छत्तीसगढ़ असंगठित श्रमिक कार्ड 2021 (असंगठित कर्मकार मंडल) के लिए ऑनलाइन पंजीयन कैसे करें ?

0
5069
छत्तीसगढ़ असंगठित श्रमिक कार्ड 2020

छत्तीसगढ़ असंगठित श्रमिक कार्ड 2021:-

यदि आप एक श्रमिक हैं और छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी हैं तो आपको सभी सरकारी योजना का लाभ उठाने के लिए “श्रमिक कार्ड” बनवाना होगा | छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आपके लिए शुरू की गई विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में श्रमिक कार्ड सबसे जरुरी दस्तावेज है | श्रमिक कार्ड प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए ऑनलाइन पंजीयन करना होगा | जिसके बाद ही आप सीजी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हो |

श्रमिक कार्ड के लिए ऑनलाइन पंजीयन एवं आवेदन की स्थिति की जाँच के लिए के लिए आपको श्रम विभाग की आधिकारिक पोर्टल में जाना होगा। छत्तीसगढ़ राज्य के श्रम विभाग द्वारा जारी किये गये “छत्तीसगढ़ श्रमिक कार्ड” बनाकर आप कई सारी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं |

Latest Update: कोरोना वायरस (COVID 19) ने पुरे देश को अपनी चपेट में ले रखा है | देशव्यापी लॉकडाउन के चलते रोजमर्रा पैसा कमाने वालों को पैसा नहीं मिल रहे हैं | इसके लिए सरकार ने गरीबों को मुफ्त में अनाज देने का एलान किया है | लेकिन यह अनाज सिर्फ उन्हें मिलेगा, जिसके पास राशन कार्ड है | जिनके पास राशन कार्ड नहीं है और जो लोग इसे बनवाने के लिए बहुत प्रयास कर रहे है | जो लोग राशन कार्ड बनवाना चाहते है, उनके पास श्रमिक कार्ड होना अनिवार्य है | छत्तीसगढ़ सरकार ने यह गाइडलाइन जारी की है | अतः जिसको भी राशन कार्ड बनवाना है, वो पहले छत्तीसगढ़ श्रमिक कार्ड बनवा ले |

छत्तीसगढ़ श्रमिक कार्ड क्या है:-

श्रमिक कार्ड किसी राज्य के श्रम विभाग के द्वारा जारी किया गया एक प्रकार का आधिकारिक दस्तावेज होता है, जिससे श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की पहचान की जाती हैं और उसके अनुसार उनके शारीरिक, आर्थिक एवं सामाजिक सुखों की रक्षा की जाती है | छत्तीसगढ़ श्रमिक कार्ड की मदद से व्यक्ति सरकार द्वारा शुरू की गयी सभी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकता है |

छत्तीसगढ़ श्रमिक कार्ड पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज:-

  • पासपोर्ट-साइज़ फोटोग्राफ
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • आवासीय एवं पते का प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र (तहसील या सरपंच या सचिव से) आदि

छत्तीसगढ़ श्रमिक कार्ड के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया:-

  • सबसे पहले लाभार्थी का छत्तीसगढ़ राज्य के श्रम विभाग की अधिकारिक वेबसाइट https://cglabour.nic.in/ में जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा |
  • इसके बाद, आपको यहाँ ‘असंगठित कर्मकार मंडल’ का एक विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें | जिसके बाद, बाएँ ओर एक बॉक्स दिखाई देगा वहां से ‘असंगठित श्रमिक पंजीयन’ पर क्लिक करते हुए ‘आवेदन करें’ की लिंक पर क्लिक करना होगा |
  • अगले पृष्ठ में आपको छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के तहत पंजीयन के लिए पात्रता की जानकारी प्रदर्शित होगी |
  • इसके साथ ही वे सभी असंगठित कर्मकार की सूची भी प्रदर्शित होगी, जिसमें से लाभार्थी किसी एक कार्य में कार्यरत हैं | इसे ध्यान से पढ़ें और ‘आगे बढ़े’ वाली बटन पर क्लिक कर दें |
  • अब यहां आपको सामने ऑनलाइन पंजीयन फॉर्म खुल जायेगा, जोकि 3 भागों में होगा |
छत्तीसगढ़ असंगठित श्रमिक कार्ड 2021

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here