UP: बाल श्रमिक विद्या योजना 2022

0
797
मुख्यमंत्री बाल श्रमिक विद्या योजना
मुख्यमंत्री बाल श्रमिक विद्या योजना

मुख्यमंत्री बाल श्रमिक विद्या योजना :

मुख्यमंत्री बाल श्रमिक विद्या योजना की शुभारम्भ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा श्रमिक परिवार के बच्चो को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए की गयी है। 

इस योजना के अंतर्गत यूपी के अनाथ बच्चों तथा मजदूरों के बच्चो को शिक्षा प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।  इस योजना के तहत राज्य के बालको को 1000 रूपये प्रतिमाह और बालिकाओ को 1200 रूपये प्रतिमाह राज्य सरकार द्वारा  मुहैया कराये जायेगे।

इस योजना से श्रमिक परिवारों के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में आसानी रहेगी। श्रमिकों के बालकों को इस सहायता से आगे चल कर अच्छा जीवन जीने में आसानी होगी। मेरे प्रिय साथियो इस आर्टिकल में मै आपको मुख्यमंत्री बाल श्रमिक विद्या योजना के बारे में समस्त जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया ,पात्रता ,दस्तावेज़ आदि प्रदान करने जा रहे है अतः हमारे इस आर्टिकल को अंत तक पढ़े।

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल श्रमिक विद्या योजना

मुख्यमंत्री बाल श्रमिक विद्या योजना की शुभारम्भ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के द्वारा श्रमिक परिवार के बच्चो को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए की गयी है।  इस योजना के अंतर्गत यूपी के अनाथ बच्चों तथा मजदूरों के बच्चो को शिक्षा प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।  जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कि एक श्रमिक व्यक्ति की आय बहुत ज्यादा नहीं होती है।

कम आय होने की वजह से श्रमिक लोग भर पेट भोजन जुटाने के लिए भी कड़ी मेहनत करते हैं। फिर भी श्रमिक लोग भर पेट भोजन नहीं जुटा पाते हैं | ऐसे में बच्चों की शिक्षा के लिए भी उनके पास पैसे नहीं होतें। हमने बहुत बार देखा है की मजदूरों के बच्चे भी उनके साथ ही मजदूरी में लग जाते हैं। ऐसे में उनका कभी उत्थान नहीं हो सकता। परन्तु अब इस समस्या से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बाल श्रमिक विद्या योजना 2022 का गठन किया गया है।

मुख्यतः इस योजना की मदद से उत्तर प्रदेश सरकार मजदूरों के बच्चें व अनाथ बच्चों को शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए 1000 रूपये से 1200 रूपये तक की आर्थिक सहायता प्रति माह प्रदान कर रही है। इसमें बालकों को 1000 रूपये की मदद की जाएगी। वही बालिकाओं को 1200 रूपये की मदद की जाएगी।

मुख्यमंत्री बाल श्रमिक विद्या योजना पंजीकरण 2022

इस योजना की मदद से उत्तर प्रदेश सरकार मजदूरों के बच्चें व अनाथ बच्चों को शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए 1000 रूपये से 1200 रूपये तक की आर्थिक सहायता प्रति माह प्रदान कर रही है। इसमें बालकों को 1000 रूपये की मदद की जाएगी। वही बालिकाओं को 1200 रूपये की मदद की जाएगी। अगर आप इस योजना के अनुसार मिलने वाले लाभ उठाना चाहतें हैं। तो आपको अपना आवेदन पत्र भर के ऑनलाइन माध्यम से जमा करवाना पड़ेगा। जो बालक आठवीं , नौवीं व दसवीं कक्षा में पढ़ रहे हैं। और उनके माता पिता श्रमिक हैं। तो उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 6000 रूपये की राशि अतिरिक्त दी जाएगी।  हर वर्ष इस योजना का लाभ उठाने वाले बच्चें इस योजना में आवेदन करते हैं। वहीँ इस वर्ष में सरकार की तरफ से 2000 बच्चें इस योजना का लाभ उठा पाएंगे। जो की प्रदेश की उन्नति के लिए बहुत ही उचित कदम है।

मुख्यमंत्री बाल श्रमिक विद्या योजना 2022 का उद्देश्य :

जैसे कि हम सभी लोग जानते है की राज्य में बहुत से ऐसे लोग है जो श्रम करके अपने परिवार का भरण पोषण करते है। जब बचपन में बच्चे अपने पारिवारिक खर्चों के लिए बाल बाल श्रम करने पर मजबूर होते हैं, तो उनके शारिरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है. उत्तर प्रदेश सरकार आज इसी ओर एक और कदम बढ़ाने जा रही है।  मुख्यमंत्री बाल श्रमिक विद्या योजना 2022 के तहत राज्य सरकार बालको को 1000 रूपये महीना और बलिकाओं को 1200 रूपये महीना की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। इससे बच्चो की पढाई की व्यवस्था की जा इस योजना के ज़रिये श्रमिक बच्चो के भविष्य को उज्जवल बनाना। और देश को प्रगति की और ले जाना। इस योजना के ज़रिये श्रमिकों के बच्चों को बाल श्रमिकों के रूप में काम करने से रोकने के लिए मासिक वित्तीय सहायता प्रदान करेगा और इसके बजाय उनकी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करेगा।

मुख्यमंत्री बाल श्रमिक विद्या योजना 2022 के लाभ :

  • इस योजना का लाभ उत्तर प्रदेश के गरीब बच्चो को प्रदान किया जायेगा|
  • इस योजना के तहत राज्य के बालको को 1000 रूपये प्रतिमाह और बालिकाओ को 1200 रूपये प्रतिमाह राज्य सरकार द्वारा  प्रदान कराये जायेगे।
  • मुख्यमंत्री बाल श्रमिक विद्या योजना 2022 के अंतर्गत राज्य के जो श्रमिक बच्चे 8वीं,9वींऔर 10वीं कक्षा में पढ़ रहे है उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 6000 रूपये की अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी।
  • Uttar Pradesh Bal Shramik Vidhya Yojana 2022 के तहतअधिक छात्रों को लाभान्वित करने और उन्हें बाल श्रमिक के रूप में काम करने से रोकने के लिए यूपी मजदूर बाल शिक्षा योजना शुरू की गयी है |

मुख्यमंत्री बाल श्रमिक विद्या योजना 2022 के लिए चयन प्रक्रिया :

  • उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल श्रमिक विद्या योजना के अंतर्गत बच्चों की पहचान श्रम विभाग के अधिकारियों की ओर से सर्वेक्षण/ निरीक्षण में, ग्राम पंचायतों, स्थानीय निकाय, चाइल्डलाइन अथवा विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा किया जाएगा।
  • यदि माता या पिता या फिर दोनों किसी लाइलाज रोग से पीड़ित है तो उनके बच्चों को चयन की प्राथमिकता दी जाएगी। इस प्राथमिकता के लिए चीफ मेडिकल ऑफिसर के द्वारा दिया गया एक सर्टिफिकेट देना होगा।
  • भूमिहीन परिवारों और महिला प्रमुख परिवारों के चयन के लिए 2011 की जनगणना की सूची का उपयोग किया जाएगा।
  • प्रत्येक लाभार्थी की चयन की मंजूरी के बाद इसे e-tracking सिस्टम पर अपलोड किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश बाल श्रमिक विद्या योजना 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज़ (पात्रता ) :

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक को आयु 8 से 18 वर्ष होनी चाहिए
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

उत्तर प्रदेश बाल श्रमिक विद्या योजना 2022 रजिस्ट्रेशन प्रोसेस :

STEP 1: सर्वप्रथम आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा |

मुख्यमंत्री बाल श्रमिक विद्या योजना

STEP 2: अब पेज पर नीचे जाएँ। व आपको नीचे विकल्प मिलेगा श्रमिक पजीयन का इस पर क्लिक करना है |

STEP 3: पहले अपनी जानकारी के साथ यहाँ रजिस्टर करें।

STEP 4: रजिस्टर करने के बाद आपके सामने योजनाओं की सूची मिलेगी।

STEP 5: यहाँ पर बाल श्रमिक विद्या योजना पर जाएँ

STEP 6: इसके बाद आवेदन पत्र में अपनी जानकारी भरें। और साथ ही अपने डॉक्यूमेंट भी अपलोड करें।

STEP 7: अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

Contact Information :

अगर आपको वेबसाइट पर कोई टेक्निकल दिक्कत आ रही है। तो आप वेबसाइट पर दिए हेल्प डेस्क नंबर पर कॉल कर के पूछ सकतें हैं। यह नंबर सुबह के 10 बजे से दोपहर के दो बजे तक उपलब्ध रहता है। UP Bal Shramik Vidya Yojana helpline number – 1800-180-5412

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को follow करे FacebookTwitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here