Bihar Bhulekh Jamabandi बिहार भूमि अभिलेख (Bihar land record):-
Bihar Bhulekh Jamabandi- बिहार सरकार ने भूलेख, दाखिल खारिज, खसरा खतौनी, जमाबंदी नकल, और भू-अभिलेख के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है | अब किसी भी व्यक्ति को अपने भूमि रिकॉर्ड जानने के लिए तहसील के चक्कर कटाने की जरुरत नहीं है | सभी लोग घर बैठे अपने भूलेख और खसरा खतौनी नकल की जाँच ऑनलाइन कर सकते है |
बिहार भूलेख पोर्टल की मदद से भू-स्वामी भूलेख, दाखिल खारिज, खसरा खतौनी, जमाबंदी नकल, और भू-अभिलेख इत्यादि दस्तावेज ऑनलाइन देख सकता है | जैसे की हम जानते है कि सरकारी दफ्तरों में ऐसे लोगों की भीड़ लगी रहती है |
जो अपना कोई सरकारी दस्तावेज प्राप्त करना चाहते है या उसमे कोई सुधार करना चाहते है या किसी प्रकार का सरकारी भुगतान करना चाहते है | भूमि राजस्व और पंजीकरण विभाग भूमि का पंजीकरण, राजस्व भुगतान और भूमि परिवर्तन आदि सुविधाए प्रदान करता है |
परंतु अब बिहार में मौजूदा राज्य सरकार ने लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुये, एक ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया है | जहाँ लोग आसानी से घर बैठे इन सभी सेवाओं का लाभ ऑनलाइन उठा सकता है | बिहार सरकार के इस कदम से वहाँ मौजूद लोग अब सरकारी दफ्तरों में बिना अपना समय बर्बाद किए आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर सकते है |
बिहार सरकार ने ऑनलाइन दाखिल खारिज एवं कर भुगतान के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://lrc.bih.nic.in शुरू की है | यह पोर्टल बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत आता है | बिहार भूलेख पोर्टल के माध्यम से भूमि स्वामी अपने जमीन से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकता है। जैसे की भूलेख नक्शा, दाखिल खारिज, खसरा-खतौनी और जमाबंदी नकल आदि |
Bihar Bhulekh Jamabandi- बिहार भूमि अभिलेख के लिए आवेदन कैसे करें:-
- आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट http://lrc.bih.nic.in पर जाना होगा | इसके पश्चात आपको दायें तरफ में मौजूद “ऑनलाइन दाखिल खारिज एवं अपनी जमाबंदी देखें” विकल्प पर क्लिक करना होगा |

- इस विकल्प में क्लिक करने के बाद, आप अगले वेब पेज पर पहुंच जाओगे | जहां आप आसानी से ऑनलाइन दाखिल खारिज रिपोर्ट देख सकते हो |
- इस वेब पेज पर आपको दाखिल खारिज एवं जमाबंदी सम्बंधित सभी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी |
- इसके साथ साथ ही यहाँ सभी जानकारी के लिए अलग-अलग लिंक भी दिये गए है | जो आपके लिए आगे की प्रक्रिया को आसान बनाता है |
अपना खाता बिहार रिकॉर्ड ऑनलाइन कैसे चेक करें:-
राज्य में सभी प्रॉपर्टी सम्बंधित जानकारी एकत्रित करने के लिए सर्वे या अपना खाता एक अन्य जरिया है। जिसे बिहार सरकार द्वारा शुरू किया गया है। सभी भूमि मालिक इसके अंतर्गत अपनी जमीन के रिकॉर्ड की ऑनलाइन जाँच कर सकते है। इसके लिए आपको सबसे पहले http://lrc.bih.nic.in/RoR.aspx लिंक में क्लिक करके बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग (Bihar Revenue & Land Reclamation Dept) की आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा |

- ऊपर दिए गए लिंक में क्लिक करने के बाद, आप lrc.bih.nic.in की आधिकारिक पोर्टल में पहुंच जाओगे।
- जिसमे आपको बिहार का मानचित्र दिखेगा, उसमे से आपको अपने जिले का चयन करना होगा।
- इसके बाद, आपको इसमें से अपने अंचल का चयन करना होगा |
- अब आप जिस वेब पेज पर पहुंचोगे वहाँ बाए तरफ में आपको उस अंचल के अंदर आने वाले मौजों की लिस्ट दिखाई देगी। इसमें से आपको अपने मौजे का चयन करना होगा |
- तद्पश्चात, आपको मौज़ा के समस्त खातो को देखें | आप या तो खाता संख्या से या फिर खाताधारी के नाम से विवरण देख सकते है। अंत में आपको “खाता खोजें” बटन पर क्लिक करना होगा |
अब आप जिस खाते की जानकारी चाहते है, उसके सामने अधिकार अभिलेख देखे पर क्लिक करें | इसके साथ ही अगर आप चाहे तो Bihar Land Mutation Online का प्रिंट-आउट भी ले सकते है |
बिहार भूलेख अपना खाता पोर्टल हेल्पलाइन नंबर-
- संपर्क पता: – प्रमुख सचिव, राजस्व और भूमि सुधार विभाग, पुराना सचिवालय, बेली रोड (800-015) पटना
- टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर: – 1800-345-6215
- आधिकारिक ईमेल आईडी: – revenuebihar@gmail.com