IRCTC Ticket Booking: Train में Baby Birth कैसे बुक करे?

0
568
Train में Baby Birth कैसे बुक करे

Baby Birth Facility:

Train में Baby Birth कैसे बुक करे- जब एक महिला अपने बच्चे के साथ अकेले ट्रेन में सफर करती है तो उसे नीचे की बर्थ देने का नियम है, लेकिन इसमें भी बच्चे के सीट से गिरने का डर रहता है | मां के साथ छोटे बच्चे आराम से सो सकें, इसके लिए अब भारतीय रेलवे ने एक अनूठी सुविधा दी है | रेलवे ने महिलाओं के लिए लोअर बर्थ के साथ ‘Baby Birth‘ का भी इंतजाम कर दिया है |

रेलवे ने ‘Baby Birth’ की सुविधा की शुरुआत की है | छोटे बच्‍चों के साथ सफर को अधिक आरामदायक बनाने के लिए 10 मई को लखनऊ से दिल्ली के बीच में चलने वाली मेल के एक कोच में अलग से ‘Baby Birth’ जोड़ा गया है, जिसकी जरूरत न होने पर नीचे की ओर मोड़ा भी जा सकता है | यह सुविधा Third AC Coach में शुरू की गई है |

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि माताओं के लिए अपने बच्चों के साथ यात्रा करना आसान बनाने के लिए, लखनऊ मेल पर कोच नंबर 194129/B4, बर्थ नंबर 12 और 60 में एक Baby Birth जोड़ा गया है |

इसकी लंबाई 770 मिमी और चौड़ाई 255 मिमी है | इसे जरूरत के हिसाब से इस्‍तेमाल किया जा सकता है | यात्रियों की प्रतिक्रिया मिलने के बाद इसे दूसरी ट्रेनों में भी लगाया जाएगा | इससे स्पष्ट है कि अभी लखनऊ मेल में दो बर्थ की व्यवस्था की गई है |

क्यों शुरू की गई यह सुविधा:-

ट्रेन के रिजर्व्ड बर्थ की चौड़ाई कम होती है | इस वजह से महिलाओं को बच्चों के साथ सफर करने में दिक्कत आती है | खासकर रात के सफर में सोने में सबसे ज्यादा प्रॉब्लम होती है| इसलिए महिला के लिए अब रिजर्व्ड लोअर बर्थ के साथ बेबी बर्थ की व्यवस्था भी की गई है | इस बेबी बर्थ में इस बात का ध्यान रखा गया है कि बच्चा बर्थ से नीचे न गिरे |

क्या खासियत है इस बेबी बर्थ की:-

बच्चे की सुविधा देखते हुए बेबी बर्थ में एक स्टॉपर लगाया गया है | इस पर ऊपर की तरफ एक छोटा हैंडल और साइड में भी एक रॉड लगा है, जिससे बच्चा सोते वक्त सुरक्षित रहे | दोनों तरफ तकिया लगाकर बच्चे को उसमें सुलाया जा सकता है |

यह मेन बर्थ सीट से अटैच है और फोल्डेबल भी है | बेबी बर्थ में दो बेल्ट हैं | इस बेल्ट से बेबी को पूरी तरह से सुरक्षित किया जा सकता है | मां अगर सो रही है तो भी बेल्ट की वजह से बच्चा गिरेगा नहीं|

Train में Baby Birth कैसे बुक करे?

  • बेबी बर्थ की बुकिंग ठीक वैसे ही होगी, जैसे सामान्य तौर पर यात्री अपना टिकट बुक करने के लिए करते हैं |
  • बस बुकिंग करते समय आपको बच्चे के साथ यात्रा करने की जानकारी रेलवे को बतानी होगी |
  • इसके बाद वो सीट उस यात्री को बेबी बर्थ के साथ अलॉट कर दी जाएगी |
  • यहां बता दें कि रेलवे बच्‍चे की बर्थ के लिए कोई अतिरिक्‍त किराया नहीं लेगा | इसके लिए रिजर्वेशन के दौरान बच्चे के नाम का फॉर्म भरना होगा | तभी सफर में आपको बेबी बर्थ मिलेगी |
  • बेबी बर्थ बुक करने के लिए आपके बच्चे की उम्र 5 बरस से कम होनी चाहिए | आपको ये जानकारी टिकट बुक करते समय ही देनी होगी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here