बिहार सरकार ने दाखिल-खारिज और भूमि कर जमा करने की ऑनलाइन सुविधा शुरू की

0
4399

दाखिल-खारिज और भूमि कर जमा करने की ऑनलाइन सुविधा:-

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में सर्कल कार्यालयों के साथ जिला पंजीकरण कार्यालयों को जोड़ने, भूमि उत्परिवर्तन (दाखिल-खारिज) के रिकॉर्ड और भूमि कर का भुगतान ऑनलाइन करने की सुविधा शुरू की है |

अब लोग ऑनलाइन संपत्ति पंजीकरण वेबसाइट http://lrc.bih.nic.in/ के माध्यम से भूमि अधिग्रहण के कार्य को स्वयं ही कर सकते हैं साथ ही भूमि कर का भुगतान भी कर सकते हैं | इसके अलावा, “अपना खाता देखें (नए सर्वे के अनुसार)” में बिहार सरकार द्वारा भूमि अभिलेखों का विवरण प्रदान किया गया है |

बिहार सरकार राज्य में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कड़ी मेहनत कर रहा है | सरकारी दस्तावेजों के अनुसार 60% आपराधिक मामलों के पीछे भूमि विवाद एक प्रमुख कारण रहा हैं | ऐसे में बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई इस प्रकार ऑनलाइन सुविधा भूमि से संबंधित आपराधिक मामलों को नियंत्रित करने में मदद करेगी |

दाखिल-खारिज और भूमि कर जमा करने की ऑनलाइन सुविधा का कार्यान्वयन:-

भूमि उत्परिवर्तन कार्य (दाखिल-खारिज) की ऑनलाइन सुविधा अब इसलिए संभव हो सकी है क्योंकि अधिकतर जिलों में भूमि स्वामित्व से जुड़े नए सर्वेक्षण और निपटारा कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं | अंतिम सर्वेक्षण वित्त वर्ष 1905-06 में किया गया था इन सभी भूमि अभिलेखों और निपटान कार्य को update किया गया है |

भूमि उत्परिवर्तन कार्य (दाखिल-खारिज) और अन्य संबंधित गतिविधियों के अलावा सर्वेक्षण और निपटारे के काम को सुव्यवस्थित करने के लिए, सरकार को पर्याप्त कार्यबल की आवश्यकता होगी | इस उद्देश्य की पूर्ती के लिए, सार्वजनिक वित्त समिति ने निम्नलिखित कर्मियों की नियुक्ति के लिए एक प्रस्ताव भेजा है:-

  • विशेष सर्वेक्षण सहायक सह जमीन समेकन अधिकारी – 1,203
  • सर्वेक्षक सह सर्कल निरीक्षक – 2,297
  • Typist – 2,406
  • विशेष सर्वेक्षण “Ameens” – 22,966
  • सहायक – 1203
  • Data Entry Operator – 12
  • IT Boys – 1203

भूमि उत्परिवर्तन कार्य (दाखिल-खारिज) की निगरानी कैसे करें:-

राज्य सरकार ने भूमि उत्परिवर्तन कार्य (दाखिल-खारिज) और ब्लॉक / सर्कल स्तर पर भूमि विवादों की निगरानी करने के लिए एक तंत्र शुरू किया है | ऑनलाइन भूमि उत्परिवर्तन करने की पूरी प्रक्रिया निम्नानुसार है:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को संपत्ति पंजीकरण वेबसाइट की आधिकारिक वेबसाइट http://lrc.bih.nic.in/ पर जाना होगा |
  • इसके पश्चात आवेदक को Homepage पर, page के दाईं ओर मौजूद “Online Mutation” लिंक पर क्लिक करना होगा |

  • यहां उम्मीदवार अपना खाता, जमबंदी पंजी, खाता एवं जमबंदी पंजी, जमबंदी पंजी खेसरा वार विवरण और दाखिल-खारिज आवेदन की स्थिति आदि देख सकते हैं |

योजना से सम्बंधित किसी भी जानकारी के मामले में, उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 18003456215 पर call कर सकते हैं |

नए सर्वे के अनुसार अपना खाता कैसे देखें:-

बिहार सरकार द्वारा आयोजित भूमि अभिलेखों के लिए नए सर्वेक्षण के आधार अब बिहार के लोग “अपना खाता” ऑनलाइन ही जांच सकते हैं |

अपना खाता” ऑनलाइन जांचने के लिए Click Here

यहां आवेदक को अपना खाता के विवरण खोजने के लिए अपना जिला, ब्लॉक, खाता संख्या, मौजा विवरण आदि दर्ज करना होगा |

पिछले सर्वेक्षण के आधार पर बिहार सरकार द्वारा भूमि अभिलेखों की जांच के लिए Click Here

भूमि रजिस्ट्री विवरण की जांच कैसे करें:-

यदि कोई व्यक्ति भूमि (संपत्ति) रजिस्ट्री विवरण की जांच करना चाहता है, तो Click Here

यहां उम्मीदवार पंजीकरण कार्यालय का चयन करके और पंजीकरण तिथि से उन्नत खोज कर सकते हैं |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here