World Environment Day 2021: जानें क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस

0
1042
World Environment Day 2020
World Environment Day 2020

विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास, World Environment Day 2021:

विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास– प्रत्येक साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जाता है और पूरी दुनिया में संदेश दिया जाता है कि हमें हर हाल में पर्यावरण की रक्षा करना है | दुनिया में पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 1972 को मनाया गया था | इसकी शुरुआत स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम से हुई थी तब 119 देशों ने इसमें हिस्सा लिया था | उसके बाद से यह सिलसिला चला आ रहा है |

हर वर्ष World Environment Day की थीम (Theme) तय की जाती है और पूरी दुनिया में उसी आधार पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं | इस बार की थीम है ‘समय और प्रकृति‘ | World Environment Day के मौके पर हर साल विभिन्न देशों में कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं | कोई एक देश मेजबानी करता है | इस बार जर्मनी के साथ में कोलंबिया मेजबानी कर रहा है | इस बार कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के बीच विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है |

World Environment Day: Top 20 Quotes to motivate you to save the environment

इस दिन पूरी दुनिया में लोगों को प्रकृति और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए जागरूक किया जाता है | विश्व में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण और बढ़ रहे Global Warming की चिंताओं के चलते विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत की गई थी | इनमें प्रकृति के प्रति चिंता और उसके सरंक्षण की भावना भी निहित है |

इस साल मनाया जाने वाला पर्यावरण दिवस पिछले सालों से अलग होगा | इस वर्ष Lockdown की वजह से काफी मात्रा में प्रदूषण कम हो गया है | पिछले वर्षों तक जहां हम पर्यावण को लेकर अधिक चिंता में थे इस साल हमारी चिंताएं थोड़ा कम है क्योंकि वातावरण शुद्ध हो गया है | इसलिए इस बार का पर्यावरण दिवस पिछले वर्षों से अलग होगा |

विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास

विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास:-

संयुक्त राष्ट्र द्वारा साल 1972 में मानव पर्यावरण विषय पर संयुक्त राष्ट्र महासभा का आयोजन किया गया था | इसी चर्चा के दौरान विश्व पर्यावरण दिवस का सुझाव भी दिया गया और इसके दो साल बाद 05 जून 1974 से इसे मनाना भी शुरू कर दिया गया | साल 1987 में इसके केंद्र को बदलते रहने का सुझाव सामने आया और उसके बाद से ही इसके आयोजन के लिए अलग-अलग देशों को चुना जाता है | इसमें हरेक साल 143 से अधिक देश हिस्सा लेते हैं और इसमें कई सरकारी, सामाजिक और व्यावसायिक लोग पर्यावरण की सुरक्षा, समस्या आदि विषय पर बात करते हैं |

कोरोना काल में ऐसे मनाएं World Environment Day:-

कोरोना वायरस और Lockdown के कारण इस बार का विश्व पर्यावरण दिवस बिल्कुल अलग रहने वाला है | इस बार लोग अपने घरों में ही रहकर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लेंगे | वैसे घर में रहकर भी पर्यावरण दिवस मनाया जा सकता है | जैसे यदि आप पर्यावरण को बचाना चाहते हैं तो अपने घर में पेड़ पौधे लगाएं | रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजें ऐसी इस्तेमाल करें जो रीसायकल हो सकें |

पॉलिथीन का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें | उसकी जगह कपड़े की थैली का इस्तेमाल करें | बिजली का उपयोग कम से कम करें | फ्रिज और AC जैसे पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले साधनों का इस्तेमाल कम से कम करें | कचरा खुले में न फेंके पानी बचाएं | इधर-उधर ना थूकें | अपने साथ-साथ दूसरों की भी सेहत का ख्याल रखें | पशु पक्षियों का ख्याल रखें | इन्हीं बहुत छोटी बातों का पालन करेंगे तो पर्यावरण स्वस्थ रहेगा और हमारी आने वाली पीढ़ी भी स्वस्थ रहेंगी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here