Ola क्या है? जानें Ola Cab Book करने का तरीका |

0
2064
Ola क्या है

Ola क्या है:-

Ola क्या है:- आपने अक्सर सड़क पर आते-जाते ऐसी कई गाड़ियों या Cars को देखा होगा जिन पर Ola Cabs लिखा होता हैं | आपके मन मे कई बार यह सवाल भी उठता होगा कि आखिर यह है Ola क्या |

Ola app सवारी करने का सबसे सुरक्षित और सबसे आसान तरीका है, जिसमें कई ट्रैवल विकल्प और अच्छी तरह से संरक्षित सवारी हैं | आज Ola Cabs भारत के 100 से ज्यादा शहरों में 450,000 से ज्यादा गाड़ियों के साथ अपनी सेवाएं दे रही हैं और तेजी से बढ़ती हुई भारतीय कम्पनियों में अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं | Ola Cabs एक मोबाइल एप्लीकेशन आधारित टैक्सी सर्विस हैं जो आपको घर बैठे टैक्सी बुक करने की सुविधा प्रदान करती हैं |

शहरों में यात्रियों के आने-जाने के लिए बहुत से साधन होते हैं उदाहरण के लिए जैसे, सिटीबस, ऑटो, टैक्सी आदि | इन सभी साधनों का उपयोग यात्री दिन-प्रतिदिन शहर में एक स्थान से दूसरे स्थान पर आने-जाने के लिए करते हैं, और किराये के रूप में सिटीबस या टैक्सी वालों को पैसे देते हैं | ठीक उसी तरह Ola किराये की गाड़ी या टैक्सी सेवा है | जिनका उपयोग हम एक स्थान से दुसरे स्थान पर आने-जाने के लिए करते हैं और बदले में हम उन्हें किराया देते हैं |

भारत में Ola Cabs की शुरुआत 3 दिसम्बर 2010 को मुंबई से हुई थी और आपको ये जानकर बहुत गर्व होगा कि यह एक भारतीय कम्पनी हैं और इसकी शुरुआत एक 25 साल के नौजवान भाविश अग्रवाल ने की थीं | Ola App पर उपलब्ध कुछ लोकप्रिय यात्रा विकल्प हैं: Auto, Micro, Mini, Prime, Bike, Outstation, Rentals आदि

Ola क्या है

Ola App Download कैसे करें:-

अगर आप Ola Cab Book करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपने मोबाइल फ़ोन में Ola App Download करना होगा, जो कि Android, iOS और Windows तीनों मोबाइल प्लेटफॉर्म्स के लिए आसानी से उपलब्ध हैं | आपको अपने मोबाइल प्लेटफार्म के अनुसार उसके App Store में जाना हैं और Search Bar में Ola Cabs type करना हैं , जब आप एंटर करेंगें तब उसके बाद आपको Ola, Safe and affordable rides की एप्लीकेशन दिखाई देगी | उस Ola Cabs की एप्लीकेशन को अपने मोबाइल में install कर ले, क्योंकि आप इस एप्लीकेशन के बिना अपनी यात्रा शुरू नहीं कर पायेंगें |

Ola, Safe and affordable rides Click Here

इसके बाद अपने फोन में Ola App को open करें | अकाउंट बनाने के लिए Sign Up पर क्लिक करें | अब एक फॉर्म खुलेगा उसमे अपनी जानकारी बिल्कुल सही भरे |

  • अपनी E-Mail ID लिखें।
  • अपना पासवर्ड लिखें।
  • अपना पासवर्ड दोबारा लिखें।
  • अपना पूरा नाम लिखें।
  • अपना मोबाइल नंबर लिखें।
  • अपना Referral Code लिखें।
  • अब आप Sign Up पर क्लिक करें।

फॉर्म में आपने जो मोबाइल नंबर लिखा था उसपर एक SMS आएगा जिसमें Verification Code लिखा होगा | अगर आपके मोबाइल पर Sms नहीं आता हैं तो Call Me पर क्लिक करें | अब आपको एक कॉल आएगा जिसमें आपको Verification Code बताया जायेगा, उसे ध्यान से सुनें | अब उस Code को एप्लीकेशन में लिखें, और Next पर क्लिक करें | अब आपका Ola अकाउंट बन गया हैं |

Ola Cab कैसे Book करें:-

  • सबसे पहले, आपको अपने मोबाइल फोन पर एक Ola App इंस्टॉल करना होगा |
  • उसके बाद, एक फोन नंबर या ईमेल का उपयोग करके एक खाता बनाएं |
  • एक बार जब आपने अपना खाता सफलतापूर्वक बना लिया इसके पश्चात एक स्क्रीन दिखाई देती है, जो Google Map पर आपके real-time location का पता लगाएगी | इससे भ्रमित न हों |
  • Ride शुरू करने के लिए अपना Pickup Location दर्ज करें (आपको पूरा पता बताने की आवश्यकता है जैसे: इंद्रा गांधी हवाई अड्डा, दिल्ली रेलवे स्टेशन, या फिर आप अपने मोबाइल में location access विकल्प को enable कर सकते हैं) |
  • उसके बाद, Drop Location में उस स्थान का नाम लिखें जहाँ आप जाना चाहते हैं |
  • आपको अपनी सुविधा के अनुसार, आपके पास उपलब्ध गाड़ियों में से किसी एक cab का चयन करना होगा | उदाहरण के लिए:– Mini, Micro, Prime, Share आदि |

Note: अगर आप Share गाड़ी चुनते हैं तब आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा |

  • आपको ये बताना होगा कि आप अकेले यात्रा करने वाले हैं, या फिर आप कितने लोग (Person) एक-साथ यात्रा करने वाले हैं |
  • अगर आप Ola Share गाड़ी से अकेले यात्रा करते हैं तब आप अपने किराये में 50% तक की बचत कर सकते हैं |
  • आपको यात्रा शुरू करने से पहले किराया देना होगा |
  • अगर कोई और व्यक्ति Ola Share Book करता है और उसी रास्ते पर कहीं जाना चाहता है जिस रास्ते से आप जाने वाले हैं तो आपकी गाड़ी में सीट खाली होने पर उस व्यक्ति को भी आपकी गाड़ी में बैठाया जायेगा |
  • इसमें तय की हुई दूरी के अनुसार गाड़ी में बैठे हर व्यक्ति का किराया लगेगा |
  • गाड़ी चुनने के बाद अगर आप उसी वक़्त Ola Cabs से यात्रा करना चाहते हैं तो Ride Now पर क्लिक करें, और अगर आप कुछ समय बाद अपनी यात्रा शुरू करना चाहते हैं तो Ride Later पर क्लिक करने के बाद अपनी जरूरत के अनुसार टाइम सेट करें |
  • अपनी सवारी बुक करने के लिए ‘Confirm Booking‘ पर क्लिक करें |
  • Booking Confirm होने पर स्क्रीन पर नीचे की तरफ Book हुई गाड़ी का नंबर, ड्राइवर का नाम, चार अंकों का OTP नंबर और Call Driver का विकल्प दिखाई देगा |
  • यदि आपके द्वारा Book की गयी गाड़ी आपके पास आने में ज्यादा समय ले रही है तो आप ड्राइवर को फ़ोन करके उससे बात भी कर सकते हैं |
  • ध्यान रहे, OTP नंबर ड्राइवर को बताना जरुरी है, इसके बिना आप यात्रा शुरू नहीं कर पायेंगें |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here