उत्तर प्रदेश मानव सम्पदा पोर्टल के माध्यम से छुट्टी के लिए आवेदन कैसे करें?

0
4122
उत्तर प्रदेश मानव सम्पदा पोर्टल
उत्तर प्रदेश मानव सम्पदा पोर्टल

उत्तर प्रदेश मानव सम्पदा पोर्टल:-

मानव सम्पदा पोर्टल (Manav Sampada Portal) की शुरुआत उत्तर प्रदेश सरकार, राज्य मुख्यालय के द्वारा अपने सभी विभागों में  किया गया है | इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है | उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार ने MHRD की मदद से ऑनलाइन HRMS प्रबंधन प्रणाली शुरू की है | मानव सम्पदा पोर्टल की मदद से अब सभी सरकारी विभाग की सभी सेवा पुस्तिकाओं का प्रबंधन होगा |

मूल शिक्षा परिषद (बेसिक शिक्षा विभाग) की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, अब प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक, हेड मास्टर, शिक्षा मित्र और गैर-शिक्षण कर्मचारी को अपनी छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा | उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार अब सभी सरकारी कर्मचारियों को विभिन्न प्रकार के अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन करना आवश्यक है | रज्य के जो इच्छुक लाभार्थी छुट्टी लेने के लिए  ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो वह Manav Sampada Portal पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है | इस ऑनलाइन पोर्टल पर सभी कर्मचारियों के अवकाश प्रबंधन से लेकर सर्विस बुक के रख-रखाव सहित कई सुविधाएं ऑनलाइन हो जाएंगी |

उत्तर प्रदेश मानव सम्पदा पोर्टल के लाभ:-

  • Manav Sampada Portal पर सभी विभागों को अपने यहां के कर्मियों व अफसरों का विवरण दर्ज किया जाएगा | इससे कर्मियों के रिकॉर्ड रखने में आसानी होगी |
  • राज्य के जो शिक्षक ,कर्मचारी छुट्टी के लेना चाहते है तो वह इस ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |
  • इस पोर्टल पर सभी कर्मचारियों और शिक्षकों का पूरा विवरण दर्ज किया जाता है |
  • इस पोर्टल के द्वारा आपके विभाग और अपनी पर्सनल जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी |
  • मानव संपदा पोर्टल में अपने यहां के डॉक्टरों, कर्मचारियों व अधिकारियों का डाटा फीड कराया है | स्वास्थ्य विभाग को इस पोर्टल से काफी सुविधा हो रही है | इसी को देखते हुए सरकार ने यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में लागू कर दिया है |
  • इस पोर्टल पर सभी प्रकार की छुट्टियों  के लिए आवेदन ऑनलाइन स्वीकृत किए जाएंगे, और आप सभी प्रकार की छुट्टी ऑनलाइन बिना प्रेरणा एप ले सकते हैं |
  • इस सुविधा का लाभ उत्तर प्रदेश के सभी शिक्षक कर्मचारी उठा सकते है |

उत्तर प्रदेश मानव सम्पदा पोर्टल पर छुट्टी के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:-

प्रथम चरण:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को मानव सम्पदा की आधिकारिक वेबसाइट http://ehrms.upsdc.gov.in/ पर जाना होगा | आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Homepage खुल जायेगा |
  • इस Homepage पर आपको eHRMS Login का विकल्प दिखाई देगा | आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा | विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आएगा |
उत्तर प्रदेश मानव सम्पदा पोर्टल
  • इस फॉर्म में आपको Department Name, Directorate/ Head Quarter, User ID आदि का चयन करना होगा | इसके बाद अपना Password और Captcha code डालना होगा और फिर login बटन पर क्लिक करना होगा |
  • Login बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा | अब आपके सामनें एक फार्म खुलेगा, और यहाँ आपको एक OTP डालनी होगी, जो आपको Login करते समय पोर्टल की तरफ से आपके रजिस्टर्ड फ़ोन नंबर पर आई होगी |

द्वितीय चरण:-

  • वेबसाइट पर सफलतापूर्वक लॉग इन करने के बाद, आप “Online Leave” सेक्शन पर क्लिक करें और ड्रॉप-डाउन मेन्यू से “Apply” विकल्प पर क्लिक कर दे |
  • आगे आपको “Select Reporting Officer” विकल्प पर क्लिक कर देना है। इसके बाद आप ड्रॉप-डाउन मेन्यू में Add A Reporting Officer पर क्लिक करें |
  • आपके सामने एक ऑनलाइन फॉर्म खुल जाएगा, यहां आपको Select in Online Service विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • इसके बाद आप गंतव्य में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी का चयन करें। रिपोर्टिंग अधिकारी में संबंधित अधिकारी के नाम पर क्लिक करें और सहेजें |
  • अब आगे आप “Apply Leave” विकल्प पर क्लिक करके छुट्टी के तिथि का चयन करके आगे बढे |
  • Leave Days का विवरण स्वचालित रूप से गणना के माध्यम से आ जाएगा। इसके बाद आपको लीव का विवरण दर्ज करना होगा | आपके द्वारा छुट्टी के दौरान रहने के मामले में, पते का उल्लेख किया जाना चाहिए |
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें। इस तरह, आपका आवेदन ऑनलाइन जमा हो गया है, जिसकी जानकारी आपके मोबाइल पर मिल जाएगी |
  • इस प्रकार यह मानव सम्पदा पोर्टल पर छुट्टी के लिए आवेदन करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया की चरण-दर-चरण जानकारी है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here