PM Kisan Beneficiary List 2022: PM Kisan लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

0
620
PM Kisan Beneficiary List 2022
PM Kisan Beneficiary List 2022

PM Kisan Beneficiary List 2022:-

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) पूरी तरह से केंद्र सरकार की योजना है | इसमें 100 फीसदी फंडिंग केंद्र सरकार देती है | यह योजना एक दिसंबर 2018 से प्रभावी है, जिसमें किसानो को प्रतिवर्ष 6000 रुपए सम्मान निधि के रूप में देने की योजना है |

एक किसान के परिवार में पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे शामिल हैं | लाभ योग्य परिवारों की पहचान की जिम्मेदारी पूरी तरह राज्य सरकारों या केंद्र शासित प्रदेश पर है | सहायता राशि सीधे लाभांवित किसानों के खाते में हस्तांतरित की जाती है |

इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को स्थानीय पटवारी/ राजस्व अधिकारी या इस योजना के लिए नामित नोडल अधिकारी से संपर्क करना होगा | इस योजना के लिए कॉमन सर्विस सेंटर्स (CSC) पर निर्धारित शुल्क का भुगतान कर किसान अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं |

Also Read:

PM Kisan Beneficiary List 2022 जिसकी 10वीं किस्त केंद्र सरकार द्वारा जारी किया जा चुकी है जो की आपके द्वारा दिए गए बैंक अकाउंट में प्राप्त हो चुके हैं और यदि नहीं हुए हैं तो आप हमारी बताई गयी प्रक्रिया के आधार पर पीएम किसान सम्मान निधि की स्थिति की जानकारी ले सकते हैं |

क्योंकि अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार बहुत से ऐसे अकाउंट हैं जिनके फॉर्म में कुछ न कुछ समस्याएं पायी गयी हैं जैसे आधार से नाम का मिलान न होना, बैंक अकाउंट की गलत जानकारी फीड होना आदि जिसके कारण अभी भी बहुत से ऐसे किसान बंधू हैं जिनको सम्मान निधि प्राप्त नहीं हुयी है |

PM Kisan Beneficiary List 2022, PM KISAAN SAMMAN NIDHI STATUS की स्थिति को तीन माध्यमों से पता किया जा सकता है : स्थिति का पता लगन के लिए रजिस्ट्रेशन के वक्त दिए हुए मोबाइल नंबर या अकाउंट नंबर का उपयोग करें

  • Aadhar Number
  • Account Number
  • Mobile Number

पीएम किसान सम्मान निधि योजना लाभार्थी सूची:- PM Kisan Beneficiary List 2022

  • सबसे पहले आप गूगल सर्च करें PM KISAAN और पहली लिंक पर क्लिक करें या सीधे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए http://pmkisan.gov.in/ लिंक पर क्लिक करें |
  • Homepage पर मेन्यू बार देखें और यहां ‘Farmers Corner’ पर जाएं |
  • यहां ‘Benificiery List’ के लिंक पर क्लिक करें |
  • इसके बाद अपना राज्य (State), जिला (District), उप-जिला (Sub-District), ब्लॉक (Block) और गांव (Village) विवरण दर्ज करें |
PM Kisan Beneficiary List 2022
  • इतना भरने के बाद Get Report पर क्लिक करें और पाएं पूरी लिस्ट |
PM Kisan Beneficiary List 2022

Also Read: PM किसान पहचान पत्र क्या है ? PM किसान लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा |

पीएम किसान किस्त की जानकारी:-

  • PM Kisan Yojana 1st installment ——–> Released on February 2019
  • PM Kisan Yojana 2nd installment ——-> Released on 2 April 2019.
  • PM Kisan Yojana 3rd installment ——–> Released on August 2019.
  • PM Kisan Yojana 4th installment ——–> Released on Dec 2019.
  • PM Kisan Yojana 5th Installment ——-> Released on April 1, 2020
  • PM Kisan Yojana 6th Installment ——-> Released on 1 August 2020.
  • PM Kisan Yojana 7th Installment ——-> Released on 25 December 2020.
  • PM Kisan Yojana 8th Installment ——-> Released on 14 May 2021.
  • PM Kisan Yojana 9th Installment ——-> Released on 9th Aug 2021.
  • PM Kisan Yojana 10th Installment ——> Released on 1st Jan 2022.

इन किसानों को मिलेगा पीएम किसान सम्मान निधि योजना का फायदा:-

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) का फायदा उठाने के लिए किसान के नाम खेती की जमीन होनी चाहिए | पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए किसान के नाम खेती की जमीन होनी चाहिए | यदि कोई किसान खेती कर रहा है लेकिन खेत उसके नाम नहीं है, तो वह लाभार्थी नहीं होगा | अगर खेत उसके पिता या दादा के नाम है तो भी पीएम किसान योजना का फायदा नहीं उठा सकते |

इन किसानों को नहीं मिलेगा पीएम किसान सम्मान निधि योजना का फायदा:-

  • सरकारी कर्मचारी नहीं उठा सकते लाभ : अगर कोई खेती की जमीन का मालिक है, लेकिन वह सरकारी कर्मचारी है या रिटायर हो चुका हो, मौजूदा या पूर्व सांसद, विधायक, मंत्री उन्हें पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिलता | इसके अलावा प्रोफेशनल रजिस्टर्ड डॉक्टर, इंजिनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट या इनके परिवार के लोगों को इस योजना का फायदा नहीं मिलता |
  • 10000 से अधिक पेंशन पाने वाले को नहीं मिलता फायदा : अगर कोई व्यक्ति खेत का मालिक है लेकिन उसे 10 हजार रुपये महीने से अधिक पेंशन मिलती है, वह इस योजना के लाभार्थी नहीं हो सकते | आयकर देने वाले परिवारों को भी इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा |
  • छोटे और सीमान्त परिवारों को लाभ: दिशानिर्देशों में छोटे और सीमान्त किसानों को ऐसे किसान परिवार के रूप में परिभाषित किया गया है जिनमें पति, पत्नी और नाबालिग बच्चों के पास संबंधित राज्य या संघ शासित प्रदेश के भूमि रिकॉर्ड के अनुसार सामूहिक रूप से खेती योग्य भूमि दो हेक्टेयर अथवा इससे कम है |
  • दुसरे के खेतों में काम करने वाले किसान नहीं उठा सकते लाभ: गांवों में बहुत से किसान दूसरों के खेतों पर किसानी का काम तो करते हैं लेकिन खेत के मालिक नहीं होते | खेत के मालिक को फसल का कुछ हिस्सा या पैसे देते हैं | ऐसे किसान इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते |
  • जमीन का इस्तेमाल कृषि कार्य की जगह दूसरे कामों में करने वाले नहीं ले सकते लाभ: जो खेती की जमीन का इस्तेमाल कृषि कार्य की जगह दूसरे कामों में कर रहे हैं उन्हें भी इस योजना का फायदा नहीं मिल सकता |

Frequently Asked Questions(FAQs):-

पीएम किसान सम्मान निधि योजना कब से प्रभावी है?

वर्ष 2018 से

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की फंडिंग किसके द्वारा है?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) पूरी तरह से केंद्र सरकार की योजना है | इसमें 100 फीसदी फंडिंग केंद्र सरकार देती है |

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रतिवर्ष कितनी राशि प्रदान की जाती है?

किसानो को प्रतिवर्ष 6000 रुपए सम्मान निधि प्रदान की जाती है |

वर्तमान में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की कौन सी क़िस्त जारी की गई है?

10वीं किस्त

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त कब जारी की गई

1st Jan 2022

पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम (PM Kisan Scheme) के तहत पात्र किसानों को एक साल में 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है | किसानों को यह राशि 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here