दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2018 की लाभार्थी सूची में अपना नाम देखें

0
2369

दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2018:-

देवस्थान विभाग, राजस्थान ने “दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागिक तीर्थ यात्रा योजना 2018 (Deendayal Upadhyaya Varisth Nagrik Tirth Yatra Yojana 2018)” की लॉटरी सूची जारी की है | इस योजना के तहत राजस्थान सरकार प्रतिवर्ष लगभग 20,000 वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन और हवाई जहाज से भारत भर में 22 पवित्र स्थानों की मुफ्त यात्रा प्रदान करेगी |

“दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागिक तीर्थ यात्रा योजना 2018 (Deendayal Upadhyaya Varisth Nagrik Tirth Yatra Yojana 2018)” की पंजीकरण प्रक्रिया हाल ही में 20 जून 2018 को समाप्त हुई है | लोग आधिकारिक वेबसाइट http://devasthan.rajasthan.gov.in/ पर राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2018 की लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते हैं |

इस तीर्थ यात्रा योजना का प्राथमिक उद्देश्य प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक को राज्य के बाहर कम से कम एक धार्मिक स्थान की यात्रा प्रदान करना है | यह योजना 2013 में शुरू की गई थी और वर्ष 2018 में इसके एक नए रूप को जारी किया गया है | राजस्थान सरकार का देवस्थान विभाग इस यात्रा का आयोजन करता हैं और boarding / lodging और खाद्य सुविधा पहुंचाता है | लाभार्थियों को इस यात्रा के लिए अपनी जेब से किसी भी राशि का भुगतान नहीं करना पड़ेगा |

60 वर्षों से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों के लाभार्थियों की सूची अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है | पंजीकरण करने वाले सभी तीर्थयात्रियों अब देवस्थान विभाग की Lottery सूची 2018 में अपना नाम देख सकते हैं |

दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2018 की Lottery सूची:-

“दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागिक तीर्थ यात्रा योजना 2018 (Deendayal Upadhyaya Varisth Nagrik Tirth Yatra Yojana 2018)” के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले सभी वरिष्ठ नागरिक अब चयनित लोगों की सूची डाउनलोड कर सकते हैं | “दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागिक तीर्थ यात्रा योजना 2018 (Deendayal Upadhyaya Varisth Nagrik Tirth Yatra Yojana 2018)” की Lottery सूची में नाम की जांच करने की पूरी प्रक्रिया निम्नानुसार है:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट http://devasthan.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा |
  • Homepage पर, “दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2018 के लिए ऑनलाइन आवेदन / लॉटरी” लिंक पर क्लिक करें |

  • इसके पश्चात “लॉटरी परिणाम” विकल्प पर क्लिक करें |

  • यहां उम्मीदवारों को अपने जिले, किराया का प्रकार और लॉटरी के प्रकार का चयन करना होगा और पूरी सूची प्राप्त करने के लिए “खोजें” बटन पर क्लिक करना होगा |

  • चयनित लाभार्थियों के नामों की पूरी सूची स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी |

यह सूची “Export to Excel” बटन के माध्यम से Microsoft Excel में import की जा सकती है और उम्मीदवार सूची के शीर्ष पर Print बटन के माध्यम से इस सूची को Print भी कर सकते हैं |

दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2018 की मुख्य बातें:-

इस योजना के तहत, राजस्थान सरकार 60 वर्ष से अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को धार्मिक यात्राएं प्रदान करेगा | ये यात्राएं रेल (Train) या हवाई जहाज (Aeroplane) के माध्यम से आयोजित की जाएंगी |राजस्थान सरकार ट्रेन के माध्यम से यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 3,000 रुपये और हवाई जहाज के माध्यम से यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 7,500 रुपये प्रदान करता है |

राज्य सरकार वर्ष 2018 में, ट्रेनों के माध्यम से जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम, द्वारका पुरी, तिरुपति और वैष्णो देवी के भ्रमण का आयोजन कर रही है | 17 अन्य पवित्र स्थान हैं जो हवाई यात्रा के माध्यम से आयोजित किए जाएंगे |

दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागिक तीर्थ यात्रा योजना 2018 की विस्तृत जानकारी के लिए Click Here

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here