Vir Das: जानें कौन है, जिसने अमेरिका में जाकर भारत को किया बदनाम

0
928
Vir Das Biography in Hindi
Vir Das Biography in Hindi

Vir Das Biography in Hindi

मैं उस भारत से आता हूं, जहां दिन में औरतों की पूजा होती हैं और रात में गैंगरेप” | ये बयान कॉमेडियन वीर दास (Vir Das) का है | फेमस स्टैंडअप कॉमेडियन वीर दास अपनी एक कविता ‘टू इंडियाज‘ को लेकर विवादों से घिर गए हैं | वीर दास ने अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में स्टैंडअप कॉमेडी के दौरान ‘टू इंडियाज’ नाम की एक कविता पढ़ी | वो भी वॉशिंगटन डीसी (Washington DC) में | जहां जॉन एफ कैनेडी सेंटर द परफॉर्मिंग आर्ट्स में उन्होंने परफॉर्म किया, जिसका 6 मिनट का वीडियो भी बनाया गया है | वीडियो में अमेरिकी के लोगों के सामने भारत को लेकर ऐसा बयान दिया गया | वीर का सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर विरोध हो रहा है | मुंबई में FIR भी दर्ज हो गई है | हालांकि जब विवाद बढ़ा तो उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर माफी मांगी है |

यह पहली बार नहीं है, जब अपने बयान के चलते वीर दास विवादों में हैं | इससे पहले भी कई बार वो विवादों में घिर चुके हैं | रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली में अपने एक स्टैंडअप शो के दौरान वीर दास को डॉ. अब्दुल कलाम के बारे में टिप्पणी करने पर बीच शो में ही रोक दिया गया था | ऑडियंस मेंबर ने पुलिस में उनकी शिकायत दर्ज कराई थी |

कौन है वीर दास:- Vir Das Biography in Hindi

Vir Das Biography in Hindi

वीर दास का जन्म 31 मई 1979 को देहरादून में हुआ | पालन-पोषण नाइजीरिया में हुआ | उन्होंने नाइजीरिया के लागोस में भारतीय भाषा स्कूल के साथ-साथ द लॉरेंस स्कूल में पढ़ाई की | उन्होंने नॉक्स कॉलेज से ग्रेजुएशन किया | उन्होंने अक्टूबर 2014 में अपनी गर्लफ्रेंड शिवानी माथुर से शादी की | अगर इनके करियर की बात करें तो 35 नाटकों, 100 से अधिक स्टैंडअप कॉमेडी शो, 18 फिल्मों, 8 टीवी शो और 6 कॉमेडी स्पेशल में काम किया है | उन्होंने फेमिना और तहलका जैसी मैग्जीन में आर्टिकल भी लिखे हैं |

42 साल के वीर दास ने साल 2014 में शिवानी माथुर से शादी की | ये शादी श्रीलंका में हुई थी | वीर दास नेटफ्लिक्स के कॉमेडी स्पेशल, एब्रॉड अंडरस्टैंडिंग को साइन करके वाले पहले भारतीय भी हैं |

वीर दास के स्टैंडअप कॉमेडी शोज को दुनिया भर में खासी लोकप्रियता मिली है। वो कॉमेडियन होने के साथ-साथ एक्टर भी हैं | उन्होंने ‘Go Goa Gone’, ‘बदमाश कंपनी’, कंगना रणौत के साथ Revolver Rani, Delhi Belly जैसी फिल्में की हैं |

वीर दास का विवादों से है पुराना नाता:-

ऐसा पहली बार नहीं है कि वीर दास पर FIR हुई | इसके पहले भी वो अपनी जोक्स और शो को लेकर ये समस्या झेल चुके हैं | इसके पहले भी कई ऐसे मामलों में उनपर एफआईआर दर्ज हुई थी | नजर डालते हैं इनके 4 विवादित मामलों पर:

  • वीर दास के शो हंसमुख को लेकर उनको 10 लीगल नोटिस का सामना करना पड़ा था | ये शो नेटफिलिक्स पर आया था जिसमें वकीलों को आहत करने की खबर सामने आई थी |
  • मस्तीजादे को लेकर भी दास और सनी लिओनी पर FIR दर्ज हुआ था |
  • 2015 में दर्जन भर पुलिस ने दास को एक शो करने से रोक दिया था | वीर एक एक्ट करने वाले थे जो कि देश के पूर्व राष्ट्रपति कलाम पर आधारित था |
  • ट्रांस जेंडर कम्युनिटी पर जोक्स करने के लिए भी वीर दास पर कार्रवाई हो चुकी है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here