UP Free Ration Scheme 2022: UP में फ्री राशन योजना को 3 महीने बढ़ाया गया

0
675
UP Free Ration Scheme 2022
UP Free Ration Scheme 2022

UP Free Ration Scheme 2022:

उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी मुफ्त राशन योजना 2022 (UP Free Ration Scheme 2022) को और 3 महीने के लिए बढ़ा दिया है | मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद अपनी पहली बड़ी घोषणा में, योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में मुफ्त राशन योजना को तीन महीने के लिए बढ़ाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में मुफ्त राशन योजना से 15 करोड़ लोगों को लाभ हुआ है |

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले बड़े फैसले में राज्य मंत्रिमंडल ने शनिवार (1 अप्रैल 2022) को मुफ्त राशन योजना को 3 महीने और बढ़ाने का फैसला किया | सीएम योगी ने ट्वीट किया “उत्तर प्रदेश में लोक कल्याण हेतु संचालित ‘निःशुल्क राशन वितरण’ को अगले तीन माह तक और बढ़ाने का निर्णय आपकी सरकार ने लिया है |”

सीएम योगी ने कहा, ‘कोरोना काल में देश के हर नागरिक के लिए एक संबल प्रदान करते हुए प्रधानमंत्री अन्न योजना आरम्भ की थी | इस योजना के तहत देश के 80 करोड़ नागरिक लाभ ले रहे थे |

अप्रैल 2020 से लेकर मार्च 2022 तक लगभग 15 महीनों तक इस योजना का लाभ सभी को देश के अंदर प्राप्त हुआ | उत्तर प्रदेश के अंदर 15 करोड़ लोग इसका लाभ लेते थे | उत्तर प्रदेश सरकार ने अंत्योदय तथा गृहस्थ लाभार्थी जिनकी संख्या 15 करोड़ है, के लिए योजना अपनी तरफ से शुरू की थी अप्रैल 2020 में तीन महीनों के लिए उस समय लागू किया और बाद में उसे बढ़ाकर पहले तीन माह फिर अगले चार महीने के लिए राज्य सरकार ने बढ़ाई थी |’

क्या है फ्री राशन व्यवस्था:- UP Free Ration Scheme

सीएम योगी ने बताया, ‘पहले यह योजना मार्च 2022 तक ही थी इसलिए इस योजना को जिसके तहत यूपी के 15 करोड़ जनता को, अंत्योदय परिवार को 35 किलो खाद्यान्न, पात्र गृहस्थी के परिवारों को प्रति व्यक्ति 5 किलो खाद्यान्न प्राप्त होता है |

राज्य शासन ने इसके साथ ही प्रत्येक परिवार को 1 किलो दाल, 1 किलो रिफाइंड तेल, 1 किलो आयोडाइज्ड नमक भी उपलब्ध कराया था | इसके साथ अंत्योदय परिवारों को एक किलो चीनी भी राज्य शासन ने अपने स्तर पर प्रदान की थी |

यह योजना मार्च 2022 तक ही थी, आज मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया है कि इस योजना को अगले तीन महीने तक फिर चलाएंगे | यह फैसला 15 करोड़ की जनता को समर्पित है | सरकार पहले भी जनता के साथ खड़ी रही. कोरोना जैसी महामारी के समय भी पूरी मदद की |’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के रिजल्ट (UP Election Result) में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janata Party) ने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया है | लगातार दूसरी बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लौटी है |

इस बड़ी जीत के सूत्रधार गरीब वर्ग के वे लोग रहे हैं, जिन्हें सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिला है। इसमें कोरोना काल और उसके बाद योगी सरकार की ओर से चलाए गए डबल डोज राशन स्कीम (Free Ration Scheme) ने बड़ी भूमिका निभाई है |

परंपरागत तरीके से बहुजन समाज पार्टी (BSP) के वोटर इन योजनाओं के जरिए भाजपा की तरफ आते दिख रहे हैं | ऐसे में पार्टी की ओर से योजनाओं के लाभ को अब आगे बढ़ाने और इस बड़े वोट बैंक पर पूरी तरह से काबिज होने की रणनीति तैयार की जा रही है |

योगी सरकार के पहले कैबिनेट में हुआ फैसला :-

उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ लोगों के लिए मुफ्त राशन योजना को अभी तीन महीने तक के लिए बढ़ा दिया गया है जिसे वर्ष 2024 तक और बढ़ाए जाने की तैयारी की जा रही है | सूत्रों के हवाले से आ रही रिपोर्ट के अनुसार, यूपी सरकार इस दिशा में योजना तैयार करती दिख रही है |

लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है | वर्ष 2024 में भाजपा एक बार फिर उत्तर प्रदेश के रण को शानदार तरीके से अपने नाम करके दिल्ली की राह आसान बनाने की योजना पर आगे बढ़ती दिख रही है |

हाल ही में संपन्न राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत का एक प्रमुख कारण मुफ्त राशन का वितरण माना जा रहा है | ऐसे में उत्तर प्रदेश राज्य में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 15 करोड़ लोगों के लिए मुफ्त राशन योजना को 2024 तक बढ़ाया जा सकता है |

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी सरकार के शपथ ग्रहण के बाद हुई पहली कैबिनेट बैठक में ही वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की तस्वीर साफ होनी शुरू हो गयी है | मुफ्त राशन वितरण योजना की अवधि को आगे बढ़ाने पर भी इस कैबिनेट में फैसला लिया गया है |

योगी सरकार राज्य में पात्र परिवारों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराने की योजना का विस्तार कर रही है | इसके लिए खाद्य एवं रसद विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था जिसे अब लागू करने की अनुमति मिल गयी है | इस समय इस योजना के 15 करोड़ लाभार्थी हैं | इस संख्या को और बढ़ाया जाएगा |

आवश्यक दस्तावेज़:-

  • आधार कार्ड
  • पहचान प्रमाण
  • प्रवासी श्रमिक का प्रमाण पत्र

योजना के तहत कोई निश्चित पंजीकरण प्रक्रिया नहीं है | आप योजना का लाभ तभी उठा पाएंगे जब आपके पास इस बात का सही प्रमाण होगा कि आप यूपी राज्य के गरीब लोग हैं | आपको अपने नजदीकी पीडीएस कार्यालय से राशन मिल जाएगा |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here