12वीं में 70% और 80% अंक हासिल करने वाले छात्र भी अब MMVY पात्र होंगे

1
5246

Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana:-

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि अब CBSE बोर्ड से कक्षा 12वीं में 80% अंक हासिल करने वाले छात्र भी मेधावी विद्यार्थी प्रोत्सहन योजना (Medhavi Vidyarthi Protsahan Yojana) के लिए पात्र होंगे | पहले, केवल CBSE बोर्ड से 12वीं कक्षा में 85% या अधिक अंक पाने वाले छात्र ही पात्र थे |

मध्य प्रदेश सरकार ने मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना (MMVY) के लिए इस नए पात्रता मानदंड का फैसला किया है | इसके अलावा, MP बोर्ड में 70% अंक (जो पहले 75% था) वाले छात्र भी मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना (MMVY) के लिए पात्र होंगे |

राज्य सरकार मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना (MMVY) के तहत लाभार्थी छात्रों का स्नातक होने तक पूर्ण प्रवेश शुल्क और पाठ्यक्रम शुल्क प्रदान करेगा | सभी मेधावी छात्र जिनके परिवार की वार्षिक आय सभी स्रोतों से 6 लाख रुपये से कम है मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना (MMVY के लिए पात्र होंगे |

सभी पात्र उम्मीदवार जिन्होंने CBSE या MP बोर्ड से अपनी 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है, वे आधिकारिक वेबसाइट http://scholarshipportal.mp.nic.in/Home.aspx के माध्यम से MMVY के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना (MMVY) के लाभों का लाभ उठाने के लिए उम्मीदवारों को पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा |

Mukhyamantri Medhavi Vidyarthi Yojana के लिए पात्रता मानदंड:-

  • CBSE बोर्ड से 12वीं पास छात्र: जिन छात्रों ने CBSE बोर्ड से कम से कम 80% अंक (पहले 85%) के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है, वे मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना (MMVY) के लिए पात्र होंगे |
  • MP बोर्ड से 12वीं पास छात्र: जिन छात्रों ने MP बोर्ड से कम से कम 70% अंक (पहले 75%) के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है, वे मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना (MMVY) के लिए पात्र होंगे |
  • जिन मेधावी छात्रों के परिवार की वार्षिक आय सभी स्रोतों से 6 लाख रुपये से कम है, वे मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी योजना (MMVY) के लिए पात्र होंगे |

सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट http://scholarshipportal.mp.nic.in/Home.aspx के माध्यम से MMVY के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | उम्मीदवार Portal पर, आवेदन की स्थिति, उन आवेदनों को जिनकी स्वीकृति के लिए सिफारिश की जा सकती है, संस्थानों के साथ लंबित आवेदन, अनुमोदित राशि, DTE ePayment ऑर्डर और लंबित आवेदन देश सकती हैं |

 

1 COMMENT

  1. Mani mp bord sai class 12th mai m air 80% ha, mani ba+b.ed course ma admison leya ha ,kya mai madhavi chatra yojna ka labh lai sakta hu

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here