CBSE: सीबीएसई टर्म-2 एग्जाम के सैंपल क्वेश्चन पेपर जारी, जाने कैसे करे तैयारी |

0
702
CBSE Term 2 sample paper
CBSE Board 2022

CBSE Term 2 sample paper- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने टर्म 2 परीक्षा के लिए सैंपल क्वेश्चन पेपर जारी किया है। शुक्रवार को जारी सैंपल क्वेश्चन पेपर कक्षा 10वीं और 12वीं की टर्म-2 परीक्षा के लिए है।

कक्षा 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स सैंपल क्वेश्चन पेपर सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर विजिट करके डाउनलोड कर सकते हैं। टर्म 2 परीक्षा 2 घंटे की होगी। इसमें पूछे जाने वाले सभी प्रश्न सब्जेक्टिव टाइप के होंगे। परीक्षा का आयोजन मार्च-अप्रैल में किया जाएगा।

सीबीएसई बोर्ड के अनुसार, इस बार दसवीं कक्षा के हर विषय में 40 अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं 12वीं में 40 अंक के प्रश्न हर विषय से पूछे जाएंगे। जबकि प्रायोगिक विषय के 35 अंक तय किए गए हैं। सीबीएसई 10वीं टर्म 2 परीक्षा के लिए सैंपल क्वेश्चन पेपर हिंदी, इंग्लिश, मैथ्स बेसिक, मैथ्स स्टैंडर्ड, साइंस और सोशल साइंस के लिए जारी किए गए हैं। खास बात यह है कि सैंपल क्वेश्चन पेपर में सीबीएसई बोर्ड ने यह भी बताया है कि प्रश्नों के उत्तर कितने शब्द में देना है।

10वीं मैथ्स क्वेश्चन पेपर: CBSE Term 2 sample paper

  • कुल प्रश्न – 14
  • तीन सेक्शन में प्रश्न रहेंगे
  • पहला सेक्शन: छह प्रश्न दो अंक
  • दूसरा सेक्शन- चार प्रश्न तीन अंक
  • तीसरा – चार प्रश्न चार अंक
CBSE Term 2 sample paper

डायरेक्ट लिंक के लिए यहां क्लिक करें

10वीं हिंदी क्वेश्चन पेपर :

  • दो भागों में प्रश्न रहेगा
  • पहला भाग: 20 अंक के सवाल
  • दूसरा भाग: 20 अंक के सवाल
CBSE Term 2 sample paper

डायरेक्ट लिंक के लिए यहां क्लिक करें

10वीं इंग्लिश क्वेश्चन पेपर : CBSE Term 2 sample paper

  • तीन सेक्शन में प्रश्न रहेंगे
  • पहला सेक्शन – रीडिंग में 10 अंक के प्रश्न
  • दूसरा सेक्शन – राइटिंग में दस अंक के प्रश्न
  • तीसरा सेक्शन – लिटरेचर में 20 अंक के प्रश्न
CBSE Term 2 sample paper

डायरेक्ट लिंक के लिए यहां क्लिक करें

10वीं साइंस क्वेश्चन पेपर

  • कुल प्रश्न – 15
  • तीन सेक्शन में प्रश्न रहेंगे
  • पहला सेक्शन – सात प्रश्न, दो-दो अंक
  • दूसरा सेक्शन – छह प्रश्न, तीन-तीन अंक
  • तीसरा सेक्शन – दो केस स्टडी चार अंक
CBSE Term 2 sample paper

डायरेक्ट लिंक के लिए यहां क्लिक करें

10वीं सोशल साइंस क्वेश्चन पेपर- CBSE Term 2 sample paper

  • कुल प्रश्न – 18
  • पांच सेक्शन में प्रश्न रहेंगे
  • पहला सेक्शन – पांच प्रश्न दो अंक के
  • दूसरा सेक्शन – आठ प्रश्न तीन अंक के
  • तीसरा – दो प्रश्न पांच अंक के
  • चौथा – दो केस स्टडी
  • पांचवा सेक्शन – एक मैप
CBSE Term 2 sample paper

डायरेक्ट लिंक के लिए यहां क्लिक करें

सीबीएसई 12 वीं का सैंपल पेपर देखने के लिए डायरेक्ट लिंक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here