लोकसभा चुनाव 2019: उत्तरप्रदेश के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची

0
531

Congress candidates list for Uttar Pradesh in Lok Sabha Election 2019:-

कांग्रेस पार्टी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के लिए उम्मीदवारों की ग्यारह सूचियां जारी की जा चुकी हैं | पहली सूची के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी फिर से अमेठी और उनकी मां सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे |

कांग्रेस पार्टी ने अपनी पहली सूची में 15, दूसरी सूची में 21, तीसरी सूची में 18, चौथी सूची में 27, पांचवीं सूची में 56, छठवीं सूची में 3, सातवीं सूची में 34, आठवीं सूची में 38, नौवीं सूची में 10, दसवीं सूची में 26 और ग्यारहवीं सूची में 5 उम्मीदवारों का नाम जारी किया है |

यह भी पढ़ें:-

प्रदेश में लोकसभा की कुल 80सीटें हैं | उत्तरप्रदेश में 7 चरणों में 11 अप्रैल को 8 सीटों,
18 अप्रैल को 8 सीटों, 23 अप्रैल को 10 सीटों, 29 अप्रैल को 13 सीटों, 6 मई को 12
सीटों, 12 मई को 12 सीटों और 19 मई को 13 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे | प्रदेश में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP), समाजवादी पार्टी (SP)- बहुजन समाज पार्टी (BSP)- RLD गठबंधन और कांग्रेस के बीच है |

उत्तर प्रदेश में कई ऐसी सीटें हैं, जिन पर सबकी नजरें हैं | इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह से लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी,समाजवादी पार्टी (SP) संरक्षक मुलायम सिंह यादव, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव की सीटें हैं | गोरखपुर सीट पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की प्रतिष्ठा भी दांव पर होगी | वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 71, कांग्रेस को 2 और SP को 5 सीट पर जीत मिली थी |

लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे, जो 11 अप्रैल से शुरू होंगे और 19 मई को संपन्न होंगे | अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे | परिणाम 23 मई को घोषित किए जाएंगे | देशभर की 543 लोकसभा सीटों के लिए मतदान 7 चरणों में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 ​​अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई 2019 को आयोजित किए जायेंगे | जिसमें लगभग 90 करोड़ मतदाता वोट देने के पात्र होंगे |

उत्तरप्रदेश कांग्रेस लोकसभा उम्मीदवारों की सूची:-

Sl. No.उम्मीदवार का नामचुनाव क्षेत्रराज्य का नाम
1इमरान मसूद सहारनपुरउत्तर प्रदेश
2हरेंदर मलिक कैरानाउत्तर प्रदेश
3नसीमुद्दीन सिद्दीकी बिजनौरउत्तर प्रदेश
4ओमवती देवी जाटव नगीना (SC)उत्तर प्रदेश
5इमरान प्रतापगढ़ी मुरादाबादउत्तर प्रदेश
6 संजय कपूर
रामपुरउत्तर प्रदेश
7मेजर जेपी सिंह संभलउत्तर प्रदेश
8सचिन चौधरी अमरोहाउत्तर प्रदेश
9हरेंद्र अग्रवाल राय बरेलीउत्तर प्रदेश
10डॉली शर्मा गाजियाबादउत्तर प्रदेश
11अरविंद सिंह चौहान गौतमबुद्ध नगरउत्तर प्रदेश
12बंसी लाल पहाड़िया बुलंदशहर (SC)उत्तर प्रदेश
13बृजेंदर सिंहअलीगढ़उत्तर प्रदेश
14त्रिलोकीराम दिवाकरहाथरसउत्तर प्रदेश
15महेश पाठकमथुराउत्तर प्रदेश
16प्रीता हरितआगराउत्तर प्रदेश
17राज बब्बरफतेहपुर सीकरीउत्तर प्रदेश
18सलीम इकबाल शेरवानीबदायूंउत्तर प्रदेश
19कुंवर सर्वराज सिंहआंवलाउत्तर प्रदेश
20प्रवीन एरनबरेलीउत्तर प्रदेश
21ब्रह्म स्वरूप सागरशाहजहांपुर (SC)उत्तर प्रदेश
22जफर अली नकवीलखीमपुर खीरीउत्तर प्रदेश
23जितिन प्रसादधौरहराउत्तर प्रदेश
24कैसर जहांसीतापुरउत्तर प्रदेश
25वीरेंद्र कुमार वर्माहरदोईउत्तर प्रदेश
26मंजरी राहीमिसरिखउत्तर प्रदेश
27अनु टंडनउन्नावउत्तर प्रदेश
28रामशंकर भार्गवमोहनलालगंजउत्तर प्रदेश
29सोनिया गांधीरायबरेलीउत्तर प्रदेश
30राहुल गांधीअमेठीउत्तर प्रदेश
31डॉ संजय सिंहसुलतानपुरउत्तर प्रदेश
32सलमान खुर्शीदफर्रुखाबादउत्तर प्रदेश
33रत्ना सिंहप्रतापगढ़उत्तर प्रदेश
34अशोक दोहरेइटावाउत्तर प्रदेश
35श्रीप्रकाश जायसवालकानपुरउत्तर प्रदेश
36राजाराम पालअकबरपुरउत्तर प्रदेश
37बृजलाल खबरीजालौनउत्तर प्रदेश
38शिव शरण कुशवाहझांसीउत्तर प्रदेश
39प्रीतम लोधीहमीरपुरउत्तर प्रदेश
40बाल कुमार पटेलबांदाउत्तर प्रदेश
41राकेश सचानफतेहपुरउत्तर प्रदेश
42गिरीश चंद पासीकौशांबीउत्तर प्रदेश
43पंकज निरंजनफूलपुरउत्तर प्रदेश
44तनुज पूनिया बाराबंकीउत्तर प्रदेश
45निर्मल खत्री फैजाबादउत्तर प्रदेश
46सावित्री फुलेबहराइचउत्तर प्रदेश
47परवेज खानसंत कबीर नगरउत्तर प्रदेश
48सुप्रिया श्रीनेतमहाराजगंजउत्तर प्रदेश
49आरपीएन सिंहकुशीनगरउत्तर प्रदेश
50नियाज अहमददेवरियाउत्तर प्रदेश
51कुश सौरभबांसगांव (SC)उत्तर प्रदेश
52पंकज मोहन सोनकरलालगंज (SC)उत्तर प्रदेश
53बालकृष्ण चौहानघोसीउत्तर प्रदेश
54ललितेश पति त्रिपाठीमिर्जापुरउत्तर प्रदेश
55भगवती प्रसाद चौधरीरॉबर्ट्सगंज (SC)उत्तर प्रदेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here