CM Rise School Admission 2022: सीएम राइज स्कूलों में 13 जून से प्रारंभ एडमीशन प्रक्रिया, लॉटरी सिस्टम से प्रवेश, बस सुविधा भी फ्री

0
543

MP CM Rise School Admission 2022: एमपी में सीएम राइज स्कूलों में 13 जून से सत्र प्रारंभ होगा। पहले दिन पैरेंट्स मीटिंग होगी। इसके साथ ही इन स्कूलों में एडमीशन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी।

भोपाल के 8 सीएम राइज स्कूलों में एलकेजी सहित सभी कक्षाओं में प्रवेश दिया जाएगा। पैरेंट्स को सीएम राइज स्कूलों में जाकर प्रवेश के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन ज्यादा होने की स्थिति में लॉटरी निकाल कर एडमीशन प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

अभी सीएम राइज के 50 स्कूलों में एडमिशन शुरू हो जाएंगे। इनमें बच्चों को दाखिला लाटरी के जरिए दी जाएगी। पहले चरण में 274 सीएम राइज स्कूल प्रारंभ होना है। अभी तक सिर्फ 50 स्कूल का ही खुलने की स्थिति में है।

पढ़ाई से लेकर बस सेवा तक फ्री रहेगी। 15 जून से पहले सभी एडमिशन हो जाएंगे। प्रदेश भर में 9 हजार से ज्यादा सीएम राइज की तर्ज पर स्कूल खोले जाएंगे। पहले ही दिन पेरेंट्स और शिक्षकों के बीच संबंध स्थापित करने के लिए पेरेंट्स-टीचर मीटिंग होगी।

सीबीएसई की तर्ज पर मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में हर महीने पेरेंट्स-टीचर मीटिंग होगी। प्रदेश भर के सभी सरकारी स्कूल 13 जून से खुल जाएंगे।

अभी स्क्रीनिंग नहीं की जाएगी :

अपर संचालक लोक शिक्षण डीएस कुशवाहा के अनुसार इन स्कूल में सभी बच्चों को मौका दिया जाएगा। अगर सीट से ज्यादा आवेदक आते हैं, तो लाटरी निकाली जाएगी। स्क्रीनिंग नहीं होगी। मेरिट के आधार पर एडमिशन नहीं होगा।

इसमें कोई भी बच्चा पढ़ सकता है। भेदभाद की गुंजाइश नहीं रहेगी। जिस तरह की सुविधाएं दे रहे हैं। उससे आने वाले समय में इन स्कूलों में एडमिशन टफ हो जाएंगे। जिन सुविधाओं के लिए आप एक लाख रुपए दे रहे हैं, वह सभी अब फ्री में मिलने लगेंगे। इससे प्रेशर बढ़ने लगा है। इस कारण लाटरी सिस्टम से एडमिशन कर रहे हैं।

स्थिति के अनुसार निर्णय लिए जाएंगे :

पहले चरण में करीब 274 स्कूलों को चुना गया है। यहां पर अभी सुविधाएं पहले से ज्यादा हैं। अभी प्रिंसिपल को कहा गया है कि स्कूल की स्थिति को देखते हुए निर्णय लेंगे। उदाहरण के तौर पर अगर 30 ही बच्चों के पढ़ाने की व्यवस्था है, तो उतने ही बच्चों के एडमिशन करें।

सीएम राइज स्कूल सुविधाएं :

  • स्कूल की तरफ से बस चलाई जाएगी। बच्चों को इसी से घर से स्कूल और स्कूल से घर ले जाया जाएगा। यह फ्री होगी।
  • स्कूल में 160 बच्चों पर एक टीचर रहेगा।
  • स्मार्ट क्लास होंगी।
  • खेल के मैदान से लेकर सभी तरह की इनडोर और आउट डोर एक्टिविटी रहेंगी।
  • सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
  • एक-एक बच्चे की ट्रैकिंग एप के माध्यम से होगी।
  • हर शिक्षक का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जाएगा।

FAQ

1. CM rise school की शुरुआत किसके द्वारा की गई है

CM rise school की शुरुआत मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा की गयी है |

2. क्या अपने बच्चों को CM rise school में पढ़ाना बेहतर होगा ?

जी हां दोस्तों CM rise school में हर एक बच्चे को पढ़ना चाहिए क्योंकि इस स्कूल में काफी सारी सुविधाएं प्रदान की जा रही है l और यह स्कूल हमारे मुख्यमंत्री द्वारा बनाई गई है तो इसकी रिपोर्ट और रिजल्ट बड़ा अच्छा आने की आशा है l

CM Rise School Admission 2022 से सम्बंधित हर प्रकार के जानकारी के लिए हमारे इस आर्टिकल को अपने परिवार और मित्रो के साथ जरूर साझा कीजियेगा | हम समय समय पर CM Rise School से सम्बंधित हर प्रकार की जानकारी आप के पास लेकर आते रहेंगे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here