DIKSHA App-CM RISE Digital Teachers Training
DIKSHA App – शिक्षक CM RISE Digital Prashikshan डिजिटल प्रशिक्षण की पूरी जानकारी PART 1 इसमें चरण 1 और चरण 2 के बारे में स्पष्ट रूप से विस्तारपूर्वक बताया गया है अतः पूर्ण जानकारी के लिए उपरोक्त लिंक पर क्लिक करें
चरण 3 : चरण 3 में APP के माध्यम से डिजिटल प्रशिक्षण कैसे पूरा करेंगे विस्तार से समझेंगे ताकि आपको CM RISE डिजिटल प्रशिक्षण पूरा करने में कोई परेशानी न हो इसलिए आप सबसे पहले पार्ट 1 में जाकर DIKSHA APP अपने मोबाइल में डाउनलोड करें फिर नीचे बताई गयी प्रोसेस का पालन करते जाएँ |
STEP 1: APP लॉगिन करने से पहले : DIKSHA एप्प को डाउनलोड करने के बाद सर्वप्रथम भाषा का चयन कर ‘जारी रखें’ पर क्लिक करने पर तीन विकल्प शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य में से शिक्षक का चयन करने पर बोर्ड चुनने का आप्शन आएगा. बोर्ड में आपको State (Madhya Pradesh) का चयन कर ‘दाखिल करें’ पर क्लिक करने पर ‘माध्यम’ और कक्षा चयन कर करना होगा.इसके पश्चात आप एप्पके मख्य पृष्ठ पर पहुँच जायेंगे
मुख्य पृष्ठ में कार्नर में दिए प्रोफाइल (PROFILE) विकल्प का चयन करने पर नीचे DIKSHA में असीमित पहुँच प्राप्त करें, सुविधाओं तक पहुँचने के लिए लॉग इन करें मैसेज के साथ प्रदर्शित लॉग इन करें बटन पर क्लिक करें
![DIKSHA App-CM RISE Digital Teachers Training](https://i0.wp.com/enterhindi.com/wp-content/uploads/2020/05/DIKSHA1-1.jpg?resize=194%2C300)
STEP 2 :STEP 1 को पूरा करने पर आप नए पेज में स्वतः चले जायेंगे जिसमें प्रशिक्षण के लिए LOGIN WITH STATE SYSTEM लिंक पर क्लिक करना है ध्यान रखें पर LOGIN WITH STATE SYSTEM क्लिक करने पर ही आप अपने यूनिक आईडी एवं पासवर्ड से लॉगिन कर पाएंगे |
![DIKSHA App-CM RISE Digital Teachers Training](https://i0.wp.com/enterhindi.com/wp-content/uploads/2020/05/DIKSHA2-1.jpg?resize=169%2C300)
STEP 3: अब स्टेट मध्य प्रदेश का चुनाव करें स्टेट चुनाव के बाद LOGIN INTO DIKSHA पेज में USER NAME में अपनी एजुकेशन पोर्टल की आईडी (Education Portal / M-Shikshamitra वाला) मतलब अपने यूनिक आईडी (जैसे AV1234) एवं पासवर्ड दर्ज करने के बाद LOGIN बटन पर क्लिक करें लॉगिन करते ही आपसे मोबाइल नंबर पूछा जायेगा जिसे OTP के माध्यम से वेरीफाई करना है
![DIKSHA App-CM RISE Digital Teachers Training](https://i0.wp.com/enterhindi.com/wp-content/uploads/2020/05/DIKSHA3.jpg?resize=200%2C300)
STEP 4: लॉगिन करते ही आपको आपकी प्रोफाइल दिखाई देगी अब आप सबसे नीचे दूसरे विकल्प प्रशिक्षण का चयन करेंगे। इस विकल्प में स्क्रीन में सबसे ऊपर सर्च ऑप्शन में CM RISE लिखकर सर्च करना होगा इसके बाद आपको CM RISE – डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण। मध्य प्रदेश की लिंक पर क्लिक करना होगा।
![DIKSHA App-CM RISE Digital Teachers Training](https://i0.wp.com/enterhindi.com/wp-content/uploads/2020/05/CM-RISE.jpg?resize=169%2C300)
STEP 5 : CM RISE – डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण। मध्य प्रदेश की लिंक पर आपको दो प्रशिक्षण से सम्बंधित वीडियो मिलेंगे जिन्हे बिना स्किप किये हुए पूरा देखना अनिवार्य है दोनों वीडियो बिना स्किप किये हुए पूरा देखने पर ही आपकी प्रोग्रेस रिपोर्ट स्क्रीन के ऊपर 100 % दिखयी देगी अन्यथा नहीं कभी कभी सर्वर की प्रॉब्लम के कारन पूरा वीडियो देखने पर भी रिपोर्ट 50 % या 0 % दिखाता है तब आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है बस कुछ समय का वेट करना होगा दोबारा लॉगिन करने पर 100 % दिखाई देगा |
वीडियो जो आपको देखना है
CM RISE-डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण से परिचय
प्रशिक्षण से परिचय- कोर्स सत्र
STEP 6: 100 % रिपोर्ट आने के बाद फिर से स्क्रीन के नीचे दिए हुए प्रोफाइल विकल्प में जाएँ प्रोफाइल पेज में नीचे जाने पर आपके द्वारा पूर्ण किये गए प्रशिक्षण की जानकारी आ जाएगी साथ ही साइड में डाउनलोड का विकल्प भी शो करने लगेगा। सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का ऑप्शन प्रशिक्षण पूरा करने के कुछ घंटों बाद ही आता है कभी कभी 1 दिन से भी अधिक का समय लेता है इसलिए कुछ समय अंतराल में प्रोफाइल पेज को रिफ्रेश करते रहें और जैसे ही डाउनलोड विकल्प दिखाई दे अपने प्रशिक्षण सर्टिफिकेट को डाउनलोड कर लें
![DIKSHA App-CM RISE Digital Teachers Training](https://i0.wp.com/enterhindi.com/wp-content/uploads/2020/05/cc.jpeg?resize=177%2C300)
कुछ इस प्रकार का प्रशिक्षण सर्टिफिकेट आपको प्राप्त होगा
![DIKSHA App-CM RISE Digital Teachers Training](https://i0.wp.com/enterhindi.com/wp-content/uploads/2020/05/cert.jpg?resize=696%2C492)
[…] DIKSHA App – शिक्षक CM RISE Digital Prashikshan ड… […]
[…] DIKSHA App – शिक्षक CM RISE Digital Prashikshan ड… […]
[…] DIKSHA App – शिक्षक CM RISE Digital Prashikshan ड… […]
[…] DIKSHA App – शिक्षक CM RISE Digital Prashikshan ड… […]