने मोबाईल नंबर की सहायता से पंजीकृत कर OTP प्राप्त करना होगा |
e-Sanjeevani OPD पंजीकरण कैसे करें
  • OTP दर्ज करने के पश्चात ‘Patient Registration and Token Generation’ में नाम, पता, आयु संबंधी जानकारी दर्ज करना होगी |
e-Sanjeevani OPD पंजीकरण कैसे करें
  • यदि कोई रिपोर्ट/एक्स-रे आदि डाक्टर को बताना चाहते हैं तो उसे भी अपलोड करना होगा |
  • इसके पश्चात ‘OK’ करने के बाद आपको पंजीकृत मोबाईल नंबर पर टोकन प्राप्त होगा, जो कि मरीज की वेटिंग लिस्ट को दर्शाता है |
  • SMS के आधार पर प्राप्त टोकन नंबर के माध्यम से ‘Login’ कर कतार में अपनी बारी का इंतजार करें |
  • अपनी बारी आने पर ‘Call Now’ विकल्प को चुने एवं चिकित्सक से संवाद प्रारंभ करें |
  • संवाद पूर्ण होने के पश्चात आपको आवश्यकतानुसार दवा की पर्ची का ई-प्रिस्क्रिप्शन प्राप्त होगा, जिसके आधार पर आप दवाई खरीद सकते हैं |
  • आवश्यकता के आधार पर डॉक्टर मरीजों को अस्पताल हेतु रेफर करने की सलाह भी दे सकते हैं |

इस प्रकार यह ई-संजीवनी ओपीडी की प्रक्रिया पूर्ण होगी, और लोग घरों से ही स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे |- e-Sanjeevani OPD पंजीकरण कैसे करें

eSANJEEVANI OPD REGISTRATION के लिए  यहां क्लिक करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here