उत्तरप्रदेश सरकार की Money At Home Yojana 2020

0
755
उत्तरप्रदेश Money At Home Yojana

उत्तरप्रदेश Money At Home Yojana 2020:-

उत्तरप्रदेश Money At Home Yojan– भारत और कई देशों में लोग कोरोना वायरस से घबराए हुए हुए हैं, हल्की खांसी और छींक आने पर भी लोग परेशान हो जाते हैं कि कहीं उन्हें कोरोना वायरस ने तो नहीं घेर लिया | सरकार ने फिलहाल ऐहतियात के लिए अगले 21 दिनों के लिए भारत में लॉकडाउन की घोषणा कर दी है | यानी अब पूरे देश में कोई भी सड़क पर नहीं निकलेगा, सभी अपने घरों में रहेंगे |

कोरोना लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के मजदूर वर्ग किसी तरह की समस्या के शिकार न हों इसके लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा Money at Home Yojana 2020 शुरू की गई है | कोरोना लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यों के मनरेगा मजदूरों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है | इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 80 लाख मजदूरों को 1000-1000 रूपए उनके खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे |

देश में लोकडाउन की स्थिति में बड़ी बड़ी कंपनियों ने भी अपने वर्करो को घरों में रह कर काम करने की इजाजत दे दी है लेकिन मजदूर वर्ग ही ऐसा है जो घर बैठ कर काम नहीं कर सकता और न ही उनके पास इतना धन है कि वह अपने खर्चे आसानी से उठा ले | इसलिए ही Money at Home Yojana 2020 का ऐलान किया गया है |

उत्तरप्रदेश Money At Home Yojana 2020 का लाभ किन मजदूरों को मिलेगा:-

उत्तर प्रदेश द्वारा चलाई जा रही Money At Home Yojana के जरिए प्रदेश सरकार के 80 लाख मजदूरों को वित्तीय मदद दी जाएगी | इस योजना में उन मजदूरो को लाभ दिया जाएगा जो श्रम विभाग, नगर विकास और ग्राम सभाओं में पंजीकृत हैं | इसमें श्रम विभाग के 20 लाख मजदूरों को मदद दी जाएगी, वहीँ नगर विकास के 16 लाख सफाई कर्मचारियों को मदद मिलेगी | साथ ही इसमे 58000 ग्राम सभाओं के 20-20 मजदूरो को भी 1000 रूपए उनके खाते में दिए जाएंगे |

उत्तरप्रदेश Money At Home Yojan 2020 के लिए आवश्यक दस्तावेज:-

  • अगर आप उत्तर प्रदेश के ही निवासी हैं तभी आपको इस योजना का कोई लाभ मिलेगा |
  • अगर आपके पास श्रम विभाग, नगर विकास या ग्राम सभाओं में से किसी का भी कोई पंजीकृत सर्टिफिकेट या दस्तावेज है तभी आपको भी इस योजना का लाभ मिलेगा |
  • इसके अलावा Money At Home Yojana का लाभ किसी अन्य वर्ग के लोगों को नहीं दिया जा सकता है | इसका लाभ केवल मजदूर ही उठा सकते हैं |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here