CG BHAVAN EVAM ANYA SANNIRMAN KARMKAR KALYAN MANDAL APPLICATION ELIGIBILITY AND PROCESS
| 1. पंजीयन हेतु कलर पासपोर्ट फोटो, 90 दिवस निर्माण कार्य करने संबंधित नियोजक ,ठेकेदार अथवा पंजीकृत निर्माण मजदूर संघ व्दारा जारी प्रमाण पत्र को स्केन कर संलग्न करना अनिवार्य । |
| 2. आयु सीमा 18 से 60 वर्ष हो आयु प्रमाण पत्र के रूप में आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, अंकसूची, अथवा जन्म प्रमाण पत्र स्केन कर संलग्न करना अनिवार्य । |
| 3. स्वयं एवं परिवार के सदस्यों के स्थायी एवं अस्थायी पता हेतु राशन कार्ड स्कैन कर संलग्न करना अनिवार्य । |
| 4. मोबाईल नम्बर एवं बैंक खाता नंबर अनिवार्य। |
| 5. मनरेगा श्रमिकों को 50 दिवस कार्य हेतु जॉब कार्ड। |
| 6. उपरोक्त कार्यवाही पूर्ण करने के पश्चात श्रमिक को उसके व्दारा दिये गये मोबाईल नम्बर पर सूचना प्राप्त होने के पश्चात संबंधित जिले के श्रम कार्यालय में सम्पर्क करना होगा। |
| 7. पंजीयन शुल्क के रूप में 10 रू.। |
| 8. श्रमिक पंजीयन अथवा योजनाओं के अंतर्गत लाभ हेतु जिले में स्थित श्रम विभाग के कार्यालय से भी जानकारी प्राप्त कर सकते है। 9.पंजीयन निराकरण- आवेदन प्राप्ति के 45 दिवस के भीतर श्रमिक पंजीयन आवेदन का निराकरण किया जायेगा| |
कार्य का प्रवर्ग
| 1 | पत्थर काटने, पत्थर तोड़ने एवं पत्थर पीसने वाले |
| 2 | राजमिस्त्री (मैसन) या ईंटों पर रद्दा करने वाले |
| 3 | बढ़ई (कारपेंटर), लकडी की सामाग्रियों में पेंटिग एवं वार्निशिंग करने वाले कर्मकार |
| 4 | पुताई करने वाले (पेंटर) |
| 5 | फिटर या बार बेंडर |
| 6 | सड़क के पाइप मरम्मत कार्य में लगे प्लम्बर, नाली निर्माण एवं नल संबंधी कार्य करने वाले कर्मकार |
| 7 | इलेक्ट्रीशियन, विधुत वायरिंग, वितरण एवं पैनल फिटिंग संबंधी कार्य करने वाले कर्मकार |
| 8 | मैकेनिक |
| 9 | कुऎं खोदने वाले |
| 10 | वेल्डिंग करने वाले |
| 11 | मुख्य मजदूर |
| 12 | मजदूर (रेजा, कुली) |
| 13 | स्प्रेमेन या मिक्सरमेन (सड़क बनाने में लगे हुये) |
| 14 | लकड़ी या पत्थर पैक करने वाले |
| 15 | कुएं में गाद (तलछट) हटाने वाले गोताखोर |
| 16 | हथौड़ा चलाने वाले |
| 17 | छप्पर डालने वाले |
| 18 | लोहार |
| 19 | लकड़ी चीरने वाले |
| 20 | कॉलकर |
| 21 | मिश्रण करने वाले (कांक्रीट मिक्सर मशीन चलाने वाले सहित) |
| 22 | पंप आपरेटर |
| 23 | मिक्सर चलाने वाले |
| 24 | रोलर चालक |
| 25 | बड़े यांत्रिक कार्य जैसे – भारी मशीनरी, पुल का कार्य आदि में लगे खलासी |
| 26 | चौकीदार एवं सिक्योरिटी गार्ड |
| 27 | मोजाइक पॉलिश करने वाले |
| 28 | सुरंग कर्मकार |
| 29 | संगमरमर/ कड़प्पा पत्थर, मारबल, स्लैब कटिंग, पॉलिश एवं टाईल्स संबंधी कार्य करने वाले कर्मकार |
| 30 | सड़क कर्मकार |
| 31 | चट्टान तोड़ने वाले या खनि कर्मकार |
| 32 | सन्निर्माण कार्य से जुडे मिट्टी का कार्य करने वाले |
| 33 | चूना बनाने की क्रिया में लगे कर्मकार |
| 34 | बाढ़ कटाव रोधी कार्य में लगे कर्मकार |
| 35 | बांध, पुल, सड़क या किसी भवन सन्निर्माण प्रक्रिया में नियोजन में लगे कोइ अन्य प्रवर्ग के कर्मकार |
| 36 | ईट भट्ठा, खपरा, फ्लाई ऎश , टाईल्स मजदूर |
| 37 | पंडाल सन्निर्माण में लगे कर्मकार |
| 38 | बंसोड |
| 39 | कुम्हार |
| 40 | सीमेंट पोल,सीमेंट की जाली, गमले,पाईप,टंकी आदि बनाने वाले कर्मकार |
| 41 | रेंत या गिट्टी मजदूर |
| 42 | निर्माण में अग्निशमन संयंत्र लगाने वाले श्रमिक |
| 43 | एयर कण्डीशनर, शीतलीकरण, वाष्पीकरण यंत्र तथा गीजर जैसे उपकरणो की फिटिंग / मरम्मत करने वाले कर्मकार |
| 44 | लोहे के ग्रिल, खिडकियां, दरवाजे बनाने व लगाने वाले कर्मकार |
| 45 | भवनों में कारपेंट का काम करने वाले कर्मकार |
| 46 | लिफ्ट एवं एस्केलेटर लगाने तथा रखरखाव करने वाले कर्मकार |
| 47 | सोलर पैनल निर्माण करने वाले, लगाने/मरम्मत करने वाले कर्मकार |
| 48 | माड्यूलर किचन निर्माण करने वाले / लगाने वाले कर्मकार |
| 49 | पी.ओ.पी. का कार्य करने वाले, फॉल्स सीलिंग, लाईटिंग जैसे आंतरिक साज-सज्जा संबंधी कार्य करने वाले कर्मकार |
| 50 | सेंट्रिंग कर्मकार |
| 51 | सुरक्षा दरवाजे, सुरक्षा यंत्र लगाने वाले एवं बनाने वाले कर्मकार |
| 52 | जल संरक्षण (Water Harvesting) से संबंधित कार्य करने वाले कर्मकार |
| 53 | कॉच एवं ग्लास पैनल्स की कटिंग करने और लगाने संबंधी कार्य करने वाले कर्मकार |
| 54 | खेल मैंदान, स्वीमिंग पुल, गोल्फ कोर्स जैसे मनोरंजन स्थल का निर्माण करने वाले कर्मकार |
| 55 | बस स्टॉप, डिपो,स्टैण्ड, रोड सिगनल, संकेतक (साईन बोर्ड) एवं इनसे संबंधित निर्माण करने तथा लगाने वाले कर्मकार |
| 56 | फौव्वारा निर्माण करने एवं लगाने वाले कर्मकार |
| 57 | सार्वजनिक उघान, फुटपाथ निर्माण, लैण्ड स्कैपिंग संबंधी कार्य करने वाले कर्मकार |
| 58 | निर्माण कार्य में लगने वाले सामग्री रेत, ईट, गिट्टी , मुरुम, आदि की आपूर्ति करने वाले वाहन के वाहन चालक |
| 59 | मलबा/कचरा हटाने वाले कर्मकार |
| 60 | रेट, मुरुम, गिट्टी, सीमेंट तथा ईट को स्थल से निकालने वाले एवं लोडिंग एवं अनलोडिंग करने वाले कर्मकार |
