छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?

0
1582
छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2022:-

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना (CG Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana) का शुभारम्भ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों, जरूरतमंद, बेसहारा परिवारों की बेटियों की शादी के लिए आर्थिक रूप से मदद करने के लिए किया गया है | इस छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2022 के अंतर्गत राज्य के गरीब निराश्रित, निर्धन, जरुरत मंद परिवारों की बेटियों /विधवा महिलाओ /तलाकशुदा महिलाओ की शादी के लिए राज्य सरकार 25 हज़ार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी | इस सरकारी योजना में दी जाने वाली सहायता राशि का इस्तेमाल केवल कन्या के विवाह पर ही किया जा सकेगा |

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में गरीब परिवारों को उनकी बेटियों की शादी में पड़ने वाले बोझ को कम करने के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना (Chhattisgarh Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana) चलाई हुई है | छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्यादान योजना (CG Mukhyamantri Kanyadan Yojana) के तहत वह गरीब परिवार जो अपनी बेटियों की शादी नहीं कर पाते सरकार द्वारा दी जाने वाली वित्तीय सहायता का लाभ उठा सकते हैं | इस सरकारी योजना में दी जाने वाली सहायता राशि का इस्तेमाल केवल कन्या के विवाह पर ही किया जा सकेगा | CG विवाह अनुदान योजना (Marriage Assistance Scheme) में राज्य सरकार द्वारा 25,000 रुपए की मदद की जाती है |

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य:-

गरीब परिवारों को कन्या के विवाह के संदर्भ में होने वाली आर्थिक कठिनाईयों का निवारण, विवाह के अवसर पर होने वाले फिजूलखर्ची को रोकना एवं सादगीपूर्ण विवाहों को बढ़ावा देने, सामूहिक विवाहों के आयोजन के माध्यम से मनोबल/आत्मसम्मान में वृद्धि एवं उनकी सामाजिक स्थिति में सुधार, सामूहिक विवाहों का प्रोत्साहन तथा विवाहों में दहेज के लेन-देन की रोकथाम करना |

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत दी जाने वाली धनराशि:-

  • नवदम्पति के खुशहाल जीवन तथा गृहस्थी की स्थापना के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अन्तर्गत प्रत्येक कन्या के विवाह हेतु अधिकतम 25,000/- रूपये की राशि व्यय किए जाने का प्रावधान है |
  • इसमें से वर-वधु हेतु श्रृंगार सामग्री पर 5,000/- रूपये खर्च किया जायेगा,
  • अन्य उपहार सामग्री पर 14,000/- रूपये खर्च किया जायेगा,
  • वधु को बैंक ड्राफ्ट के रूप में राशि 1,000/- रूपये दिए जाएंगे
  • सामूहिक विवाह आयोजन पर प्रति कन्या राशि 5,000/- रूपये तक व्यय की जा सकती है |

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लाभ:-

  • इस योजना का लाभ राज्य के उन परिवारों की बेटियों को प्रदान किया जायेगा जो गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रही है | ऐसे परिवार की बेटी की शादी में सरकार की तरफ से आर्थिक मदद की जाएगी |
  • छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2022 के अंतर्गत राज्य के गरीब निराश्रित, निर्धन, जरुरत मंद परिवारों की बेटियों /विधवा महिलाओ /तलाकशुदा महिलाओ की शादी के लिए राज्य सरकार 25 हज़ार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी |
  • छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सरकार द्वारा दी जाने वाली धनराशि लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी | इसलिए आवेदिका का बैंक अकाउंट होना चाहिए और बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए |

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की पात्रता:-

  • आवेदक छत्तीसगढ़ का स्थायी निवासी होना चाहिए |
  • छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत विवाह के समय लड़की की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए तथा वर की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए |
  • गरीबी रेखा से नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार/मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना अन्तर्गत कार्डधारी परिवार की कन्याएं इस योजना का लाभ ले सकती है |
  • एक परिवार (BPL/मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना कार्डधारक) परिवार की अधिकतम 2 कन्याएं इस योजना का लाभ ले सकती है |
  • लाभार्थी के अभिभावक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे हो |
  • राज्य शासन द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अन्तर्गत विधवा/अनाथ/निराश्रित कन्याओं को भी शामिल किया गया है |
  • छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए आवेदन करने के लिए पुत्री के माता-पिता की वार्षिक आय 1 लाख रुपए या इससे कम होनी चाहिए |

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के दस्तावेज़:-

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • कन्या का आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • गरीबी रेख से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों का बीपीएल कार्ड
  • कन्या का पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर |

छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया:-

राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2022 के तहत आवेदन करना चाहते है वह ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते है |

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को योजना की Official Website पर जाना होगा | ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |
  • इस होम पेज पर आपको एप्लीकेशन फॉर्म दिखाई देगा | इसके बाद आपको इस फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी जैसे नाम, पता, आधार नंबर, आयु आदि भरनी होगी |
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको सब्मिट के बटन पर क्लिक करना होगा | इसके बाद आपको CG Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Login करना होगा | लॉगिन करने के बाद आपका आवेदन पूरा हो जायेगा |

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया:-

यदि आप छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2022 के तहत ऑफलाइन आवेदन करना चाहते है तो आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करना होगा | एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी को भरना होगा | इसके बाद आपको अपने एप्लीकेशन फॉर्म के साथ अपने सभी दस्तावेज़ों को अटैच करके अपने नज़दीकी ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत /जनपद पंचायत में या फिर शहरी क्षेत्र में नगर निगम /नगर पालिका नगर परिषद के कार्यालय में जाकर जमा करना होगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here