World Asthma Day 2022: आज दुनियाभर में मनाया जा रहा विश्व अस्थमा दिवस, यहां जाने इसका इतिहास

0
421
World Asthma Day 2022
World Asthma Day 2022

World Asthma Day 2022:

आज दुनियाभर में विश्व अस्थामा दिवस मनाया जा रहा है | हर साल मई माह के पहले मंगलवार को विश्व अस्थमा दिवस के रूप में मनाया जाता है | इस साल इसे आज यानी 3 मई को मनाया जा रहा है |

लोगों तक अस्थमा से जुड़ी सही जानकारी पहुंचाने और उन्हें इस बीमारी के प्रति जागरूक करने के लिए पूरी दुनिया में इस दिन को मनाया जाता है | अस्थमा एक ऐसी बीमारी है जो कि फेफड़ों पर अटैक करके सांस को प्रभावित करती है | ऐसे में अस्थमा के मरीजों की सहायता करना भी इस दिन का मकसद है |

अस्थमा या ब्रोन्कियल अस्थमा वायुमार्ग में होने वाली सूजन की बीमारी है, जिसकी वजह से वायुमार्ग में सूजन आ जाती है और वे सिकुड़ भी जाते हैं | इसकी वजह से लगातार खांसी आना, सीने में जकड़न, सांस लेने में दिक्कत और घरघराहट जैसे लक्षण परेशान करने लगते हैं |

अस्थमा कई तरह के होते हैं, इसलिए इन्हें ट्रिगर करने की वजह भी अलग-अलग हो सकती हैं | आम तरह के अस्थमा में, एलर्जिक अस्थमा, कफ-वेरिएंट अस्थमा, नॉन-एलर्जिक अस्थमा, नॉकचर्नल अस्थमा और ऑक्यूपेशनल अस्थमा |

साल 1993 से हुई शुरुआत:-

विश्व अस्थमा दिवस की शुरुआत 1993 में ग्लोबल इनिशिएटिव फॉर अस्थमा द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के सहयोग से की गई थी | साल 1998 में इस दिन का आयोजन 35 से ज्यादा देशों में किया गया था |

WHO द्वारा इस दिन को महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य दिवसों में से एक माना जाता है | WHO के अनुसार, यह अनुमान लगाया गया था कि वैश्विक स्तर पर 339 मिलियन से अधिक लोगों को अस्थमा था और 2016 में वैश्विक स्तर पर अस्थमा के कारण 417,918 मौतें हुई थीं |

इस साल रखी गई है ये थीम:-

इस साल अस्थमा दिवस की थीम Closing Gaps in Asthma Care यानी अस्थमा देखभाल में अंतराल बंद करना रखी गई है | अस्थामा को लेकर लोगों में काफी गैप है | कई लोगों को अब तक इसकी जानकारी नहीं है | इसी वजह से इसकी थीम ये रखी गई है |

पिछले साल इसका विषय रखा गया था, ‘अस्थमा की भ्रांतियों को उजागर करना’ | कई लोगों के बीच अस्थमा से जुड़ी गलत बातें फैली हुई हैं, बस इन्हीं लोगों तक सच को पहुंचाना ये विषय रखा गया था |

अस्थामा के लक्षण:-

  • सांस फूलना 
  • सांस लेने में तक़लीफ़ होना 
  • सांस का उखड़ जाना 
  • अत्यधिक खांसी आना
  • अत्यधिक थकान महसूस करना
  • कोहरे या धुएं से एलर्जी होना

अस्थमा के आम कारण:-

  • धुएं के कारण
  • कोहरे के संपर्क से
  • तेज तेज चलने के कारण
  • धूल व मिट्टी इत्यादि के कारण
  • मौसम बदलने के दौरान
  • श्वसन नलिकाओं में इंफेक्शन के कारण |
  • मौसम में बदलाव
  • एसी वाले कमरे से अचानक धूप में चले जाना
  • ठंडा पानी, सीने में जलन
  • धूल, पेड़ या फिर घास के पोलन से संपर्क में आना
  • पर्फ्यूम और दूसरी तरह की तेज़ महक के संपर्क में आना
  • किसी तरह के धुएं या फिर धूल के संपर्क में आना
  • एस्प्रिन, NSAIDS, आइबूप्रोफेन, डिक्लोफेनेक, ब्लड प्रेशर की दवा जैसी दवाइयों के संपर्क में आना |
  • तनाव
  • उपचार का पालन न करना
  • शराब, सिगरेट या फिर ड्रग्ज़ का सेवन करना
  • रोजगार या आय की समस्याएं
  • कोरोना वायरस या फ्लू जैसे वायरल संक्रमण
  • जिन लोगों को व्यायाम की वजह से अस्थमा होता है, ऐसे लोगों में व्यायाम के दौरान लक्षण बढ़ जाते हैं |
  • पुराने फर्नीचर, दीवारों में मोल्ड, घर में नमी, तिलचट्टे और कई अन्य तरह के ट्रिगर्स हो सकते हैं |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here