World Water Day 2021: क्यों मनाया जाता है विश्व जल दिवस, कैसे हुई जल दिवस की शुरुआत?

0
819
World Water Day 2021
World Water Day 2021

World Water Day 2021:

पानी हमारे लिए एक ऐसी धरोहर है जिसे आने वाली पीढ़ी के लिए संभालकर रखना बहुत जरूरी है | पानी के बिना जीवन ही संभव नहीं | कहते हैं मनुष्य खाने के बिना तो रह सकता है लेकिन पानी के बिना जीवत नहीं रह सकता |

हालांकि लोगों को ये बात समझ में नहीं आती है और वह पानी को बचाकर रखने की जगह व्यर्थ करने पर तुले रहते हैं | एक समय था जब जगह-जगह नदियां, तालाब, नहर, कुएं दिखाई देते थे, लेकिन औद्योगीकरण की राह पर चल पड़ी इस नई दुनिया ने इस दृश्य को काफी हद तक बदल दिया है |

तालाब, कुएं, नहर वगैरह सूखते जा रहे हैं | नदियों का पानी दूषित होने के साथ कम होता जा रहा है | लोगों के बीच जल संकट गहराता जा रहा है | विश्वभर के लोगों को जल की महत्ता समझाने और लोगों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस (World Water Day 2021) मनाया जाता है |

विश्व जल दिवस की शुरुआत:-

दुनिया को पानी की जरूरत से अवगत कराने के मकसद से संयुक्त राष्ट्र ने विश्व जल दिवस मनाने की शुरुआत की थी | साल 1992 में रियो डि जेनेरियो में आयोजित पर्यावरण तथा विकास के नजरिए से संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCED) में विश्व जल दिवस को मनाने की शुरुआत की गई थी, जिसका आयोजन पहली बार साल 1993 में 22 मार्च को हुआ था |

विश्व जल दिवस को मनाने का उद्देश्य दुनिया को यह बताना है कि पानी बचाना कितना जरूरी है, ये हमारा मूलभूत संसाधन है, इससे कई काम संचालित होते हैं और इसकी कमी से ज्यातार क्रिया कलाप ठप हो सकते हैं | लोगों को बताना कि पानी के बिना उनके अस्तित्व पर संकट गहरा सकता है- यही इसका मूल उद्देश्य है |

विश्व जल दिवस की थीम:-

हर साल विश्व जल दिवस की एक थीम (World Water Day 2021 Theme) निर्धारित की जाती है | इस साल की थीम “Valuing Water” है, जिसका लक्ष्य लोगों को पानी का महत्व समझाना है |

पानी की किल्लत की वजह से भारत में ग्रामीण लोग अब गांवों को छोड़कर शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं | वहीं दुनिया में कई देश ऐसे हैं जहां लोगों को पीने योग्य पानी ही उपलब्ध नहीं होता और वहां के लोग गंदा पानी पीकर तमाम स्वास्थ्य संबन्धी समस्याओं का सामना करते हैं | कई बार तो इसकी वजह से उनकी मौत तक हो जाती है |

ऐसे मनाया जाता है विश्व जल दिवस:-

हर साल विश्व जल दिवस के मौके पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है | भाषण, कविताओं और कहानियों के माध्यम से लोगों को जल संरक्षण और इसका महत्व समझाने की कोशिश की जाती है | तमाम तरह की तस्वीरें और पोस्टर साझा किए जाते हैं जिनका लक्ष्य लोगों को पानी की महत्ता समझाना होता है |

कोरोनावायरस महामारी के कारण, विश्व जल दिवस 2021 को वस्तुतः मनाया जाएगा जिसमें जल संकट से निपटने के लिए विभिन्न देशों को नीति निर्देशों की सिफारिश करने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र जल विकास रिपोर्ट जारी की जाएगी |

संयुक्त राष्ट्र की वेबसाइट लोगों से सोशल मीडिया का उपयोग करके पानी के महत्व के बारे में ऑनलाइन बातचीत में भाग लेने का भी आग्रह करती है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here