उत्तराखंड राशन कार्ड सूची 2021 में अपना नाम कैसे देखें?

1
2452
उत्तराखंड राशन कार्ड सूची 2021
Uttarakhand ration card list 2021

उत्तराखंड राशन कार्ड सूची 2021:-

उत्तराखंड राशन कार्ड सूची 2021 में अपना नाम चेक करने के लिए या राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए उत्तराखंड सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.uk.gov.in/ पर जाना है और नीचे दिए गए कुछ स्टेप्स पालन करना है |

प्रदेश की सरकार ने राज्य में राशन कार्ड को चार सामजिक वर्गों APL (Above Poverty Line – पीला राशन कार्ड), BPL (Below Poverty Line – सफेद राशन कार्ड) और AAY (Antyodaya – गुलाबी राशन कार्ड), Annapurna Yojana (हरा कार्ड) के आधार पर वर्गीकृत किया हुआ है | आप राज्य सरकार के खाद्य आपूर्ति विभाग की वेबसाइट पर चारों श्रेणी की राशन कार्ड सूची देख सकते हैं |

देश के सभी राज्यों में राशन कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो सरकारी व गैर सरकारी कामों के लिए उपयोग में आता है | अमीर हो या गरीब हर किसी के पास राशन कार्ड होना चाहिए | देश के हर राज्य में राशन कार्ड बनाया जाता है जिसकी मदद से सरकार अपने प्रदेश के नागरिकों को बाजार के मूल्य से सस्ती दर पर राशन जैसे की तेल, चावल, गेहूं, शक्कर, दाल आदि उपलब्ध कराती है |

आप भी Uttarakhand New Ration Card List 2021 में अपना नाम चेक करके अथवा राशन कार्ड डाउनलोड करके उत्तराखंड सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं | राशन कार्ड का मुख्य लाभ प्रदेश के ऐसे गरीब और असहाय नागरिकों को मिलता है जो अपने परिवार का पालन पोषण करने में पूरी तरह से समर्थ नहीं हैं अथवा जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है |

उत्तराखंड राशन कार्ड सूची 2021 में ऑनलाइन नाम चेक करें:-

राज्य के नागरिकों को अपना नाम उत्तराखंड NFSA राशन कार्ड ग्राम पंचायत list में देखने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं है इसके लिए बस आपको घर बैठे अपना मोबाइल या कंप्यूटर ऑन करना है और नीचे दिये गए इन steps को follow करना है:-

  • आवेदकों को पहले खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, उत्तराखंड के आधिकारिक पोर्टल https://fcs.uk.gov.in/ पर जाना होगा |
fcs.uk.gov.in Official Website
  • होम पेज पर आपको बाईं ओर “Ration Card Details” पर क्लिक करना है | Direct Link जिसके बाद एक नया टैब खुलेगा जहां पर आपसे ‘CAPTCHA’ भरने के लिए कहा जाएगा |
UK Ration Card Details Link Click
  • जैसे ही आप ‘CAPTCHA’ भर कर ‘Verify’ करोगे एक नया पेज खुलेगा |
UK RCMS Show Reports Online
  • यहाँ पर आपको District, DFSO, Scheme, Date, Report Name भर कर ‘View Report’ के बटन पर क्लिक करना है |
  • जिसके बाद उत्तराखंड नफ़्स राशन कार्ड सूची DFSO Wise खुल जाएगी |
  • यहाँ पर आपको DFSO के नीचे दिये ऑप्शन पर क्लिक करना है। जिसके बाद UK TFSO Wise Ration Card List 2021 खुलेगी।
  • जिसके बाद आपको TFSO के नीचे दिये ऑप्शन पर क्लिक करना है |
  • अब आप अपने नाम को उत्तराखंड राशन कार्ड ग्राम पंचायत सूची 2021 में देख कर उसके नंबर पर क्लिक कर सकते हैं उसके बाद आपको अपने राशन कार्ड से संबंधित पूरी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी |
  • इसमें आपको Ration Card No., Status, Area Type, Family Head, Member S.No, Member Name, Member, Head of family name (HoFN), Member ID, Member’s Age, UID No., Mobile No., Relation with HoF, Mother Name, Father Name, Gender आदि की जानकारी दिख जाएगी |

उत्तराखंड राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन स्थिति:-

  • पहले https://164.100.129.176/RCMSUK/indexv.aspx पर जाना है।
  • यहाँ पर आपको “Ration card” पर स्क्रोल करके “Know Your Ration Card” पर क्लिक करना है।
उत्तराखंड राशन कार्ड सूची 2021
  • जिसके बाद एक नया टैब खुलेगा जहां पर आपसे ‘CAPTCHA’ भरने के लिए कहा जाएगा, जैसे ही आप ‘CAPTCHA’ भर कर ‘Verify’ करोगे एक नया पेज खुलेगा | Direct Link
RCMS UK Rashan Card Online Status
  • यहाँ पर आपको अपना SRC नंबर भरना है और ‘View Report’ के बटन पर क्लिक करना है जिसके बाद आपके राशन कार्ड से संबंधित जानकारी या पूरी डीटेल आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी |
Uttarakhand Rashan Card Online Name Check & Status
उत्तराखंड राशन कार्ड सूची 2021
  • जिसके बाद आप यह देख सकते हैं की आपका राशन कार्ड किस श्रेणी में आता है और इस पर आपको क्या-क्या मिलेगा इसकी जानकारी मिल जाएगी |

उत्तराखंड राशन कार्ड के प्रकार:-

  • APL Ration Card (पीला कार्ड) – APL राशन कार्ड राज्य के उन परिवारों के जारी किये गए है जिनका नाम गरीबी रेखा की श्रेणी में नहीं आता है और परिवार की कुल वार्षिक आय 1 लाख रूपये से कम है | APL राशन कार्ड धारक परिवार को सरकार द्वारा हर महीने 15 किलो राशन सस्ती दरों पर मुहैया किया जाता है।
  • BPL Ration Card (सफेद कार्ड) – BPL श्रेणी के अंतर्गत वो परिवार आते है जिनका नाम BPL सूची 2011 में आता है इनमें परिवारों की वार्षिक आय 10,000 रूपये से कम होनी चाहिए | BPL राशन कार्ड परिवारों को सरकार की तरफ से हर महीने 25 किलो राशन सस्ती दरों पर प्रदान किया जाता है |
  • AAY Ration Card (गुलाबी कार्ड) – अंत्योदय राशन कार्ड राज्य के उन परिवारों के लिए जारी किया जाता है जो अत्यंत गरीबी में जीवन यापन कर रहे है | जिनकी कोई स्थिर आय नहीं होती है। अंत्योदय कार्ड धारक परिवारों को सरकार द्वारा हर माह 35 किलो राशन दिया जाता है|
  • Annapurna Yojana (हरा कार्ड) – यह कार्ड उन लोगों के लिए है जिनकी आयु 60 साल या इससे अधिक है और वे किसी भी तरह की पेंशन का लाभ नहीं ले रहे हैं |

उत्तराखंड राशन कार्ड आवेदन हेतु जरूरी दस्तावेज:-

  • हाल ही की पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • पुराना बिजली का बिल
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जाति प्रमाण-पत्र
  • आय प्रमाण-पत्र
  • बैंक पासबुक

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here