cVigil App : ऐसे करें चुनाव आयोग से शिकायत

0
1798

cVigil App:-

भारतीय निर्वाचन आयोग ने लोकसभा 2019 के चुनावों में नागरिकों को सशक्त बनाने के लिए cVigil App की शुरुआत की है | Android या iphone उपयोगकर्ताओं के लिए यह cVIGIL Mobile App को PAN India स्तर पर शुरू किया गया है | इस App के माध्यम से नागरिक अपने मोबाइल फोन पर किसी भी गैरकानूनी गतिविधि या आदर्श आचार संहिता (MCC) के उल्लंघन का video record कर सकते हैं और उपयुक्त कार्रवाई के लिए चुनाव अधिकारियों को भेज सकते हैं |

लोग cVigil App डाउनलोड कर सकते हैं भारत में होने वाले आम चुनावों में किसी भी प्रकार के कदाचार के खिलाफ शिकायत भेज सकते हैं | चूंकि चुनावों में किसी भी तरह की गड़बड़ी को खत्म करना और देश भर में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना ही भारत के चुनाव आयोग की एकमात्र जिम्मेदारी है |

इसलिए, चुनाव आयोग का यह कर्तव्य है कि वह इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे | यह cVigil Mobile App, google play store पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है | इससे पहले 10 मार्च 2019 को चुनाव आयोग ने लोगों को अपने-अपने राज्यों में मतदान की तारीख के बारे में बताने के लिए लोकसभा चुनव वोटिंग तिथियां (राज्यवार) घोषित की हैं |

cVigil Mobile App कैसे डाउनलोड करें:-

  • Android मोबाइल उपभोक्ता cVigil Mobile App को अपने smartphone में download कर सकते हैं |
  • Android उपभोक्ता Google Play Store से अपने smartphone में download कर सकते हैं |
  • App डाउनलोड करने के पश्चात अपने smartphone में install कर सकते हैं |

Android उपभोक्ता App डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

cVigil Mobile App काम कैसे करता है:-

अब लोगों को शिकायतें दर्ज कराने के लिए चुनाव अधिकारियों के कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा | cVIGIL App एक easy, Android based mobile app है जो उपयोगकर्ता के लिए user-friendly और संचालित करने में आसान है | Application को access करने की पूरी प्रक्रिया निम्नानुसार है:-

  • पहला चरण: Account Verification
  • दूसरा चरण: Photo & Video
  • तीसरा चरण: Auto Location Captured
  • चौथा चरण: Check Status

लोगों को बस एक picture click करनी है या एक video capture करना है और इसे cVIGIL mobile app पर upload करने से पहले गतिविधि का संक्षेप में वर्णन करना है | यदि शिकायतकर्ता अपना नाम जाहिर नहीं करना चाहता है, तो नागरिक के पास ऐसा करने का भी विकल्प होता है |

जिला नियंत्रण कक्ष GIS-based platform के माध्यम से flying squads को cVIGIL मामलों को आवंटित करता है | अधिकारियों का कर्तव्य है कि वे इस पर 100 मिनट के भीतर कार्रवाई करें | उम्मीदवारों की पहचान में मतदाताओं को सुविधा प्रदान करने के लिए, भारत के चुनाव आयोग ने एक और उपाय अपनाया है और EVM या Postal Ballot paper पर प्रदर्शित होने वाले उम्मीदवार की तस्वीर छापने का एक और प्रावधान किया है |

भारत में 17वीं लोकसभा चुनाव 7 चरणों में पूरी होगी | आम चुनाव का पहला चरण 11 अप्रैल 2019 से शुरू होगा और अंतिम चरण 19 मई 2019 को समाप्त होगा | मतों की गिनती और परिणाम की घोषणा 23 मई 2019 को की जाएगी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here