उत्तर प्रदेश धान खरीद हेतु किसान पंजीकरण विपणन वर्ष: 2021-22

0
1119
उत्तर प्रदेश धान खरीदी 2021
उत्तर प्रदेश धान खरीदी 2021 Apply Online

उत्तर प्रदेश धान खरीदी 2021, किसान पंजीकरण हेतु महत्वपूर्ण जानकारी :-

  1. किसान पंजीकरण हेतु आवेदन करने के लिये उपरोक्त स्टेप 1. से स्टेप 5. तक पालन करना अनिवार्य है।
  2. कृपया ऑनलाईन किसान पंजीकरण करने से पूर्व “स्टेप 1. पंजीकरण प्रारूप” डाउनलोड करके प्रिंट कर लें एवं प्रिंट किये गये प्रारूप की जाँच करके आवश्यक सूचनायें भर लें।
  3. ऑनलाईन टोकन प्राप्त करने सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी स्टेप 6 में दी गयी है।
  4. किसान पंजीकरण में फसल (धान) हेतु उपयोग की जाने वाली सभी भूमियों का विवरण देना अनिवार्य है। इसके साथ गन्ना एवं अन्य फसल के रकबे को भी दर्ज करना होगा।
  5. भूमि विवरण के साथ खतौनी/खाता संख्या, प्लाट/खसरा संख्या, भूमि का रकबा (हेक्टेयर में) एवं फसल (धान/गन्ना/अन्य) का रकबा (हेक्टेयर में) भरना अनिवार्य है।
  6. आधार कार्ड व राजस्व अभिलेखों का सही विवरण दर्ज करें।
  7. नये किसान हेतु इसी पेज पर “नये किसान पंजीकरण हेतु यहाँ क्लिक करें” पर क्लिक कर ऑनलाईन आवेदन दर्ज कर लें।
  8. पंजीकरण प्रपत्र के बिन्दु 02 में दी गयी सूची से अपने उस निकट सम्बन्धी (माता/पिता, पति/पत्नी. पुत्र/पुत्री, दमाद/पुत्रवधु, सगा भाई/सगी बहन) का विवरण दें, जो आपकी अनुपस्थिति में आधार प्रमाणीकरण कर क्रय केन्द्र पर धान विक्रय कर सकें। बिन्दु 02 अनिवार्य है।
  9. ऑनलाईन आवेदन दर्ज होने पर “पंजीकरण संख्या“ नोट कर लें एवं “स्टेप 3. पंजीकरण ड्राफ्ट“ से ड्राफ्ट आवेदन पत्र प्रिंट कर लें।
  10. पंजीकरण ड्राफ्ट में दर्ज सभी बिन्दुओं का पुनः निरीक्षण कर लें। पंजीकरण संख्या / आधार संख्या देकर पंजीकरण ड्राफ्ट पुनः प्रिंट किया जा सकता है।
  11. आवेदन में दर्ज सभी बिन्दुओं का निरीक्षण करने के पश्चात् यदि किसी संशोधन की आवश्यकता है तो “स्टेप 2. पंजीकरण संशोधन“ से पंजीकरण संख्या / आधार संख्या देकर आवेदन में संशोधन किया जा सकता है।
  12. यदि आवेदन का निरीक्षण करने के बाद कोई त्रुटि नहीं पाई जाती है तो “स्टेप 4. पंजीकरण लॉक“ के विकल्प से पंजीकरण संख्या / आधार संख्या डालकर आवेदन लॉक कर दें। आवेदन लॉक करने के लिये भी आधार लिंक्ड मोबाइल नम्बर पर ओ0टी0पी0 प्राप्त होगा।
  13. आवेदन लॉक हो जाने के पश्चात् उसमें कोई संशोधन किसी भी स्तर से सम्भव नहीं होगा।
  14. आवेदन लॉक हो जाने के पश्चात् “स्टेप 5. पंजीकरण फाइनल प्रिंट“ के विकल्प से आवेदन का फाइनल प्रिंट ले कर सुरक्षित रख लें।
  15. जब तक आवेदन लॉक नहीं किया जाता है, किसान पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जायेगा।
  16. इस वर्ष आधार लिंक्ड मोबाइल नम्बर पर ओ0टी0पी0 OTP आधारित पंजीकरण की व्यवस्था की गयी है, जिसके लिये किसान बन्धु पंजीकरण के समय अपने आधार से लिंक्ड मोबाइल नम्बर ही अंकित करायें ताकि एस0एम0एस0 द्वारा प्रेषित ओ0टी0पी0 OTP को भरकर पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा किया जा सकें।
  17. आधार में पंजीकृत मोबाइल नम्बर जाँचने हेतु लिंक इस प्रकार है https://resident.uidai.gov.in/verify
  18. कृपया अपने आधार में पंजीकृत मोबाइल नम्बर को अवश्य जाँच लें क्योंकि किसान पंजीकरण करते समय मात्र 03 बार ही ओ0टी0पी0 24 घण्टे में आधार में पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर प्राप्त हो सकेगा।
  19. किसान पंजीकरण का शत प्रतिशत सत्यापन उपजिलाधिकारी / ए0डी0एम0 लॉगिन से किया जायेगा।
  20. किसान अपने खतौनी में दर्ज नाम का पंजीकरण में सही-सही दर्ज कराये, खतौनी में उल्लेखित (बाये तरफ) समस्त नामों में अपना नाम चुने जाने के विकल्प उन्हें ऑनलाईन ड्राप डाउन मे उपलब्ध रहेगा। नाम से भिन्नता की स्थिति में उपजिलाधिकारी द्वारा ऑनलाईन सत्यापन किया जायेगा।
  21. किसान अपना आधार संख्या, आधार कार्ड में अंकित अपना नाम, लिंग, तथा आधार से लिंक्ड मोबाइल नम्बर सही-सही अंकित करें। कृषक बन्धुओं को विभिन्न प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी यथा क्रय, भुगतान आदि आधार लिंक्ड मोबाइल नम्बर पर ही प्राप्त होगा।
  22. किसान अपना बैंक खाता सी0बी0एस0 युक्त बैंक शाखा में खाता खुलवाये तथा बैंक खाते को आधार से लिंक करवायें। धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का भुगतान आधार से लिंक बैंक खाते में ही किया जायेगा ।
  23. किसान बन्धु कृपया अपना खाता जाँचकर यह सुनिश्चित कर लें कि जितनी मात्रा का विक्रय किया जाना है उसके सापेक्ष धनराशि किसान के खाते में ऑनलाईन व्यवस्था द्वारा अन्तरित की जा सकती हो। उदाहरण स्वरूप पी0पी0एफ0 खाता, जनधन खाता आदि बैंक खातों में एक निश्चित धनराशि से ज्यादा का अन्तरण नहीं किया जा सकता है। जब तक भुगतान प्राप्त नहीं हो जाता है तब तक अपना बैंक खाता बन्द न करें।
  24. कृषक द्वारा बैंक खाता अपने आधार से लिंक न करने की दशा में भुगतान नहीं किया जा सकेगा अत: कृषक बंधुओं से अनुरोध है कि तत्परता से अपने बैंक खाते को आधार से लिंक कराएँ।
  25. धान विक्रय के समय पंजीयन प्रपत्र के साथ आधार कार्ड एवं आधार में पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं खतौनी के छायाप्रति साथ लाये।
  26. धान विक्रय के उपरान्त केन्द्र प्रभारी से पावती पत्र अवश्य प्राप्त कर लें।

धान खरीद हेतु किसान पंजीकरण कैसे करें- उत्तर प्रदेश धान खरीदी 2021

1. VISIT OFFICIAL PORTAL
धन खरीदी हेतु किसान पंजीकरण के लिए किसान उत्तर प्रदेश इ उपार्जन की आधिकारिक वेबसाइट https://eproc.up.gov.in/Uparjan/Home_Reg.aspx पर विजिट करें और मुख्या पृष्ठ में धान खरीद हेतु किसान पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें
उत्तर प्रदेश धान खरीदी 2021
2. दिशानिर्देशों को ध्यान से पढ़ें
दूसरे चरण में आपको पेज में किसान पंजीयन हेतु दिशा निर्देश दिए गए हैं उन्हें पंजीकरण से पूर्व ध्यान से पढ़ें और समझने के बाद पंजीकरण हेतु आगे बढ़ें उन्ही दिशा निर्देशों को हमने इस लेख में पहले ही स्पष्ट कर दिया है जैसा की आप पढ़ और देख सकते हैं
3. नवीन पंजीकरण
कृषक बंधुओं को नया पंजीकरण करने से पहले सभी महत्वपूणण दिशादनिेशों को पढ़ लेना आवश्यक है, कृषक को आधार पर अंकित अंग्रेजी नाम व आधार संख्या ही भरना होगा, कृषक को अपने भूमि का जिला ही चुनना होगा क्योंकि भूमि इस जिले की मान्य होगी। कृषक बंधुओं को आधार में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ही OTP प्राप्त होगी, OTP का सफल सत्यापन के उपरान्त ही पंजीकरण किया जा सकता है, जो की नीचे चित्र में दर्शाया गया है
उत्तर प्रदेश धान खरीदी 2021
5. AADHAR OTP VERIFICATION
आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP को यहाँ पर अंकित करें। ध्यान रहे OTP वेरिफिएक्शन केवल आधार से लिंक्ड मोबाइल पर ही होगा यदि आपका आधार मोबाइल नंबर लिंक नहीं है तो पास के आधार सेण्टर में जाकर आधार से मोबाइल नंबर जरूर लिंक कराएं अन्यथा आप ऑनलाइन पंजीयन नहीं कर पाएंगे
उत्तर प्रदेश धान खरीदी 2021
4. कृषक का व्यक्तिगत व् भूमि का विवरण
यहाँ पर किसानों को व्यक्तिगत व् भूमि का विवरण भरना होता है, सभी जानकारियों को ध्यान से और प्रमाणित जानकारी ही भरें अन्यथा आपका सत्यापन निरस्त हो सकता है
उत्तर प्रदेश धान खरीदी 2021
5. ड्राफ्ट प्रिंट
कृषक बन्धु कृपया ड्राफ्ट प्रिंट को भली-भांति जांच लें। यदि किस प्रविष्टि में संशोधन की आवश्यकता हो तो ” स्टेप 2. पंजीकरण संशोधन ” के विकल्प से प्रविष्टियों को सही कर लें। तत्पश्चात पूर्णतः संतुष्ट पर ” स्टेप 4. पंजीकरण लॉक ” के विकल्प से आवेदन को लॉक करके पंजीकरण प्रक्रिया को पूर्ण कर लें। बिना लॉक किये गए आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा। आवेदन लॉक करने के पश्चात किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकता।
उत्तर प्रदेश धान खरीदी 2021
6. पंजीकरण लॉक
स्टेप 4 के माध्यम से अब पंजीयन को लॉक किया जा सकता है लॉक करने के लिए फिर से OTP की आवश्यता होगी। पंजीयन लॉक होने के पश्चात किसी बी ही प्रकार का संसोधन नहीं किया जा सकता इसलिए आपको सलाह दी जाती है की लॉक करने पूर्व भली भांति पंजीयन में किये हुए प्रविष्टियों की जाँच कर लें
7. पंजीयन प्रिंट
पंजीयन लाक होने के उपरांत किसान बंधू फाइनल पंजीयन प्रिंट प्राप्त कर सकते हैं

किसान पंजीयन का यूजर मैनुअल देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

Frequently Asked Questions (FAQ):-

धान बिक्री के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?

धान बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग कि ऑफिसियल वेबसाइट पर आ जाना है और यहाँ पर आपको खरीद हेतु किसान पंजीकरण लिखा दिखेगा इस पर क्लिक कर आप ऑफिसियल वेबसाइट पर पहुँच जायेंगे, यही से आप धान बिक्री के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |

धान का रजिस्ट्रेशन कब से शुरू होगा?

धान खरीद किसान का रजिस्ट्रेशन पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं बुंदेलखंड में दिनांक 01/10/2021 से शुरू होगा तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिनांक 01/11/2021 से शुरू होंगे |

ऑनलाइन किसान पंजीकरण कैसे करें?

ऑनलाइन किसान धान पंजीकरण करने के लिए आप उत्तर प्रदेश खाद्य एवं रसद विभाग कि ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर कर सकते है |

धान खरीद किसान पंजीकरण में संशोधन (Correction) कैसे करे?

धान खरीद किसान पंजीकरण फॉर्म में संशोधन करने के लिए आपको खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश ई क्रय प्रणाली कि ऑफिसियल वेबसाइट पर आ जाना है यहाँ पर आपको स्टेप 4 पंजीकरण संशोधन बटन पर क्लिक कर संशोधन कर सकते है |

धान खरीद हेतु किसान पंजीकरण लास्ट डेट (Last Date)

धान खरीद किसान रजिस्ट्रेशन पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं बुंदेलखंड कि लास्ट डेट 31/01/2022 है तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में दिनांक 28/02/2022 लास्ट डेट है |

धान खरीद किसान पंजीकरण ऑनलाइन कैसे करे?

धान खरीद किसान पंजीकरण ऑनलाइन करने के लिए आपको खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश ई क्रय प्रणाली कि ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here