लोकसभा चुनाव 2019: ओडिशा के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची

0
769

Congress candidates list for Andhra Pradesh in Lok Sabha Election 2019:-

कांग्रेस पार्टी द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के लिए उम्मीदवारों की ग्यारह सूचियां जारी की जा चुकी हैं | पहली सूची के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी फिर से अमेठी और उनकी मां सोनिया गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे |

कांग्रेस पार्टी ने अपनी पहली सूची में 15, दूसरी सूची में 21, तीसरी सूची में 18, चौथी सूची में 27, पांचवीं सूची में 56, छठवीं सूची में 3, सातवीं सूची में 34, आठवीं सूची में 38, नौवीं सूची में 10, दसवीं सूची में 26 और ग्यारहवीं सूची में 5 उम्मीदवारों का नाम जारी किया है |

यह भी पढ़ें:-

प्रदेश में लोकसभा की कुल 21 सीटें हैं | ओडिशा में 11 अप्रैल को चार, 18 अप्रैल को पांच, 23 अप्रैल को छह और 29 अप्रैल को छह लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे | प्रदेश में इसबार मामला त्रिकोणीय हो सकता है | इस बार घमासान सत्ताधारी बीजू जनता दल (BJD), कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच में होना है |

प्रदेश कांग्रेस समिति (PCC) के अध्यक्ष निरंजन पटनायक के पुत्र, नवज्योति पटनायक, बालासोर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे | पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व PCC अध्यक्ष के.पी. सिंह देव, धेनकनाल संसदीय सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि पार्टी के मीडिया सेल के अध्यक्ष सत्य प्रकाश नायक पुरी सीट से चुनाव लड़ेंगे |

इसके अलावा फकीर मोहन नाइक केनोझार से जबकि मधुमिता सेठी भद्रक से, धरणीधर नायक केंद्रपाड़ा से और प्रतिमा मल्लिक जगतसिंहपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं | वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में BJD को 21 में से 20 और बीजेपी को एक सीट पर जीत मिली थी |

लोकसभा चुनाव सात चरणों में होंगे, जो 11 अप्रैल से शुरू होंगे और 19 मई को संपन्न होंगे | अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे | परिणाम 23 मई को घोषित किए जाएंगे | देशभर की 543 लोकसभा सीटों के लिए मतदान 7 चरणों में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल, 23 ​​अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई 2019 को आयोजित किए जायेंगे | जिसमें लगभग 90 करोड़ मतदाता वोट देने के पात्र होंगे |

ओडिशा कांग्रेस लोकसभा उम्मीदवारों की सूची:-

Sl. No.उम्मीदवार का नामचुनाव क्षेत्रराज्य का नाम
1प्रदीप कुमार देवता
बारगढ़ओडिशा
2जॉर्ज टिर्केसुंदरगढ़ओडिशा
3फकीर मोहन नायकक्योंझरओडिशा
4नवज्योति पटनायकबालासोरओडिशा
5मधुमिता सेठीभद्रकओडिशा
6ब्रिगेडियर केपी सिंह देवढेंकनालओडिशा
7समरेंद्र मिष्टाबालांगीरओडिशा
8भक्त चरण दासकालाहांडीओडिशा
9प्रदीप मांझीनबरंगपुरओडिशा
10मनोज कुमार आचार्यकंधमालओडिशा
11धरणीधर नायककेंद्रापाड़ाओडिशा
12प्रतिमा मलिकजगतसिंहपुरओडिशा
13सत्य प्रकाश नायकपुरीओडिशा
14वी चंद्रशेखर नायडूबेरहमपुरओडिशा
15सप्तगिरी उल्का कोरापुटओडिशा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here