Happy New Year 2020: नववर्ष मनाने की शुरुआत कैसे हुई?

0
1225
about Happy New Year 2020
about Happy New Year 2020, new year 2020

About Happy New Year 2020:

About Happy New Year 2021– दोस्तों 2020 को Good Bye और 2021 के Welcome का समय आ गया है | साल के आगमन पर भारत सहित और कई देशों में रेस्टोरेंट और मॉल से लेकर क्लब तक हर जगह नया साल की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं | नया वर्ष पूरी दुनिया में ही 31 दिसंबर की रात 12 बजे मनाया जाता है |

1 जनवरी पर हर जगह लोगों में अलग अलग उत्साह देखने को मिलता है | आपने कभी सोचा है कि आखिर 1 जनवरी को ही नया साल क्यों सेलिब्रेट करते हैं | 1 जनवरी को मनाने के पीछे कई मान्यताये और कई राज छुपे हैं जिन के वजह से 1 जनवरी को नया साल मनाते हैं |

नववर्ष का इतिहास:- About Happy New Year 2021

  • नव वर्ष आज से लगभग 4,000 वर्ष पहले बेबीलीन नामक स्थान से मनाना शुरू हुआ था | एक जनवरी को मनाया जाने वाला नया वर्ष ग्रेगोरियन कैलेंडर पर आधारित है | इसकी शुरुआत रोमन कैलेंडर से हुई | इस पारंपरिक रोमन कैलेंडर का नया वर्ष 1 मार्च से शुरू होता है, लेकिन रोमन के प्रसिद्ध सम्राट जूलियस सीजर ने 46 वर्ष ईसा पूर्व में इस कैलेंडर में परिवर्तन किया था | इसमें उन्होंने जुलाई का महीना और इसके बाद अपने भतीजे के नाम पर अगस्त का महीना जोड़ दिया | दुनियाभर में तब से लेकर आज तक नया साल 1 जनवरी को मनाया जाता है |
  • हिन्दू धर्म में नववर्ष का आरंभ चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से माना जाता है | हिन्दू धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान ब्रह्मा ने इसी दिन सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी इसलिए इस दिन से नए साल का आरंभ भी होता है | इस्लामी कैलेंडर के अनुसार मोहर्रम महीने की पहली तारीख को नया साल हिजरी शुरू होता है |
About Happy New Year 2020
  • पंजाब में नया साल वैशाखी के रूप में 13 अप्रैल को मनाया जाता है लेकिन सिख धर्म के लोग नया साल नानकशाही कैलेंडर के अनुसार मार्च में होली के दूसरे दिन नया साल मनाते हैं | और जैन धर्म के लोग वो नववर्ष को दिवाली के अगले दिन मनाते हैं | और यह नया साल भगवान महावीर स्वामी की मोक्ष प्राप्ति के अगले दिन से शुरू होता है | वैसे तो पूरे भारत में ज्यादातर लोग 1 जनवरी को नया साल मनाते हैं चाहे वो कोई भी धर्म का इंसान हो 1 जनवरी को भारत में नया साल मनाया जाता है |

New Year Resolution का इतिहास:-

New Year पर लिए जाने वाले Resolution (संकल्प) की भी शुरूआत रोम से ही हुई थी | इसके पीछे की मान्यता के मुताबिक, नए साल पर लिए गए संकल्प पूरे साल हमें आगे बढ़ने में मदद करते हैं | जिससे हम अपनी बुरी आदतों तक को भी छोड़ सकते हैं | इसलिए ही तब से पूरी दुनिया में भी धीरे-धीरे लोग New Year पर रेजोल्यूशन लेते हैं | रोम के बाद New Year पर रेजोल्यूशन (New Year Resolution) की पंरपरा मिस्र, ग्रीक और मेसोपेटामिया की संस्कृतियों में भी पाई गई |

नया साल से जुडी परम्पराएं:-

  • नए साल पर दुनिया के हर देश में लोग अपने आने वाले साल से जुड़ी अपनी भविष्यवाणी के बारे में जानने को उत्सुक रहते हैं |
  • इटली के कुछ शहरों में,लोग नए साल से पहले की शाम पर अपने पुराने सोफे, कुर्सियां ​​और यहां तक ​​कि रेफ्रिजरेटर को अपनी खिड़कियों से बाहर निकालते हैं |
  • इक्वाडोर में, लोग पिछले वर्ष की घटनाओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए, पुआल से भरे डमी बनाते हैं। जिनको रात में जलाकर अपने बुरे अतीत से छुटकारा पाने की पंरपंरा प्रचलित है |
  • ब्राजील के रियो डी जनेरियो में 31 दिसंबर को ‘योरुबन’ (‘Yaruban’) यानि “मदर ऑफ द सी ” (“Mother of the Sea”) के सम्मान में समुद्र पर दस लाख से अधिक लोग इकट्ठा होते हैं और एक उत्सव मनाते हैं। इसके साथ ही नए साल (New Year) के पहले दिन ब्राजील में रंग-बिरंगे अंडरवियर पहनने की पंरपंरा है,जिसके मुताबिक गुलाबी प्यार, पीला, समृद्धि लाता है और सफेद, शांति और खुशी |
  • कई संस्कृतियों में नए साल के दिन ऋणों का भुगतान करना, उधार वस्तुओं को वापस करना, किसी की कमियों को निकालने की आदत को छोड़ना झगड़े करना, भिक्षा देना जैसे कामों को करना अच्छा माना जाता है |

नया साल कैसे मनाएं:-

घर पर:-

इस साल की New Year Party Celebration आप घर पर ही रहकर कर सकते हैं अगर आप इस बार में यादगार बनाना चाहते हैं तो आप अपने परिवार के साथ फोटो खीचे और यह एक बेहतरीन विकल्प है जिसे आप नया साल बहुत ही अच्छे से यादगार बना सकते हैं |

दोस्तों के साथ:-

अगर आप अपने दोस्तों के साथ New Year Party Celebrate करना चाहते हैं तो आप इसके लिए आपको किसी होटल या क्लब में जाकर भी मौज मस्ती कर सकते हैं | जिससे आप अपने दोस्तों के साथ New Year Celebrate कर सकें और यह यादगार बन सके |

फैमिली के साथ:-

New Year पर आप अपनी फैमिली के साथ समय बिता सकते हैं। क्योंकि कई बार आप समय की व्यस्तता के कारण आप फैमिली को समय नहीं दे पाते हैं | इस दिन आप अपने परिवार को अपने संग कहीं पर शॉपिंग कराने ले जा सकते हैं और अपने परिवार को अच्छे होटल में खाना खिला सकते हैं और अपने परिवार को कुछ गिफ्ट भी दे सकते हैं New Year सबसे अच्छा दिन होता है गिफ्ट देने के लिए |

पिकनिक या मूवी प्लान:-

New Year पर अपने परिवार या दोस्तों के साथ मिलकर पिकनिक यह मूवी प्लान भी कर सकते हैं | New Year के दिन आप एक छोटी सी पिकनिक प्लान के बाद मूवी जरूर देखें, इससे आपका दिन बहुत ही खुशहाली कटेगा और आपको नया साल 2020 की लास्ट तक आपको यादगार बना रहेगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here