मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री कमलनाथ का जीवन परिचय

0
2283

कमलनाथ (Kamalnath):-

कमलनाथ एक भारतीय राजनेता हैं जो कांग्रेस पार्टी से आते हैं | वर्तमान में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली जीत के बाद कमलनाथ मध्य प्रदेश के 26वें मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं | कमलनाथ, भारत की द्विपक्षीय संसद के निचले सदन:लोकसभा में लंबे समय तक सेवा देने वाले वरिष्ठ सदस्यों में से एक है | कमलनाथ बार सांसद रह चुके हैं |

26th CM of MP

वह मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं | मध्यप्रदेश में नवंबर-दिसंबर 2018 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए कमलनाथ को मई, 2018 में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था | 

कमलनाथ का व्यक्तिगत जीवन:-

कमलनाथ का जन्म 18 नवंबर, 1946 को कानपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था | कमलनाथ ने इस वर्ष 18 नवंबर को अपने जीवन के 72 साल पूरे किए हैं | उन्होंने अपनी स्कूल की पढाई
The Doon School से और St. Xavier’s College, कलकत्ता विश्वविद्यालय से B.Com के साथ स्नातक की उपाधि प्राप्त की | 27 जनवरी, 1973 को उन्होंने अल्का नाथ से विवाह किया,उनके दो पुत्र हैं |

राजनीतिक गतिविधियां और उपलब्धियां:-

  • वर्ष 1980, 1985, 1989, 1991, 1998, 1999, 2004, 2009, 2014 में छिंदवाड़ा से लोकसभा सदस्य के रूप में चुने गए |
  • जून 1991 में वे पर्यावरण और वन मंत्री चुने गए |
  • वर्ष 1995 में वे केंद्रीय राज्य मंत्री, वस्त्र चुने गए |
  • वर्ष 2001 में वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव चुने गए |
  • वर्ष 2004 में वे वाणिज्य और उद्योग के केंद्रीय कैबिनेट मंत्री चुने गए |
  • वर्ष 2009 में वे सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री चुने गए |
  • वर्ष 2011 में वे शहरी विकास मंत्री चुने गए |
  • वर्ष 2012 में वे संसदीय मामलों और शहरी विकास मंत्री चुने गए |
  • छिंदवाड़ा से लगातार बार सांसद चुने गए |
Political Career of Kamalnath 

कमलनाथ का व्यावसायिक कॅरियर:-

  • Institute of Management Technology (IMT) संचालक मंडल के अध्यक्ष |
  • मध्य प्रदेश बाल विकास परिषद (Child Development Council) के अध्यक्ष |
  • कमलनाथ ने  दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर – 90 अरब डॉलर औद्योगिक विकास परियोजना के लिए भारत में बुनियादी ढांचे के विकास की आवश्यकता पर बल दिया |
Business Career of Kamalnath

कमलनाथ द्वारा जीते गए पुरूस्कार:-

  • वर्ष 2006 में उन्हें, जबलपुर स्थित रानी दुर्गवती विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया |
  • वर्ष 2007 में उन्हें, FDI magazine और Financial Times Business के द्वारा वर्ष
    की FDI Personality के रूप में entitle किया गया था |
  • वर्ष 2008 में उन्हें, The Economic Times द्वारा “Business Reformer of the Year” शीर्षक से सम्मानित किया गया था |
  • वर्ष 2011 में उन्हें भारत के सबसे अमीर कैबिनेट मंत्री के रूप में जाना गया जिनकी कुल संपत्ति 2.73 अरब रुपये थी |
  • नवंबर 2012 में उन्हें Asian Business Leadership Forum Awards 2012 में “ABLF Statesman Award” से सम्मानित किया गया था |

कमलनाथ से जुड़े विवाद:-

  • चावल निर्यात आरोप – वर्ष 2007 में, कमल नाथ के वाणिज्य मंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान, प्रणव मुखर्जी और शरद पवार समेत मंत्रियों के एक अधिकारित समूह ने गैर-बासमती चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने में मदद की | यह आरोप लगाया गया था कि अफ्रीका को इस चावल के निर्यात में शामिल PSU ने घरेलू निजी कंपनियों के प्रयासों को outsource किया था | यह दावा किया गया कि निजी कंपनियों ने बड़े मुनाफे कमाए जबकि PSU ने छोटे मार्जिन की सूचना दी |
  • सिख विरोधी दंगे – कमलनाथ पर आरोप लगाया गया था कि वह 01 नवंबर 1984 को नई दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज में तब मौजूद थे जब भीड़ ने दो सिखों को जिंदा जला दिया था | लेकिन दंगों में कमलनाथ की भूमिका स्पष्ट नहीं हो सकी |
  • हवाला कांड- 1996 में कमलनाथ का नाम हवाला कांड से भी जोड़ा गया |

अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे | अगर आपको अपने account को बंद करने में कोई Problem आरही हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में पूछ सकते है | EnterHindi Team आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को follow करे Facebook , Twitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here