मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना 2019-2020 के खरीफ फसलों की समर्थन मूल्य सूची देखें

0
1840
Bhavantar Bhugtan Yojana List 2019-20

Bhavantar Bhugtan Yojana List 2019-20 :-

Bhavantar Bhugtan Yojana List 2019-20- मध्य प्रदेश राज्य सरकार पूरे राज्य में किसानों के कल्याण और कृषि के क्षेत्र में बेहतर भविष्य की संभावनाओं के लिए प्रोत्साहित करने के लिए “मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना” नामक योजना को जारी रखा है | मध्य प्रदेश सरकार ने “मुख्यमंत्री भावान्तर भुगतान योजना 2019-20” के अंतर्गत किसानों के पंजीकरण के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं | जल्द से जल्द पंजीयन करा लें पंजीयन हेतु आवेदन आपके नजदीकी खरीदी केंद्र या की ऑनलाइन कंप्यूटर केंद्र से करा सकते हैं या खुद भी ऑनलाइन इ-उपार्जन एप्लीकेशन के माध्यम से या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं |

ऑनलाइन पंजीयन नवीनीकरण हेतु आवश्यकता होगी आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर की ध्यान रखें यदि किसान के आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं होगा तो पंजीयन की प्रक्रिया को पूर्ण नहीं कर पाएंगे साथ ही खसरा या श्रीं पुस्तिका की कॉपी पंजीयन करते समय अपने पास रखें |

इसके अंतर्गत खरीफ के समर्थन मूल्य तथा किसान के द्वारा कृषि उपज मंडी समिति के प्रांगण में उपज विक्रय किये जाने पर पाए जाने वाले घोषित मॉडल विक्रय दर के अंतर की राशि को इस योजना प्रतिपूर्ति के रूप में प्रदान किया जाएगा |

मुख्यमंत्री भावांतर भुगतान योजना के मुख्य बिंदु:- Bhavantar Bhugtan Yojana List 2019-20

  • यह योजना सुनिश्चित करेगी कि किसानों को उनके उत्पाद के लाभकारी मूल्य मिले |
  • समर्थन मूल्य और बिक्री की कीमत (मंडियों में) के बीच अंतर सीधे राज्य सरकार द्वारा किसानों के बैंक खातों में जमा किया जाएगा |
  • मोबाइल ऐप किसानों और उनके उत्पादन के बारे में डेटा संकलित करेगा |
  • फसल की लाभकारी कीमतों का सुझाव मध्य प्रदेश कृषि उत्पाद लागत और विपानन द्वारा किया जाएगा |
  • यह योजना सुनिश्चित करेगी कि विस्थापन, जमीन की सीमा और उत्परिवर्तन से संबंधित मामलों को तीन महीने के भीतर संबोधित किया जाना चाहिए |
  • हालांकि, अगर किसान दावा करते हैं कि तीन महीने के बाद उनका मामला अविवादित होने के बावजूद भी लंबित है, सरकार उस किसान को इनाम देगी और संबंधित कर्मचारी से इनाम की कटौती की जाएगी और कर्मचारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी |
Bhavantar Bhugtan Yojana List 2019-20

खरीफ की फसल 2019 -20 के समर्थन मूल्य सूची:-

मोटा अनाज, धान   –   1815 रु/ क्विंटल

धान ग्रेड ए    –   1835 रु/ क्विंटल

ज्वार    –   2550 रु/ क्विंटल

बाजरा    –   2000 रु/ क्विंटल

सोयाबीन    –   3710 रु/ क्विंटल

मक्का    –   1760 रु/ क्विंटल

कपास   –   5255 से 5550 रु/ क्विंटल

उड़द    –   5700 रु/ क्विंटल

तुअर    –   5800 रु/ क्विंटल

भावांतर योजना के बारे मे किसानों की समस्याओं का उत्तर देने के लिए सरकार ने राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया है, सभी किसान 0755-2550495 पर सुबह 7 से रात 11 बजे तक अपनी समस्या के बारे मे पूंछ सकते है | (Bhavantar Bhugtan Yojana List 2019-20)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here